Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
हॉलीवुड समाचार
बॉलीवुड समाचार
लेटेस्ट वेब सीरीज
लेटेस्ट फिल्में
जुग जुग जियो
सिद्धू मूसेवाला
गायक केके
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / पूजा बेदी की मां प्रोतिमा की आत्मकथा पर वेब सीरीज बनाएंगी एकता कपूर
मनोरंजन

पूजा बेदी की मां प्रोतिमा की आत्मकथा पर वेब सीरीज बनाएंगी एकता कपूर

पूजा बेदी की मां प्रोतिमा की आत्मकथा पर वेब सीरीज बनाएंगी एकता कपूर
लेखन नेहा शर्मा
May 08, 2021, 10:57 am 3 मिनट में पढ़ें
पूजा बेदी की मां प्रोतिमा की आत्मकथा पर वेब सीरीज बनाएंगी एकता कपूर

जानी-मानी एक्ट्रेस पूजा बेदी ने हाल ही में यह खुलासा किया कि उनकी मां और कबीर बेदी की पूर्व पत्नी प्रोतिमा बेदी की आत्मकथा 'टाइमपास' को अब एक वेब सीरीज का रूप दिया जा रहा है। खास बात यह है कि टीवी क्वीन एकता कपूर इस वेब सीरीज का निर्माण करने वाली हैं। इस पर काम चल रहा है और इसके लिए पूजा एकता की टीम का मार्गदर्शन करेंगी। पूजा ने इस बारे में क्या कुछ कहा, आइए जानते हैं।

जानकारी
'बालाजी' ने खरीद लिए हैं वेब सीरीज के राइट्स

पूजा ने पीपिंग मून को दिए एक इंटरव्यू में कहा, "मेरी मां की आत्मकथा 'टाइमपास' को अब एक वेब सीरीज की शक्ल दी जा रही है। एकता कपूर के होम प्रोडक्शन 'बालाजी' के बैनर तले इसका निर्माण किया जाएगा। इसके राइट्स बालाजी ने खरीद लिए हैं।" उन्होंने कहा, "मैं इसे बनाने में प्रोडक्शन टीम की मदद करूंगी ताकि मां के सफर को बखूबी पर्दे पर उतारा जा सके। जल्द ही मेरी मां के जीवन में भी कुछ नया होगा।"

सफरनामा
प्रोतिमा ने 'टाइमपास' में खोले अपनी जिंदगी के राज

प्रोतिमा के निधन के सालों बाद पूजा बेदी ने 'टाइमपास' रिलीज की थी। उन कहानियो को दिवंगत डांसर द्वारा लिखा गया था और पूजा ने उन्हें संकलित कर एडिट किया था। इसमें प्रोतिमा के जीवन की सभी घटनाओं को शामिल किया गया है। 'टाइमपास' प्रोतिमा के जीवन के रिश्तों, उनकी विद्रोही जीवन शैली, उनका पारिवारिक जीवन, भारतीय शास्त्रीय नर्तकियों के लिए भारत का पहला डांस विलेज स्थापित करना और अंत में उनके संन्यासी बन जाने पर रोशनी डालती है।

बेड़ियां
70 के दशक में प्रोतिमा ने तोड़ दी थी हर बंदिश

प्रोतिमा बेदी 70 के दशक की एक मशहूर डांसर और मॉडल थीं। उन्हें ओडिसी नृत्यांगना के रूप में याद किया जाता है। जब जवान हुईं तो उन्होंने मॉडलिंग शुरू कर दी। पिता की रजामंदी नहीं मिली, लेकिन प्रोतिमा ने वही किया, जो उनकी मर्जी थी। जब उनके बेटे ने खुदकुशी की तो वह अध्यात्म की तरफ मुड़ गईं। ग्लैमर में रहीं लड़की ने अपना सिर मुंडवा लिया। 1998 में हिमालय के रास्ते में लैंड स्लाइड से उनकी मौत हो गई।

विचार
पूजा ने कहा- जीवन में कई बार हो सकता है प्यार

पूजा ने तलाक पर कहा, "जब 18 साल पहले मैंने तलाक लिया था, तब यह बहुत बड़ी बात हुआ करती थी। कई लोगों ने मुझसे कहा कि शादी कौन करेगा तुमसे, बच्चों का सोचो, खुद का क्यों सोच रही हो, तुम्हें वापस प्यार करने वाला कौन मिलेगा।" पूजा ने बताया, "मैं एक तलाकशुदा परिवार में पली-बढ़ी हूं और मैं जानती हूं कि प्यार वापस होता है। कई बार होता है। मेरे पिता की चार बार शादियां हुई हैं।"

