NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / अमेरिकी लॉन्जरी ब्रांड विक्टोरिया सीक्रेट का चेहरा बनीं प्रियंका चोपड़ा
    मनोरंजन

    अमेरिकी लॉन्जरी ब्रांड विक्टोरिया सीक्रेट का चेहरा बनीं प्रियंका चोपड़ा

    अमेरिकी लॉन्जरी ब्रांड विक्टोरिया सीक्रेट का चेहरा बनीं प्रियंका चोपड़ा
    लेखन नेहा शर्मा
    Jun 18, 2021, 05:23 pm 1 मिनट में पढ़ें
    अमेरिकी लॉन्जरी ब्रांड विक्टोरिया सीक्रेट का चेहरा बनीं प्रियंका चोपड़ा
    विक्टोरिया सीक्रेट के साथ जुड़ी प्रियंका चोपड़ा

    प्रियंका चोपड़ा भले ही फिलहाल कोई बॉलीवुड फिल्म ना कर रही हों, लेकिन किसी ना किसी वजह से वह अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। बॉलीवुड के बाद हॉलीवुड में अपनी पहचान बना चुकीं प्रियंका एक के बाद एक बड़े प्रोजेक्ट में काम कर रही हैं। वह अब एक इंटरनेशनल प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल, प्रियंका का नाम अब अमेरिकी लॉन्जरी ब्रांड विक्टोरिया सीक्रेट के साथ जुड़ गया है। आइए जानते हैं पूरी खबर।

    सोशल मीडिया पर सामने आए नए नाम

    विक्टोरिया सीक्रेट सुपरमॉडल्स से दूरी बनाते हुए महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए अब फीमेल एथलीट्स, एक्टिविस्ट और एंटरप्रेन्योर आदि को मौका दे रहा है। विक्टोरिया सीक्रेट ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया है, जिसमें इसके कुछ नए सदस्यों में प्रियंका चोपड़ा का नाम भी शामिल है। हिन्दुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक प्रियंका सहित अन्य छह महिलाएं विक्टोरिया सीक्रेट के लिए मॉडलिंग करेंगी, ब्रांड को सलाह देंगी और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर प्रमोशन करेंगी।

    यहां देखिए पोस्ट

    Instagram post

    A post shared by victoriassecret on June 18, 2021 at 1:58 pm IST

    विक्टोरिया सीक्रेट ने छवि सुधारने के लिए उठाया यह कदम

    बता दें कि अमेरिकी लॉन्जरी ब्रांड विक्टोरिया सीक्रेट के हर साल होने वाले फैशन शो की पिछले कुछ समय से काफी आलोचना हो रही थी। इस शो में सभी शेप और साइज की मॉडल्स को लेने की मांग उठाई गई थी और कहा गया था कि यह लॉन्जरी ब्रांड महिलाओं के सामने बॉडी शेप व साइज को लेकर गलत छवि और उदाहरण पेश करता है। महिला सशक्तिकरण का यह कदम लॉन्जरी कंपनी की रीब्रांडिंग का हिस्सा बताया जा रहा है।

    ब्रांड से जुड़कर क्या बोलीं प्रियंका?

    इस बारे में प्रियंका चोपड़ा ने कहा, "एक नया युग हमेशा स्वतंत्रता की भावना लाता है और विक्टोरिया सीक्रेट जैसे ब्रांड के विकास और भविष्य की सफलता को आकार देने में एक भूमिका निभाने का अवसर मेरे लिए बहुत रोमांचक है।" उन्होंने कहा, "मैं इस ब्रांड से जुड़कर बहुत खुश हूं और अपने इस प्रोजेक्ट को लेकर बेहद उत्साहित हूं।"

    इन दिनों कहां व्यस्त हैं प्रियंका?

    प्रियंका अमेजन प्राइम वीडियो की टीवी सीरीज 'सिटाडेल' में काम कर रही हैं। इस सीरीज में 'गेम ऑफ थ्रोन्स' के स्टार रिचर्ड मैडेन भी हैं। 'एवेंजर्स एंडगेम' के रूसो ब्रदर्स इस स्पाई थ्रिलर सीरीज को बना रहे हैं। 'क्वांटिको' के जरिए ग्लोबल स्टार का तमगा हासिल कर चुकीं प्रियंका जल्द ही हॉलीवुड स्टार कियानू रीव्स की फिल्म 'मैट्रिक्स 4' में नजर आएंगी। प्रियंका एक अन्य हॉलीवुड रोमांटिक फिल्म 'टेक्स्ट फॉर यू' में भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगी।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    मनोरंजन
    प्रियंका चोपड़ा

    ताज़ा खबरें

    जन्मदिन विशेष: 'एनिमल' से लेकर 'हाउसफुल 5' तक, आने वाली हैं बॉबी की ये पांच फिल्में बॉबी देओल
    हुंडई वरना से लेकर टाटा सफारी तक, अगले महीने भारत में लॉन्च होंगी ये गाड़ियां टाटा मोटर्स
    'कांतारा' अभिनेता ऋषभ शेट्टी करेंगे मलयालम डेब्यू? मोहनलाल की इस फिल्म में आएंगे नजर कांतारा फिल्म
    'द कश्मीर फाइल्स' के ऑस्कर रेस से बाहर होने पर अनुपम खेर ने कही यह बात अनुपम खेर

    मनोरंजन

    रणदीप हुड्डा से लेकर आसमान भारद्वाज तक, इस साल इन निर्देशकों की होगी बॉलीवुड में शुरुआत रणदीप हुड्डा
    बिग बॉस 16: टीना और शालीन की मां ने ली घर में एंट्री, होगी नोक-झोंक बिग बॉस 16
    सुप्रीम कोर्ट ने सिनेमाघरों में खाद्य सामग्री लाने का फैसला रद्द किया, कहा- सिनेमाघर कोई जिम नहीं सुप्रीम कोर्ट
    #NewsBytesExplainer: भारतीय थिएटर का इतिहास है स्वर्णिम, जानिए सिनेमा में इसका योगदान शाहरुख खान

    प्रियंका चोपड़ा

    प्रियंका ने दिया आलोचकों को जवाब, जानिए मां बनने के लिए क्यों लिया सरोगेसी का सहारा? सोशल मीडिया
    प्रियंका चोपड़ा ने रखी 'छेल्लो शो' की स्क्रीनिंग, प्रोड्यूसर डेविड डबिन्सकी ने दिखाई झलक ऑस्कर पुरस्कार
    अलविदा 2022: दीपिका से आलिया तक, इन बॉलीवुड हस्तियों ने बिजनेस में रखा कदम दीपिका पादुकोण
    इस क्रिसमस देखें ये सुपरहिट फिल्में, OTT पर हैं उपलब्ध क्रिसमस

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023