प्रीतम चक्रवर्ती और उनकी मां ने बेचा आलीशान अपार्टमेंट, इतने करोड़ में हुआ सौदा
क्या है खबर?
भारतीय गायक, संगीतकार और निर्माता प्रीतम चक्रवर्ती ने अपनी मां अनुराधा चक्रवर्ती के साथ मिलकर मुंबई के अंधेरी वेस्ट में स्थित एक अपार्टमेंट बेचा है। इंस्पेक्टर जनरल ऑफ रजिस्ट्रेशन (IGR) की वेबसाइट पर उपलब्ध प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन दस्तावेजों के अनुसार, इस सौदे का पंजीकरण नवंबर 2026 में हुआ। प्रीतम ने अपनी इस प्रॉपर्टी को 2.30 करोड़ रुपये में बेचा है। हालांकि, इसे कितने खरीदा था, इस बारे में ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है।
खास
मुंबई के अंधेरी वेस्ट में क्या है खास?
मुंबई का अंधेरी वेस्ट शहर के प्रमुख रिहायशी इलाकों में गिना जाता है। यह क्षेत्र बेहतर जुड़ाव, मजबूत बुनियादी ढांचे और व्यावसायिक व मनोरंजन केंद्रों के नजदीक होने के लिए जाना जाता है।
यहां न्यू लिंक रोड, एसवी रोड और वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे के जरिए आसानी से पहुंचा जा सकता है। इसके अलावा, मुंबई मेट्रो और अंधेरी रेलवे स्टेशन भी नजदीक हैं।
इलाके में कई अच्छे स्कूल, अस्पताल, रेस्टोरेंट, शॉपिंग मॉल और मनोरंजन के विकल्प मौजूद हैं।
भुगतान
सौदे में किया गया इतने लाख की स्टाम्प ड्यूटी का भुगतान
स्क्वायर यार्ड्स द्वारा देखे गए प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन दस्तावेजों के मुताबिक, यह अपार्टमेंट अंधेरी वेस्ट के ओशिवारा स्थित 'सेरेनिटी श्री साई विंग G.H.I. को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी लिमिटेड' में स्थित है।
इस प्रॉपर्टी का कुल क्षेत्रफल 980.26 वर्ग फीट है। सौदे के तहत 11.50 लाख रुपये की स्टाम्प ड्यूटी का भुगतान किया गया, जबकि इसके रजिस्ट्रेशन के लिए 30,000 रुपये शुल्क चुकाया गया है।
जानकारी
इन फिल्मों के लिए प्रीतम कर चुके हैं संगीत तैयार
प्रीतम की बात करें, तो वह भारतीय फिल्म उद्योग के प्रमुख संगीतकारों में से एक हैं। उनके काम की बात करें तो वह 'धूम', 'बर्फी', 'ये जवानी है दीवानी', 'ऐ दिल है मुश्किल' और 'ब्रह्मास्त्र' जैसी फिल्में के लिए संगीत तैयार कर चुके हैं।