Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • मोबाइल रिव्यू
English
अन्य
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
मोबाइल रिव्यू

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'द स्काई इज़ पिंक' से प्रियंका कर रहीं बॉलीवुड में वापसी, इस दिन होगी रिलीज़
  • मनोरंजन

    'द स्काई इज़ पिंक' से प्रियंका कर रहीं बॉलीवुड में वापसी, इस दिन होगी रिलीज़

    स्वाति पाण्डेय
    लेखन
    स्वाति पाण्डेय
    Twitter
    अंतिम अपडेट Feb 21, 2019, 06:43 pm
    'द स्काई इज़ पिंक' से प्रियंका कर रहीं बॉलीवुड में वापसी, इस दिन होगी रिलीज़
  • अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा लगभग तीन साल बाद बॉलीवुड फिल्म में फिर से दिखाई देने वाली हैं।

    प्रियंका ने बॉलीवुड में वापसी की दमदार प्‍लान‍िंग की है। इसी साल प्रियंका द्वारा अभिनीत फिल्म 'द स्काई इज़ पिंक' रिलीज़ होगी।

    अब फिल्म की रिलीज़ डेट सामने आ गई है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आर्दश ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।

    फिल्म 'द स्काई इज़ पिंक' को सोनाली बोस डायरेक्ट कर रही हैं।

  • इस खबर में
    11 अक्टूबर, 2019 को रिलीज़ होगी फिल्म फाइनल हो गई 'द स्काई इज़ पिंक' की रिलीज़ डेट आयशा की मां के किरदार में होंगी प्रियंका आखिरी बार 'जय गंगाजल' में आईं थीं नज़र 13 सितंबर,2019 को रिलीज़ होगी 'ड्रीम गर्ल' तरण आदर्श ने ट्वीट कर दी जानकारी
  • तारीख

    11 अक्टूबर, 2019 को रिलीज़ होगी फिल्म

  • तरण आर्दश ने ट्वीट कर लिखा है कि रिलीज़ डेट फाइनल हो गई है। प्रियंका चोपड़ा, फरहान अख्तर और जायरा वसीम की फिल्म 'द स्काई इज़ पिंक' 11 अक्टूबर, 2019 को रिलीज़ होगी।

    फिल्म की कहानी मोट‍िवेशनल स्‍पीकर आयशा चौधरी की कहानी पर आधारित होगी।

    प्रियंका इसके पहले फिल्म 'दिल धड़कने दो' में फरहान के साथ नज़र आ चुकी हैं।

    'दिल धड़कने दो' का निर्देशन ज़ोया अख्तर ने किया था।

  • ट्विटर पोस्ट

    फाइनल हो गई 'द स्काई इज़ पिंक' की रिलीज़ डेट

  • Release date finalised... #TheSkyIsPink to release on 11 Oct 2019... Stars Priyanka Chopra, Farhan Akhtar and Zaira Wasim... Directed by Shonali Bose... Produced by RSVP and Roy Kapur Films.

    — taran adarsh (@taran_adarsh) February 21, 2019
  • रोल

    आयशा की मां के किरदार में होंगी प्रियंका

  • आयशा, गुरुग्राम की रहने वाली मोट‍िवेशनल स्‍पीकर थीं, ज‍िनका 2015 में न‍िधन हो गया था।

    18 साल की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था।

    बता दें कि आयशा को जन्म के समय से ही 'Severe Combined Immuno-Deficiency (SCID)' नाम की बीमारी थी।

    'माई लिटिल एपिफनीज' नाम से आयशा की एक किताब भी प्रकाशित हो चुकी है।

    सूत्रों के अनुसार, प्र‍ियंका इस फ‍िल्‍म में आयशा की मां का किरदार निभाएंगी।

  • बॉलीवुड

    आखिरी बार 'जय गंगाजल' में आईं थीं नज़र

  • गौरतलब है कि प्रियंका आखिरी बार साल 2016 में आई बॉलीवुड फिल्म 'जय गंगाजल' में नज़र आईं थीं।

    फिल्म में प्रियंका के अलावा प्रकाश झा व मानव कौल भी अहम किरदारों में थे। फिल्म को प्रकाश झा ने डायरेक्ट किया था।

