NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / आलिया भट्ट, कैटरीना कैफ के साथ 'जी ले जरा' पर क्या बोलीं प्रियंका चोपड़ा?
    मनोरंजन

    आलिया भट्ट, कैटरीना कैफ के साथ 'जी ले जरा' पर क्या बोलीं प्रियंका चोपड़ा?

    आलिया भट्ट, कैटरीना कैफ के साथ 'जी ले जरा' पर क्या बोलीं प्रियंका चोपड़ा?
    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Nov 05, 2022, 12:35 pm 1 मिनट में पढ़ें
    आलिया भट्ट, कैटरीना कैफ के साथ 'जी ले जरा' पर क्या बोलीं प्रियंका चोपड़ा?
    सामने आई 'जी ले जरा' पर नई जानकारी

    बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर तय कर चुकीं अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा लंबे समय बाद भारत आने की वजह से चर्चा में हैं। वह पिछली बार बॉलीवुड में 2020 की फिल्म 'द वाइट टाइगर' में नजर आई थीं। अब प्रशंसकों को उनकी अगली फिल्म 'जी ले जरा' का इंतजार है। यह फिल्म लंबे समय से अटकी हुई है। फिल्म में प्रियंका के साथ कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट नजर आएंगी। अब उन्होंने फिल्म के बारे में अपनी बात कही है।

    'दिल चाहता है' के तर्ज पर महिलाओं की दोस्ती दिखाएगी फिल्म

    'जी ले जरा' इस फिल्म का निर्माण एक्सेल एंटरटेनमेंट कर रही है और इसका निर्देशन फरहान अख्तर करेंगे। यह फिल्म तीन महिलाओं की दोस्ती पर आधारित होगी, जो खुलकर जिंदगी जीना चाहती हैं। फिल्म 'जी ले जरा', 'दिल चाहता है' और 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' के तर्ज पर महिलाओं की दोस्ती को दिखाएगी। प्रियंका अपनी महिला दोस्तों के साथ ऐसी फिल्म बनाना चाहती थीं, जो बॉक्स ऑफिस पर भी चले और पूरी तरह उनकी हो।

    फरहान से पहले कैटरीना और आलिया से की बात

    समाचार एजेंसी PTI से बातचीत में प्रियंका ने कहा कि उन्होंने अपने करियर में लंबा वक्त उस माहौल में गुजारा है, जहां उनको पुरुष कलाकार के बाद रखा जाता था। प्रियंका ने कहा, "फिल्म की शूटिंग कहां होगी, कौन कास्ट होगा, क्या बदलाव होंगे, सबकुछ हीरो तय करते थे। यह उबाऊ है। हम ऐसे समय में जी रहे हैं, जहां महिलाएं फैसले लेने में सक्षम होनी चाहिए।" फिल्म का आइडिया आने के बाद उन्होंने कैटरीना और आलिया से बात की।

    अगले साल शुरू हो सकती है शूटिंग

    बकौल प्रियंका इस दौर की अभिनेत्रियों ने अगली पीढ़ी की लड़कियों के लिए पोस्टर का चेहरा बनने के दरवाजे खोले हैं। प्रियंका ने कहा, "मैं अपनी दोस्तों के साथ ऐसी फिल्म बनाना चाहती थी जो बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करे और पूरी तरह हमारी हो। सितारों ने हमारा साथ दिया और हमने यह करने का फैसला लिया। उम्मीद है हम अगले साल इसकी शूटिंग शुरू कर देंगे।" फिलहाल फिल्म के रिलीज डेट की कोई जानकारी नहीं दी गई है।

    लंबे समय बाद भारत आई हैं प्रियंका

    प्रियंका बीते कुछ सालों से लॉस एंजेलिस में अपने पति निक जोनस के साथ रह रही थीं। ऐसे में उनका भारत आना सुर्खियों में है। रिपोर्ट्स के अनुसार प्रियंका एक हेयरकेयर ब्रैंड के काम के सिलसिले में भारत आई हैं। बता दें कि प्रियंका एक बेहतरीन अभिनेत्री के साथ ही सफल बिजनेसवूमन भी हैं और इसी साल उन्होंने होम डेकोर ब्रैंड 'सोना होम्स' लॉन्च किया है। बीते साल प्रियंका ने अपने हेयरकेयर ब्रांड 'एनोमिलीज' की शुरुआत की थी।

