NewsBytes Hindi
    English
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / प्रियंका चोपड़ा ने की हॉलीवुड फिल्म 'लव अगेन' की नई रिलीज डेट की घोषणा
    मनोरंजन

    प्रियंका चोपड़ा ने की हॉलीवुड फिल्म 'लव अगेन' की नई रिलीज डेट की घोषणा

    प्रियंका चोपड़ा ने की हॉलीवुड फिल्म 'लव अगेन' की नई रिलीज डेट की घोषणा
    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Nov 03, 2022, 01:06 pm 1 मिनट में पढ़ें
    प्रियंका चोपड़ा ने की हॉलीवुड फिल्म 'लव अगेन' की नई रिलीज डेट की घोषणा
    प्रियंका चोपड़ा की हॉलीवुड फिल्म को मिली नई रिलीज डेट

    दिग्गज अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपनी भारत यात्रा को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। अब उन्होंने अपनी हॉलीवुड फिल्म 'लव अगेन' की नई रिलीज डेट की घोषणा कर दी है। यह फिल्म अगले साल 10 फरवरी को सिनेमाघरों में आने वाली थी, लेकिन अब इसे 12 मई को बड़े पर्दे पर रिलीज किया जाएगा। फिल्ममेकर जिम स्ट्रॉस ने इस फिल्म के लेखन और निर्देशन का काम संभाला है।

    प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर शेयर की जानकारी

    प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर 'लव अगेन' की नई रिलीज डेट शेयर की है। उन्होंने अनाउंसमेंट वीडियो शेयर करते हुए अपने पोस्ट में लिखा, 'फिल्म 'लव अगेन' 12 मई को दुनियाभर के सिनेमाघरों में विशेष रूप से आ रही है। जो कोई भी मुझे जानता है, उसे पता है कि मैं सेलीन डियोन से कितना प्यार करती हूं।' बता दें कि फिल्म में कैनेडियन सिंगर सेलीन अपना संगीत देंगी। वह फिल्म में अभिनय करती हुई भी दिखेंगी।

    यहां देखिए प्रियंका चोपड़ा का पोस्ट

    Instagram post

    A post shared by priyankachopra on November 3, 2022 at 11:56 am IST

    हॉलीवुड अभिनेता सैम ह्यूगन के साथ रोमांस करती नजर आएंगी प्रियंका

    प्रियंका के साथ हॉलीवुड अभिनेता सैम ह्यूगन फिल्म का हिस्सा हैं। इस रोमांटिक कॉमेडी में दोनों एक-दूसरे के साथ रोमांस करते हुए दिखेंगे। फिल्म में प्रियंका मीरा का किरदार निभा रही हैं, जिसके मंगेतर का निधन हो चुका है। वह अपने मंगेतर के पुराने मोबाइल नंबर पर लगातार मैसेजेज भेजती है। रॉब बर्न्स (सैम) के पास यह नंबर मौजूद है और ये सारे रोमांटिक मैसेजेज उसी के पास जाते हैं। इसके बाद दोनों की प्रेम कहानी शुरू होती है।

    आखिरी बार सिनेमाघरों में आई थी प्रियंका की यह फिल्म

    'लव अगेन' का निर्माण बेसिल इवानिक, एरिका ली और एस्थर हॉर्नस्टीन द्वारा किया जा रहा है। कियानू रीव्स के अभिनय से सजी साइंस फिक्शन फिल्म 'द मैट्रिक्स रीसरेक्शंस' के बाद यह प्रियंका की पहली फिल्म होगी, जो सिनेमाघरों में दस्तक देगी। यह फिल्म पिछले साल दिसंबर में अमेरिका में रिलीज हुई थी। इस अभिनेत्री ने 2017 में 'बेवॉच' से हॉलीवुड फिल्मों में अपना डेब्यू किया था। वह टीवी सीरीज 'क्वॉन्टिको' में भी काम कर चुकी हैं।

