NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / प्रियंका चोपड़ा की 'मिस वर्ल्ड जीत' को बरेली के लोगों ने बताया था 'नारी शोषण'
    अगली खबर
    प्रियंका चोपड़ा की 'मिस वर्ल्ड जीत' को बरेली के लोगों ने बताया था 'नारी शोषण'
    प्रियंका चोपड़ा की मां ने खोली बरेली के लोगों की पोल

    प्रियंका चोपड़ा की 'मिस वर्ल्ड जीत' को बरेली के लोगों ने बताया था 'नारी शोषण'

    लेखन नेहा शर्मा
    Feb 26, 2025
    05:31 pm

    क्या है खबर?

    प्रियंका चोपड़ा ने कई बार भारत का नाम रोशन किया था। पहली बार विदेशी धरती पर उन्होंने भारत का मान तब बढ़ाया था, जब उन्होंने मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया था।

    हालांकि, जब प्रियंका ने अपने जीवन की ये बड़ी उपलब्धि हासिल की थी तो अपने ही शहर बरेली के लोगों ने उनकी आलोचना की थी।

    हाल ही में प्रियंका की मां ने इस पर बात की।

    आइए जानते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा।

    खुलासा

    बरेली के लोगों ने नहीं किया प्रियंका का स्वागत

    लहरन टीवी से प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने कहा, "जब प्रियंका मिस वर्ल्ड जीती तो परिवार बेहद खुश था, लेकिन बरेली के कई लोगों ने इसका विरोध किया था।"

    उन्होंने कहा, "मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद प्रियंका सबसे पहले बरेली आई, लेकिन उस समय एक बुरी हवा चल रही थी कि ये सभी सौंदर्य प्रतियोगिताएं नारी शोषण (महिलाओं का उत्पीड़न या शोषण) के लिए हैं। वे महिलाओं को जरिया बनाकर उन्हें शर्मिंदा कर रहे हैं।"

    आलोचना

    हमें खूब ताने सुनने पड़े थे

    मधु बाेलीं, "लोग हमारा स्वागत करने को तैयार नहीं थे। 10 साल बाद किसी ने भारत से यह प्रतियोगिता जीती थी, लेकिन बरेली के लोग इसे लेकर नकारात्मक बातें कर रहे थे। उन्होंने इस जीत को नारी शोषण बताया। हमें खूब ताने सुनने पड़े थे, लेकिन हमने अपनी बेटी का समर्थन किया और हम इन आलोचनाओं से घबराने के बजाय आगे बढ़ते रहे।"

    प्रियंका ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद साल 2003 में बॉलीवुड में कदम रखा था।

    बयान

    मुंबई में हुआ था प्रियंका का गर्मजोशी से स्वागत

    इससे पहले एक इंटरव्यू में मधु ने बरेली और मुंबई में फर्क बताया था। उन्होंने कहा था, "मुंबई में प्रियंका का स्वागत बहुत ही उत्साह के साथ किया गया था। लोग उन्हें फिल्मों में साइन करने के लिए उमड़ पड़े थे। हालांकि, शुरुआत में प्रियंका फिल्मों में काम नहीं करना चाहती थीं, बल्कि अपनी पढ़ाई पूरी करना चाहती थीं। उसने हमेशा अपनी शर्तों पर काम किया और जो मौके उसे मिले, उन्हें उसने बखूबी भुनाया।"

    आगामी फिल्म

    राजामौली की फिल्म में दिखेंगी प्रियंका

    प्रियंका जब से हॉलीवुड गई हैं, तब से उनके भारतीय फैंस उनकी वापसी का इंतजार कर रहे हैं।

    कहा जा रहा था कि प्रियंका निर्माता-निर्देशक और अभिनेता फरहान अख्तर की फिल्म 'जी ले जरा' से बॉलीवुड में वापसी करेंगी, लेकिन अब साउथ फिल्म से अपना सिक्का जमाने आ रही हैं।

