'दायरा' का इंतजार कर रहे? तो पहले OTT पर देख लें पृथ्वीराज सुकुमारन की ये फिल्में
क्या है खबर?
साउथ सिनेमा के मशहूर अभिनेता पृथ्वीराज सुकुमारन की आगामी क्राइम थ्रिलर फिल्म 'दायरा' 18 सितंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह है। हालांकि, इससे पहले भी पृथ्वीराज कई शानदार और सफल फिल्मों में नजर आ चुके हैं। अगर आप उनकी दमदार अदाकारी के फैन हैं, तो 'दायरा' देखने से पहले OTT पर उनकी इन बेहतरीन फिल्मों का जरूर लुफ्त उठाएं।
#1 & #2
'अमर अकबर एंथनी' और 'ब्रो डैडी'
नादिरशाह की कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 'अमर अकबर एंथनी' 3 दोस्तों की कहानी है। इन किरदारों को पृथ्वीराज, उनके भाई इंद्रजीत सुकुमारन और जयसूर्या ने निभाया है। इस सुपरहिट फिल्म को आप OTT प्लेटफॉर्म Sun NXT पर देख सकते हैं।
पृथ्वीराज ने इस हल्की-फुल्की फैमिली कॉमेडी फिल्म ब्रो डैडी को निर्देशित और अभिनय किया है। इस फिल्म को आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।
#3 & #4
'मेमोरीज' और 'इंडियन रूपी'
फिल्म 'मेमोरीज' में पृथ्वीराज ने सैम एलेक्स का किरदार निभाया है, जो अपनी पत्नी और बेटी को खोने के बाद शराब की लत से जूझ रहा एक परेशान पुलिस अफसर है। यह फिल्म जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही है।
रंजीत की कॉमेडी फिल्म 'इंडियन रूपी' में पृथ्वीराज मुख्य भूमिका में नजर आए थे। इस फिल्म को लोगों ने खूब पसंद किया था। इसको आप OTT प्लेटफॉर्म Sun NXT पर देख सकते हैं।
जानकारी
#5 'क्लासमेट्स'
साल 2026 में रिलीज हुई फिल्म 'क्लासमेट्स' में पृथ्वीराज, नारायण और जयसूर्या दिखाई दिए थे। यह फिल्म प्यार, दोस्ती और विश्वासघात को दिखाती है। इस कॉमेडी ड्रामा फिल्म को आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।