'रामायण' पर करोड़ों रुपये का दांव लगाने की तैयार, निर्माता दिल राजू संग बातचीत जारी
क्या है खबर?
रणबीर कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण' को लेकर एक नई जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि मशहूर निर्माता और डिस्ट्रीब्यूटर दिल राजू तेलुगु राज्यों के लिए फिल्म के नाट्य वितरण अधिकार हासिल करने के लिए बातचीत कर रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि वह इस परियोजना पर करोड़ों रुपये का महादांव लगाने की तैयारी में हैं। बता दें, नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित 'रामायण' 2 भागों में बनी है, जिसका पहला भाग इस साल दिवाली में आएगा।
बातचीत
'रामायण' के सिर्फ तेलुगु अधिकार पर चर्चा
ग्लूट के मुताबिक, दिल राजू कथित तौर पर 1.05 अरब की संभावित डील पर 'रामायण' के तेलुगु अधिकार खरीदने के लिए निर्माताओं संग बातचीत कर रहे हैं।
इससे पहले सोनी ने फिल्म की मार्केटिंग और अंतरराष्ट्रीय डिस्ट्रीब्यूशन के लिए 4 करोड़ की डील फाइनल की थी।
धर्मा प्रोडक्शन ने 250 करोड़ से 350 करोड़ रुपये के बीच देश में डिस्ट्रीब्यूशन के अधिकार हासिल किए हैं। वहीं फिल्म के संगीत अधिकार को 75 करोड़ रुपये में बेचा गया है
बजट
भारी-भरकम बजट में बनकर तैयार हुई है फिल्म
नमित मल्होत्रा द्वारा निर्मित 'रामायण' का बजट 4,000 करोड़ रुपये से जयादा बताया जा रहा है।
इस पौराणिक गाथा में रणबीर के अलावा, यश, साई पल्लवी, सनी देओल, रकुल प्रीत सिंह, लारा दत्ता, रवि दुबे, अरुण गोविल और काजल अग्रवाल समेत कई जाने-माने सितारों की टोली शामिल है।
फिल्म का ट्रेलर आधिकारिक तौर पर जारी हो चुका है। संगीत एआर रहमान और जिम हंसर ने दिया है।
यह भारत में 8 नवंबर और ग्लोबली 6 नवंबर, 2026 को रिलीज होगी।