Loading...
कुणाल खेमू के शो 'अलायंस' के दूसरे सीजन का ऐलान, जानिए कब-कहां होगा प्रीमियर
'अलायंस सीजन 2' के साथ लौटेंगे कुणाल खेमू

कुणाल खेमू के शो 'अलायंस' के दूसरे सीजन का ऐलान, जानिए कब-कहां होगा प्रीमियर

Sep 30, 2026
03:25 pm

क्या है खबर?

कुणाल खेमू की मेजबानी वाला रियलिटी शो 'अलायंस' दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया था। इसी लोकप्रियता काे देखते हुए निर्माताओं ने इसके दूसरे सीजन की पुष्टि कर दी है। साथ में शो की स्ट्रीमिंग तारीख का ऐलान भी कर दिया गया है। जून, 2026 में अमेजन प्राइम वीडियो पर प्रसारित इस शो में डेजी शाह, अर्सलान गोनी, सोहेल खान, कुशाल टंडन और मैक्सटर्न समेत कुल 16 प्रतियोगी आए थे। हालांकि, मिनी माथुर पहले सीजन की विजेता बनकर उभरी थीं।

प्रीमियर

दूसरे सीजन के साथ 2027 में मचेगा तहलका 

अमेजन प्राइम वीडियो ने एक्स पर 'अलायंस' के दूसरे सीजन का ऐलान किया है।

उन्होंने आधिकारिक पोस्टर के साथ कैप्शन दिया, 'सिस्टम अलर्ट: नए गठबंधन लोड हो रहे हैं। और भी ड्रामा होगा, और भी गठबंधन टूटेंगे।' शो की प्रीमियर तारीख 14 जनवरी, 2027 तय की गई है।

'अलायंस', टाल्पा स्टूडियोज के दुनियाभर में चर्चित डच फॉर्मेट का पहला अंतरराष्ट्रीय रूपांतरण है। भारत में इसका निर्माण बनिजय एशिया द्वारा किया गया है। यह गठबंधन, धोखा और रणनीति पर आधारित है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

ADVERTISEMENT