Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • मोबाइल रिव्यू
English
अन्य
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
मोबाइल रिव्यू

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / प्रियंका चोपड़ा का पुराना घर अब जैकलीन फर्नांडीज का नया आशियाना बना
  • मनोरंजन

    प्रियंका चोपड़ा का पुराना घर अब जैकलीन फर्नांडीज का नया आशियाना बना

    चंद्रशेखर  कुमार
    लेखन
    चंद्रशेखर कुमार
    Mail
    अंतिम अपडेट Feb 08, 2021, 08:04 pm
    प्रियंका चोपड़ा का पुराना घर अब जैकलीन फर्नांडीज का नया आशियाना बना
  • बॉलीवुड सेलिब्रिटीज फिल्मों को लेकर ही नहीं, बल्कि लाइफस्टाइल को लेकर भी सुर्खियों में छाए रहते हैं। अब खबर है कि जैकलीन फर्नांडीज को नया घर मिल चुका है।

    इससे भी दिलचस्प बात यह है कि वह मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के पुराने घर को अपना नया आशियाना बनाएंगी।

    मुंबई के जुहू इलाके में स्थित प्रियंका के पुराने आवास को जैकलीन अपना नया ठिकाना बनाएंगी।

    प्रियंका शादी से पहले इस घर में अपनी मां और भाई के साथ रहती थीं।

  • इस खबर में
    सात करोड़ रुपये है घर की कीमत इसी घर में हुई थीं प्रियंका की शादी की रस्में इन फिल्मों में नजर आएंगी जैकलीन बॉलीवुड सितारे रियल एस्टेट में कर रहे हैं निवेश
  • रिपोर्ट

    सात करोड़ रुपये है घर की कीमत

  • मुंबई के जुहू में स्थित जैकलीन के इस नए फ्लैट में पांच बेडरुम हैं और इसकी कीमत सात करोड़ रुपये है।

    सूत्र ने पिंकविला को बताया कि प्रियंका अब इस घर की मालकिन नहीं रहीं और उन्होंने इसे बेच दिया है।

    रिपोर्ट के मुताबिक, इस फ्लैट में जैकलीन फर्नांडीज किराए पर रहेंगी और उन्होंने इसे अभी तक नहीं खरीदा है। समुद्र तट के समीप स्थित यह आवास शानदार है। इसमें एक बड़ा लीविंग एरिया के साथ भव्य बालकनी भी है।

  • जानकारी

    इसी घर में हुई थीं प्रियंका की शादी की रस्में

    इसी घर में हुई थीं प्रियंका की शादी की रस्में
  • प्रियंका चोपड़ा ने 2018 में अमेरिकी गायक व अभिनेता निक जोनस के साथ शादी की थी। उस वक्त इसी फ्लैट में उनकी शादी के कार्यक्रम आयोजित हुए थे।

    वह इस घर में 2016 में आई थीं और इसके बाद काम के सिलसिले में उन्होंने अपना अधिकांश समय अमेरिका में बिताया था। प्रियंका वर्तमान में अपने पति निक जोनस के साथ अमेरिका में रह रही हैं।

    यह कपल समय-समय पर भारत की यात्रा पर आता रहता है।

  • वर्कफ्रंट

    इन फिल्मों में नजर आएंगी जैकलीन

    इन फिल्मों में नजर आएंगी जैकलीन
  • अभिनेत्री जैकलीन के पास इस समय कई प्रोजेक्ट हैं। उनकी कई फिल्में आने वाले दिनों में रलीज हो सकती हैं। वह अक्षय कुमार के साथ आगामी फिल्म 'बच्चन पांडे' में अभिनय करती दिख सकती हैं।

    इसके अलावा वह रोहित शेट्टी की फिल्म 'सर्कस', जॉन अब्राहम की फिल्म 'अटैक' और सलमान खान की 'किक 2' को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। जैकलीन 'भूत पुलिस' में भी नजर आ सकती हैं।

  • निवेश

    बॉलीवुड सितारे रियल एस्टेट में कर रहे हैं निवेश

    बॉलीवुड सितारे रियल एस्टेट में कर रहे हैं निवेश
  • हाल के दिनों में बॉलीवुड सितारे रियल एस्टेट में जमकर निवेश कर रहे हैं। इस प्रकार की लाइफस्टाइल के लिए ही मनोरंजन जगत जाना जाता है।

    हाल ही में सैफ अली खान और करीना कपूर मुंबई में एक नए घर में शिफ्ट हुए हैं। इसके अलावा जान्हवी कपूर ने पिछले महीने 39 करोड़ रुपये में एक अपार्टमेंट खरीदा था।

    अभिनेत्री कंगना रनौत ने भी हाल ही में चंडीगढ़ में अपने भाई और बहनों को उपहार में घर दिया था।

  • सेलिब्रिटी गॉसिप
  • बॉलीवुड समाचार
  • मनोरंजन
  • प्रियंका चोपड़ा
  • जैकलिन फर्नांडीज
  •  
ताज़ा खबरें
  • भारत बनाम इंग्लैंड: पहले वनडे में भारत ने हासिल की जीत, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स
    भारत बनाम इंग्लैंड: पहले वनडे में भारत ने हासिल की जीत, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स
    खेलकूद
  • वनप्लस 9 सीरीज और वनप्लस वॉच हुए लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
    वनप्लस 9 सीरीज और वनप्लस वॉच हुए लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
    टेक्नोलॉजी
  • IPL 2021: चोटिल आर्चर की गैरमौजूदगी में ये हैं राजस्थान के पास अन्य तेज गेंदबाजी विकल्प
    IPL 2021: चोटिल आर्चर की गैरमौजूदगी में ये हैं राजस्थान के पास अन्य तेज गेंदबाजी विकल्प
    खेलकूद
  • सरकार ने कोरोना को लेकर जारी की नई गाइडलाइंस, राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन की संभावना से किया इनकार
    सरकार ने कोरोना को लेकर जारी की नई गाइडलाइंस, राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन की संभावना से किया इनकार
    देश
  • जल्द दो बार मुड़ने वाला फोल्डेबल फोन ला सकती है सैमसंग
    जल्द दो बार मुड़ने वाला फोल्डेबल फोन ला सकती है सैमसंग
    टेक्नोलॉजी
चर्चित विषय
हॉलीवुड समाचार बॉलीवुड समाचार लेटेस्ट वेब सीरीज लेटेस्ट फिल्में
अगली खबर
Share
Cancel

खबर शेयर करें

Facebook Whatsapp Twitter Linkedin
Copied

मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Entertainment Thumbnail

More

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें चीन समाचार पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार आईफोन आम आदमी पार्टी समाचार शिवसेना समाचार रूस समाचार हॉलीवुड समाचार
बॉलीवुड समाचार इलेक्ट्रिक वाहन फुटबॉल समाचार वैक्सीन समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दोपहिया वाहन क्राइम समाचार ऐपल फैशन
लेटेस्ट वेब सीरीज रोजगार समाचार किसान आंदोलन वीवो मोबाइल शेयर बाजार समाचार फिटनेस टिप्स मोटोरोला मोबाइल भाजपा समाचार सरकारी नौकरी अजब-गजब खबरें
भारत बनाम इंग्लैंड क्रिकेट स्मार्टफोन लीक अर्थव्यवस्था समाचार आईपीएल समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस के मामले घरेलू नुस्खे कोरोना का नया स्ट्रेन
विल पुकोव्स्की
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें खबरें रिव्यू समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2021