    न्यूजबाइट्स प्लस

    बॉलीवुड में 'अंदाज', 'ऐतराज', 'सलाम-ए-इश्क', 'कृष', 'मुझसे शादी करोगी', 'बर्फी', 'डॉन' जैसी चर्चित फिल्में करने के बाद प्रियंका ने टीवी सीरीज 'क्वॉन्टिको' से हॉलीवुड में अपने सफर की शुरुआत की थी। यह सीरीज डिज्नी+ हॉटस्टार पर उपलब्ध है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    प्रियंका चोपड़ा
    आलिया भट्ट
    फरहान अख़्तर
    कैटरीना कैफ

    ताज़ा खबरें

    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: टेस्ट सीरीज में इन खिलाड़ियों के बीच देखने को मिलेगा आपसी मुकाबला  भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट
    विमेंस प्रीमियर लीग: मुंबई ने कोचिंग स्टाफ का किया ऐलान, झूलन गोस्वामी को दो बड़ी जिम्मेदारी  झूलन गोस्वामी
    मुंबई में हुई भारत की सबसे बड़ी अपार्टमेंट डील, 1,200 करोड़ रुपये में बिके 23 घर मुंबई
    खामोश हो गई वाणी जयराम की आवाज, स्कूलों में भी गाया जाता है उनका यह भजन पद्म भूषण

    प्रियंका चोपड़ा

    सिद्धार्थ-कियारा से पहले बॉलीवुड के इन सितारों ने भी राजस्थान में की शाही शादी सिद्धार्थ मल्होत्रा
    प्रियंका चोपड़ा ने पहली बार दिखाया बेटी मालती मैरी का चेहरा, देखें तस्वीरें निक जोनास
    प्रियंका ने दिया आलोचकों को जवाब, जानिए मां बनने के लिए क्यों लिया सरोगेसी का सहारा सोशल मीडिया
    प्रियंका चोपड़ा ने रखी 'छेल्लो शो' की स्क्रीनिंग, प्रोड्यूसर डेविड डबिन्सकी ने दिखाई झलक ऑस्कर पुरस्कार

    आलिया भट्ट

    'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की रिलीज आगे खिसकी, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक  करण जौहर
    कंगना रनौत ने फिर दी बॉलीवुड को नसीहत, धमकाते हुए बोलीं- राजनीति से दूर रहो कंगना रनौत
    आलिया भट्ट ने बॉलीवुड बायकॉट ट्रेंड पर पहली बार दी प्रतिक्रिया, बोलीं- प्यार हमेशा जीतता है पठान फिल्म
    आलिया भट्ट की 'राजी' से 'मिशन मजनू' की तुलना पर बोले सिद्धार्थ मल्होत्रा सिद्धार्थ मल्होत्रा

    फरहान अख़्तर

    फरहान अख्तर और अमृता अरोड़ा ने जैकेट से छिपाया चेहरा, वीडियो वायरल अमृता अरोड़ा
    जन्मदिन विशेष: फरहान अख्तर की टॉप IMDb रेटेड फिल्में, जिन्हें OTT पर देख सकते हैं आप जन्मदिन विशेष
    फरहान अख्तर की वेब सीरीज में नजर आएंगी शबाना आजमी? निर्देशक शोनाली बोस की पहली पसंद नेटफ्लिक्स
    आलिया-रणबीर से लेकर हंसिका मोटवानी-सोहेल कथूरिया तक, इस साल शादी के बंधन में बंधे ये सेलेब्स ऋचा चड्ढा

    कैटरीना कैफ

    विक्की कौशल बोले- मुझे नहीं लगता कि मैं एक आदर्श पति हूं विक्की कौशल
    कैटरीना कैफ की 'फोन भूत' 2 जनवरी से अमेजन प्राइम पर होगी प्रसारित अमेजन प्राइम वीडियो
    सलमान खान फिर शुरू करेंगे 'टाइगर 3' की शूटिंग, एक्शन से भरपूर होगा आखिरी शेड्यूल टाइगर 3
    टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा ने की आत्महत्या, सेट पर फांसी लगाकर दी जान टीवी शो

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023