    प्रियंका ने दिग्गज भारतीय निर्देशकों में शुमार एसएस राजामौली के साथ हाथ मिलाया है। उनकी फिल्म 'SSMB 29' में प्रियंका सुपरस्टार महेश बाबू के साथ लीड रोल में होंगी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    प्रियंका चोपड़ा
    बॉलीवुड समाचार
    हॉलीवुड समाचार
    बरेली

    ताज़ा खबरें

    अडाणी एनर्जी बोर्ड ने 4,300 करोड़ रुपये जुटाने को दी मंजूरी, जानिए क्या है योजना  अडाणी समूह
    गाजा में राहत सामग्री लेने जा रहे फिलिस्तीनियों पर हमला, 40 लोगों की मौत इजरायल
    रोहित शेट्टी एक्शन के बाद हॉरर से मचाएंगे धमाल, पहली बार नुसरत भरूचा पर लगाएंगे दांव रोहित शेट्टी
    कोरोना वायरस के मामले 3,700 पार, फ्लू और कोविड के लक्षणों में कैसे पहचानें अंतर? कोरोना वायरस

    प्रियंका चोपड़ा

    करीना कपूर से प्रियंका चोपड़ा तक, जब बॉलीवुड की नामी अभिनेत्रियों ने दिखाए नखरे कैटरीना कैफ
    तापसी पन्नू से राजकुमार राव तक, बॉलीवुड में भाई-भतीजावाद का शिकार हो चुके ये सितारे राजकुमार राव
    अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट की शादी में आलिया भट्ट ने लूटी महफिल, पहनी 160 साल पुरानी साड़ी आलिया भट्ट
    निक जोनास ने प्रियंका चोपड़ा पर लुटाया प्यार, रोमांटिक तस्वीरें साझा कर खुद को बताया भाग्यशाली  निक जोनास

    बॉलीवुड समाचार

    नरगिस फाखरी ने लॉस एंजिल्स में बिजनेसमैन टॉनी बेग से गुपचुप रचा ली शादी नरगिस फाखरी
    'छावा' देखने के बाद विक्की कौशल की घरेलू सहायिका ने उतारी अभिनेता की नजर, देखिए वीडियो विक्की कौशल
    प्रीति जिंटा ने सोशल मीडिया पर उठाया ये सवाल, पूछा- लोगों को हो क्या गया है? प्रीति जिंटा
    धनश्री वर्मा को तलाक के बाद मिली 60 करोड़ रुपये की एलिमनी? परिवार ने बताया सच युजवेंद्र चहल

    हॉलीवुड समाचार

    मिस स्विट्जरलैंड फाइनलिस्ट क्रिस्टीना जोक्सिमोविच की बेरहमी से हत्या, पति पर लगे गंभीर आरोप स्विट्जरलैंड
    एमी अवार्ड्स 2024: 'द बीयर' का देखने को मिला जलवा, यहां देखिए विजेताओं की सूची एमी अवार्ड्स
    माइकल जैक्सन के भाई टीटो जैक्सन का निधन, 70 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा  माइकल जैक्सन
    हॉलीवुड रैपर कान्ये वेस्ट ने जिस घास पर रखा पैर, वो हजारों रुपये में बिक रही  चीन समाचार

    बरेली

    मुंबई: प्रेम विवाह से नाराज था पिता, पैर छूने झुकी गर्भवती बेटी तो कर दी हत्या मुंबई
    रिक्शावाले ने फेसबुक पर तीन हज़ार लड़कियों को अपने प्रेमजाल में फँसाया, अपनाई यह ट्रिक फेसबुक
    व्यक्ति ने बनाई "टार्जन" बाइक, आवाज़ सुनकर पैसे देता है बाइक पर लगा ATM, देखें वीडियो अजब-गजब खबरें
    उत्तर प्रदेश: जमीन के अंदर जिंदा मिली नवजात के इलाज का खर्च उठा रहे भाजपा विधायक भारतीय जनता पार्टी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025