Loading...
पंजाबी गायक एमी विर्क पर कनाडा में हमला, हमलावरों ने कार पर चलाई 7 गोलियां
पंजाबी गायक एमी विर्क को लेकर आई चौंकाने वाली खबर

पंजाबी गायक एमी विर्क पर कनाडा में हमला, हमलावरों ने कार पर चलाई 7 गोलियां

Sep 09, 2026
01:31 pm

क्या है खबर?

मशहूर पंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क पर कनाडा में हमले की खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शनिवार, 5 सितंबर को ब्रिटिश कोलंबिया के एबॉट्सफोर्ड में कॉन्सर्ट के बाद यह घटना हुई। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने उनके काफिले की एक गाड़ी को निशाना बनाकर गोलियां चलाईं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और इसे गोलीबारी मान रही है। वहीं, अभी तक किसी के घायल होने की खबर नहीं आई है।

गोलीबारी

बाल-बाल बचे एमी

वॉयस ऑनलाइन की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि मैकलम रोड के 2500-ब्लॉक से गुजर रही एक कार पर SUV में सवार लोगों ने कई गोलियां चलाईं। बताया जा रहा है कि इस कार में एमी विर्क समेत 4 अन्य लोग मौजूद थे।

रिपोर्ट्स के अनुसार, कार बुलेटप्रूफ थी, जिसकी वजह से सभी सुरक्षित बच गए। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है और गोलीबारी के पीछे की वजह पता लगाने में जुटी हुई है।

बयान

एमी के पिता ने कही ये बात

हालांकि, एमी के पिता कुलजीत सिंह ने इन खबरों से इनकार किया है कि गोलीबारी में उनके बेटे या उनकी गाड़ी को निशाना बनाया गया था।

पटियाला के लोहार माजरा गांव से बात करते हुए उन्होंने बताया कि एमी पूरी तरह सुरक्षित हैं और उनका किसी से कोई विवाद नहीं है।

कुलजीत के मुताबिक, फायरिंग केवल कॉन्सर्ट आयोजक की गाड़ी पर हुई थी, एमी की कार पर नहीं।

ADVERTISEMENT