Loading...
'बंटवारा 1947' की विफलता पर प्रीति जिंटा- अपना 100 प्रतिशत देती हूं, परिणाम की चिंता नहीं
'बंटवारा 1947' फ्लॉप होने पर प्रीति जिंटा ने प्रतिक्रिया दी

'बंटवारा 1947' की विफलता पर प्रीति जिंटा- अपना 100 प्रतिशत देती हूं, परिणाम की चिंता नहीं

Sep 09, 2026
03:58 pm

क्या है खबर?

सनी देओल की फिल्म 'बंटवारा 1947' पिछले महीने सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। हालांकि, यह दर्शकों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी और बेहद निराशाजनक प्रदर्शन करते हुए इसने वर्ल्डवाइड सिर्फ 50 करोड़ रुपये के करीब कारोबार किया। इसमें प्रीति जिंटा भी मुख्य किरदार में नजर आईं, जो 'भैयाजी सुपरहिट' (2018) के बाद बॉलीवुड में उनकी वापसी थी। फिल्म की असफलता पर पहली बार प्रीति ने अपनी चुप्पी तोड़ी और बताया कि उन्हें परियोजना पर गर्व है।

प्रतिक्रिया

अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देने में ध्यान लगाती हैं प्रीति

मिड-डे से बातचीत में, अभिनेत्री ने बताया कि फिल्म में काम करते समय वह अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देने पर ध्यान केंद्रित करती हैं। फिल्म रिलीज होने के बाद उसके प्रदर्शन की चिंता नहीं करतीं।

उन्होंने कहा, "सबसे पहले तो, मुझे इस फिल्म पर बहुत गर्व है, और यह एक बेहद ही शानदार अनुभव है। एक अभिनेत्री के तौर पर, मैं हमेशा उम्मीदों को ध्यान में रखती हूं। एक बार काम शुरू करने के बाद, मैं अपना 100 प्रतिशत देती हूं।"

विश्वास

"कर्म करना जरूरी, अंतिम परिणाम भगवान पर छोड़ दो"

प्रीति ने आगे कहा, "जैसा कि मैंने पहले कहा, मैं कर्म में विश्वास करती हूं। आप अपना कर्म करें और बाकी सब भगवान पर छोड़ दें। आप जो होता है उसे नियंत्रित नहीं कर सकते। इसलिए, आप हर फिल्म पर अपनी पूरी मेहनत करें।"

बता दें, राजकुमार संतोषी द्वारा निर्देशित 'बंटवारा 1947' भारत-पाकिस्तान विभाजन पर आधारित है, जिसका निर्माण आमिर खान प्रोडक्शन द्वारा किया गया।

फिल्म में शबाना आजमी, अली फजल और करण देओल भी अहम किरदारों में हैं।

ADVERTISEMENT