LOADING...
ऋतिक रोशन और आलिया भट्‌ट का दांव, इन सितारों ने अमेजन प्राइम वीडियो से मिलाया हाथ
ऋतिक रोशन समेत इन सितारों ने मिलाया प्राइम वीडियो से हाथ

ऋतिक रोशन और आलिया भट्‌ट का दांव, इन सितारों ने अमेजन प्राइम वीडियो से मिलाया हाथ

Mar 19, 2026
06:48 pm

क्या है खबर?

अमेजन प्राइम वीडियो ने अपनी आने वाली फिल्मों की बहुप्रतीक्षित सूची पेश कर दी है, जिसमें अलग-अलग शैलियों की कहानियों को एक साथ लाया गया है। दर्शकों को स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर एक से बढ़कर एक फिल्में देखने को मिलेंगी। इसमें ऋतिक रोशन की 'मेस' सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोर रही है। इन फिल्मों की घोषणा से दर्शकों का उत्साह चरम पर है। आइए जानते हैं अमेजन प्राइम वीडियो के इस पिटारे में क्या है खास।

#1

'डोंट बी शाय'

अमेजन प्राइम वीडियो के इवेंट 'प्राइम वीडियो प्रेजेंट्स' में आलिया भट्ट और शाहीन भट्ट ने अपने प्रोडक्शन हाउस 'एटरनल सनशाइन प्रोडक्शंस' के बैनर तले अपनी अगली ओरिजिनल फिल्म 'डोंट बी शाय' की आधिकारिक घोषणा की है। आलिया-शाहीन ने विकेश भूटानी के साथ मिलकर प्रोड्यूसर की कमान संभाली है। फिल्म का निर्देशन श्रीति मुखर्जी कर रही हैं। फिल्म में एक बेहद नई और दिलचस्प स्टारकास्ट को शामिल किया गया है, जो दर्शकों के लिए काफी ताजा अनुभव होने वाला है।

ट्विटर पोस्ट

आलिया भट्‌ट की फिल्म 'डोंट बी शाय' का ऐलान

Advertisement

#2

'मेस'

ऋतिक रोशन और प्राइम वीडियो ने अपनी नई फिल्म 'मेस' की घोषणा की है, जो उनकी थ्रिलर सीरीज 'स्टॉर्म' के बाद दूसरा सहयोग है। 'स्कैम 1992' वाले प्रतीक गांधी इसमें मुख्य भूमिका में होंगे। वो एक ऐसे व्यक्ति का किरदार निभाएंगे, जिसे OCD नाम की गंभीर बीमारी है। इसका निर्देशन फिल्म 'क्रू' से मशहूर हुए राजेश ए कृष्णन कर रहे हैं। ऋतिक ने वादा किया है कि ये फिल्म दर्शकों को एक बिल्कुल नया और लीक से हटकर अनुभव देगी।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

'मेस' का ऐलान

#3 और #4

'नागजिला' और 'वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट'

अमेजन प्राइम वीडियो ने कार्तिक आर्यन के फैंस को एक बड़ा सरप्राइज देते हुए उनकी अगली फिल्म 'नागजिला: नागलोक का पहला कांड' की घोषणा कर दी है। सिनेमाघरों के बाद ये फिल्म प्राइम पर स्ट्रीम होगी। उधर अमेजन प्राइम वीडियो ने अपनी 2026 की स्लेट में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया अभिनीत एक थ्रिलर ड्रामा की घोषणा की है। 'पंचायत' के निर्देशक दीपक मिश्रा द्वारा निर्देशित और अरुणभ कुमार द्वारा लिखित ये फिल्म एक रोमांचक सुपरनैचुरल सफर पर आधारित है।

ट्विटर पोस्ट

'नागजिला' की पहली झलक

#5 और #6

'रफ्तार' और 'कुकू की कुंडली'

राजकुमार राव और कीर्ति सुरेश अभिनीत फिल्म 'रफ्तार' एड-टेक जगत के काले सच को पर्दे पर लाएगी, जिसका निर्देशन आदित्य निंबालकर कर रहे हैं। फिल्म की निर्माता राजकुमार की पत्नी पत्रलेखा हैं। करण जौहर और अदार पूनावाला के धर्मा प्रोडक्शंस ने प्राइम वीडियो के साथ मिलकर अपनी अगली रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म 'कुकू की कुंडली' की घोषणा की है। इस फिल्म के जरिए डिजिटल स्टार भुवन बाम और अभिनेत्री वामिका गब्बी की एक नई जोड़ी बड़े पर्दे पर नजर आने वाली है।

जानकारी

'मिर्जापुर: द मूवी'

लोकप्रिय वेब सीरीज 'मिर्जापुर' पर बनी फिल्म 'मिर्जापुर: द मूवी' भी सिनेमाघरों के बाद अमेजन प्राइम वीडियो पर धूम मचाएगी। ये 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म की कास्ट में वही पुराने कलाकार होंगे, जो फिर से रंग भरने के लिए तैयार हैं।

Advertisement