LOADING...
प्रधानमंत्री मोदी और जॉर्जिया मेलोनी के वीडियो पर फिल्मी सितारों ने दी प्रतिक्रिया, देखें पोस्ट
जॉर्जिया मेलोनी के वीडियो पर इन हस्तियों ने दी प्रतिक्रिया

प्रधानमंत्री मोदी और जॉर्जिया मेलोनी के वीडियो पर फिल्मी सितारों ने दी प्रतिक्रिया, देखें पोस्ट

May 20, 2026
08:18 pm

क्या है खबर?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। आलम यह है कि मशहूर फिल्मी हस्तियां भी इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया साझा कर रही हैं। प्रियंका चोपड़ा से लेकर अभिनेत्री भूमि पेडनेकर तक, कई सितारों ने वीडियो को लाइक करते हुए प्रतिक्रिया दी है। देखते ही देखते मोदी और मेलोनी का यह उपहार वाला वीडियो इंटरनेट का सबसे प्यार वीडियो बन चुका है।

वीडियो

प्रधामंत्री मोदी ने जॉर्जिया मेलोनी को दिया ये उपहार

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मोदी, मेलोनी को उपहार में टॉफी का पैकेट देते दिखे। मेलोनी ने खुद यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया और कैप्शन दिया, 'उपहार के लिए धन्यवाद।' वीडियो में वह कहती हैं, "प्रधानमंत्री मोदी हमारे लिए एक उपहार लाए हैं... एक बहुत ही स्वादिष्ट टॉफी।" इस पर प्रधानमंत्री मोदी ने जवाब दिया, "मेलोडी" फिर दोनों नेता टॉफी का पैकेट दिखाते हैं और मुस्कुराते हुए नजर आते हैं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो

Advertisement

प्रतिक्रिया

वीडियो पर इन सितारों ने दी प्रतिक्रिया

प्रधानमंत्री मोदी और मेलोनी की वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए भूमि ने लिखा, 'मुझे यह बहुत पसंद है।' वहीं प्रियंका, जैकलीन फर्नांडिस, उन्नी मुकुंदन और बिपाशा बसु समेत कई सितारों ने वीडियो को लाइक किया है। सोशल मीडिया यूजर्स भी वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'इससे अच्छा मार्केटिंग अभियान नहीं हो सकता।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'बस यही छोटी-छोटी खुशियां चाहिए हमें।' एक अन्य ने उपनाम देते हुए लिखा, 'मोदी + मेलोनी = मेलोडी।'

Advertisement