    हॉलीवुड की बात करें तो प्रियंका की फिल्म 'इजंट इट रोमांटिक' रिलीज़ के लिए तैयार है। फिल्म में रेबेल विल्सन व लियाम हेम्सवर्थ भी हैं।

    फिल्म 28 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

  • जानकारी

    13 सितंबर,2019 को रिलीज़ होगी 'ड्रीम गर्ल'

  • 'द स्काई इज़ पिंक' के अलावा फिल्म 'ड्रीम गर्ल' की डेट भी ऑउट कर दी गई है। आयुष्मान खुराना और नुसरत भरुचा अभिनीत यह फिल्म 13 सितंबर, 2019 को रिलीज़ होगी। इस फिल्म को राज सांडिल्य डायरेक्ट कर रहे हैं।

  • ट्विटर पोस्ट

    तरण आदर्श ने ट्वीट कर दी जानकारी

  • Release date finalised... #DreamGirl to release on 13 Sept 2019... Stars Ayushmann Khurrana and Nushrat Bharucha... Directed by Raaj Shaandilyaa... Produced by Shobha Kapoor, Ekta Kapoor and Aashish Singh.

    — taran adarsh (@taran_adarsh) February 21, 2019
  • बॉलीवुड समाचार
  • मनोरंजन
  • प्रियंका चोपड़ा
  • फरहान अख़्तर
  •  
ताज़ा खबरें
  • आर माधवन कोरोना वायरस के संक्रमण से हुए स्वस्थ, अभिनेता ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी
    आर माधवन कोरोना वायरस के संक्रमण से हुए स्वस्थ, अभिनेता ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी
    मनोरंजन
  • SRH बनाम KKR: कोलकाता ने हासिल की करीबी जीत, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स
    SRH बनाम KKR: कोलकाता ने हासिल की करीबी जीत, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स
    खेलकूद
  • सैमसंग गैलेक्सी S21 FE (फैन एडिशन) का फर्स्ट लुक सामने आया, जल्द होगा लॉन्च
    सैमसंग गैलेक्सी S21 FE (फैन एडिशन) का फर्स्ट लुक सामने आया, जल्द होगा लॉन्च
    टेक्नोलॉजी
  • रकुल प्रीत सिंह और अर्जुन कपूर ने अपने पहले गाने का किया ऐलान, जारी किया पोस्टर
    रकुल प्रीत सिंह और अर्जुन कपूर ने अपने पहले गाने का किया ऐलान, जारी किया पोस्टर
    मनोरंजन
  • SRH बनाम KKR: राणा और त्रिपाठी की पारियों की बदौलत KKR ने बनाया बड़ा स्कोर
    SRH बनाम KKR: राणा और त्रिपाठी की पारियों की बदौलत KKR ने बनाया बड़ा स्कोर
    खेलकूद
चर्चित विषय
हॉलीवुड समाचार बॉलीवुड समाचार लेटेस्ट वेब सीरीज लेटेस्ट फिल्में
अगली खबर
Share
Cancel

खबर शेयर करें

Facebook Whatsapp Twitter Linkedin
Copied

मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Entertainment Thumbnail

More

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें चीन समाचार पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार आईफोन आम आदमी पार्टी समाचार शिवसेना समाचार रूस समाचार हॉलीवुड समाचार
बॉलीवुड समाचार इलेक्ट्रिक वाहन फुटबॉल समाचार वैक्सीन समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दोपहिया वाहन क्राइम समाचार ऐपल फैशन
लेटेस्ट वेब सीरीज रोजगार समाचार किसान आंदोलन वीवो मोबाइल शेयर बाजार समाचार फिटनेस टिप्स मोटोरोला मोबाइल भाजपा समाचार सरकारी नौकरी अजब-गजब खबरें
भारत बनाम इंग्लैंड क्रिकेट स्मार्टफोन लीक अर्थव्यवस्था समाचार आईपीएल समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस के मामले घरेलू नुस्खे कोरोना का नया स्ट्रेन
विल पुकोव्स्की
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें खबरें रिव्यू समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2021