    इन प्रोजेक्ट्स में नजर आएंगी प्रियंका

    प्रियंका अपनी वेब सीरीज 'सिटाडेल' को लेकर सुर्खियों में हैं। एवेंजर्स एंडगेम' के रूसो ब्रदर्स इस सीरीज को बना रहे हैं। इस सीरीज की शूटिंग भी पूरी हो चुकी है। प्रियंका अभिनेता फरहान अख्तर की रोड ट्रिप पर आधारित फिल्म 'जी ले जरा' में भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगी। पिछले दिनों चर्चा थी कि उन्होंने यह फिल्म छोड़ दी है, लेकिन प्रियंका की तरफ से इस खबर की पुष्टि नहीं हुई।

    पोल
    आपको प्रियंका चोपड़ा की किस फिल्म का इंतजार है?
    जी ले जरा
    43.24%
    लव अगेन
    56.76%
    यह पोल अब सक्रिय नहीं है

    'जी ले जरा' में विक्की कौशल की एंट्री, कैटरीना के साथ बन सकती है जोड़ी | न्यूजबाइट्स

    सफल बिजनसवूमन भी हैं प्रियंका चोपड़ा, कई ब्रैंड्स की हैं मालकिन

    न्यूजबाइट्स प्लस

    प्रियंका की तरह ही कई भारतीय अभिनेत्रियां हॉलीवुड में काम कर चुकी हैं। ऐश्वर्या राय ने 'ब्राइड एंड प्रेज्युडिस' से हॉलीवुड में कदम रखा था। दीपिका पादुकोण 'XXX: द रिटर्न ऑफ जेंडर केज' में दिख चुकी हैं। आलिया भट्ट जल्द हॉलीवुड में अपना डेब्यू करेंगी।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    हॉलीवुड समाचार
    प्रियंका चोपड़ा
    आगामी फिल्में

    ताज़ा खबरें

    भारत बनाम श्रीलंका: अर्शदीप सिंह ने तीसरे टी-20 मैच में झटके तीन विकेट भारतीय क्रिकेट टीम
    भारत बनाम श्रीलंका: तीसरे टी-20 मुकाबले में खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण भारत बनाम श्रीलंका क्रिकेट
    भारत ने तीसरे टी-20 में श्रीलंका को हराकर सीरीज पर कब्जा जमाया, ये बने रिकॉर्ड्स भारतीय क्रिकेट टीम
    एंड्रॉयड ऑटो के जरिए अब व्हाट्सऐप कॉल भी कर सकेंगे यूजर्स CES 2023

    हॉलीवुड समाचार

    टेलर स्विफ्ट की बिल्ली दुनिया की तीसरी सबसे अमीर पालतू जानवर, 800 करोड़ रुपये संपत्ति टेलर स्विफ्ट
    बॉक्स ऑफिस: 'अवतार 2' बनी 2022 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म अवतार फिल्म
    फिल्म 'रोमियो-जूलियट' पर विवाद, 55 साल बाद कलाकारों ने निर्माताओं पर लगाया यौन शोषण का आरोप यौन शोषण
    जेरेमी रेनर ने सर्जरी के बाद साझा की पहली तस्वीर, चेहरे पर दिखे चोट के निशान हॉलीवुड के सितारे

    प्रियंका चोपड़ा

    अलविदा 2022: दीपिका से आलिया तक, इन बॉलीवुड हस्तियों ने बिजनेस में रखा कदम दीपिका पादुकोण
    इस क्रिसमस देखें ये सुपरहिट फिल्में, OTT पर हैं उपलब्ध क्रिसमस
    प्रियंका को बोला गया काली बिल्ली, बॉलीवुड में इन अभिनेत्रियों ने भी झेला रंगभेद बिपाशा बसु
    प्रियंका चोपड़ा BBC की '100 प्रतिभाशाली महिलाओं' की सूची में शामिल, बॉलीवुड को लेकर किया खुलासा बॉलीवुड समाचार

    आगामी फिल्में

    रणवीर और जाह्नवी कपूर आ सकते हैं 'तेजाब' के रीमेक में नजर, निर्माताओं ने किया संपर्क रणवीर सिंह
    सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली ने अभिनेता पर लगाए बदतमीजियां करने के आरोप सलमान खान
    अजय देवगन की 'मैदान' की नई रिलीज डेट आई सामने, इस दिन दस्तक देगी फिल्म अजय देवगन
    रकुल प्रीत सिंह की 'छतरीवाली' इस OTT प्लेटफॉर्म पर आएगी, जानिए कब देखें रकुल प्रीत सिंह

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023