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
नेहा शर्मा
नेहा शर्मा
Twitter
मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन करते ही हिन्दुस्तान अखबार से पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा और खबरों की दुनिया से मुखातिब हुईं। सात साल हिन्दुस्तान से जुड़े रहने के दौरान विशेषतौर पर मनोरंजन जगत की खबरों पर पकड़ मजबूत की। मार्च, 2021 में न्यूबाइट्स के साथ डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक नई शुरुआत की, जिसके जरिए मुख्य रूप से मनोरंजन समाचार आप तक पहुंचा रही हूं।
ताज़ा खबरें
एकता कपूर
पूजा बेदी
ताज़ा खबरें
पहले टी-20 में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को हराया, बने ये रिकॉर्ड्स
पहले टी-20 में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को हराया, बने ये रिकॉर्ड्स खेलकूद
सैमसंग गैलेक्सी Z फोल्ड 4 और गैलेक्सी Z फ्लिप 4 की लॉन्च डेट लीक
सैमसंग गैलेक्सी Z फोल्ड 4 और गैलेक्सी Z फ्लिप 4 की लॉन्च डेट लीक टेक्नोलॉजी
मानसून के दौरान त्वचा पर लगाएं ये होममेड फेस पैक, मिलेंगे कई फायदे
मानसून के दौरान त्वचा पर लगाएं ये होममेड फेस पैक, मिलेंगे कई फायदे लाइफस्टाइल
भारत में राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के चुनाव की प्रक्रिया क्या है?
भारत में राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के चुनाव की प्रक्रिया क्या है? राजनीति
अधिक उम्र के लोगों के मुकाबले युवाओं के लिए अधिक बेहतर क्यों है आंत्रप्रेन्योरशिप?
अधिक उम्र के लोगों के मुकाबले युवाओं के लिए अधिक बेहतर क्यों है आंत्रप्रेन्योरशिप? करियर
एकता कपूर
नागिन 6: तेजस्वी प्रकाश, सिम्बा नागपाल समते स्टारकास्ट की कितनी है फीस?
नागिन 6: तेजस्वी प्रकाश, सिम्बा नागपाल समते स्टारकास्ट की कितनी है फीस? मनोरंजन
कंगना के शो 'लॉक अप' में खेला जाएगा अत्याचारी खेल, ट्रेलर जारी
कंगना के शो 'लॉक अप' में खेला जाएगा अत्याचारी खेल, ट्रेलर जारी मनोरंजन
फिर से टीवी पर प्रसारित होगा 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' शो
फिर से टीवी पर प्रसारित होगा 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' शो मनोरंजन
आयुष्मान ने 'ड्रीम गर्ल 2' के लिए फिर राज शांडिल्य और एकता कपूर से मिलाया हाथ
आयुष्मान ने 'ड्रीम गर्ल 2' के लिए फिर राज शांडिल्य और एकता कपूर से मिलाया हाथ मनोरंजन
कंगना के रियलिटी शो 'लॉक अप' में नजर आएंगी शहनाज गिल
कंगना के रियलिटी शो 'लॉक अप' में नजर आएंगी शहनाज गिल मनोरंजन
और खबरें
पूजा बेदी
पूजा बेदी ने लगाई ऋतिक-सबा और सुजैन-अर्सलान के रिश्ते पर मुहर
पूजा बेदी ने लगाई ऋतिक-सबा और सुजैन-अर्सलान के रिश्ते पर मुहर मनोरंजन
अभिनेत्री पूजा बेदी और उनके मंगेतर हुए कोरोना वायरस से संक्रमित
अभिनेत्री पूजा बेदी और उनके मंगेतर हुए कोरोना वायरस से संक्रमित मनोरंजन
अलाया एफ साउथ फिल्म 'यू टर्न' की हिन्दी रीमेक में आ सकती हैं नजर
अलाया एफ साउथ फिल्म 'यू टर्न' की हिन्दी रीमेक में आ सकती हैं नजर मनोरंजन
पूजा बेदी और सुधांशु पांडे को कोर्ट ने भेजा समन, जानिए मामला
पूजा बेदी और सुधांशु पांडे को कोर्ट ने भेजा समन, जानिए मामला मनोरंजन
साल 2020 में इन कलाकारों ने किया बॉलीवुड में डेब्यू
साल 2020 में इन कलाकारों ने किया बॉलीवुड में डेब्यू मनोरंजन
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Entertainment Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स भाजपा समाचार कोरोना वायरस #NewsBytesExclusive
कोरोना वायरस वैक्सीन उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव पंजाब विधानसभा चुनाव उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 विधानसभा चुनाव ट्रैवल टिप्स हिजाब विवाद यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स सिद्धू मूसेवाला
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022