Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
हॉलीवुड समाचार
बॉलीवुड समाचार
लेटेस्ट वेब सीरीज
लेटेस्ट फिल्में
सिद्धू मूसेवाला
गायक केके
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / महात्मा गांधी की बायोपिक सीरीज में मुख्य भूमिका निभाएंगे प्रतीक गांधी
मनोरंजन

महात्मा गांधी की बायोपिक सीरीज में मुख्य भूमिका निभाएंगे प्रतीक गांधी

महात्मा गांधी की बायोपिक सीरीज में मुख्य भूमिका निभाएंगे प्रतीक गांधी
लेखन चंद्रशेखर कुमार
May 20, 2022, 03:39 pm 3 मिनट में पढ़ें
महात्मा गांधी की बायोपिक सीरीज में मुख्य भूमिका निभाएंगे प्रतीक गांधी
गांधी की बायोपिक सीरीज में दिखेंगे प्रतीक

प्रतीक गांधी मौजूदा दौर के उभरते हुए अभिनेता हैं। उनके खाते में एक से बढ़कर एक कई बड़ी फिल्में हैं। अब एक और अहम प्रोजेक्ट के साथ उनका नाम जुड़ गया है। वह भारत के स्वाधीनता संग्राम के अग्रणी नेता रहे महात्मा गांधी के जीवन पर बनने वाली सीरीज में दिखाई देंगे। इस सीरीज में वह गांधी के किरदार को निभाएंगे। अप्लॉज एंटरटेनमेंट ने गांधी पर सीरीज बनाने की घोषणा की है।

ट्विटर पोस्ट
प्रतीक ने ट्विटर पर शेयर की जानकारी

प्रतीक ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इस प्रोजेक्ट का ऐलान किया है। साथ ही उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, 'अप्लॉज एंटरटेनमेंट गांधी के जीवन और समय के झरोखे से देखी गई भारतीय स्वतंत्रता की एक व्यापक कहानी को जीवंत करने के लिए पूरी तरह तैयार है। यह सीरीज रामचंद्र गुहा की प्रतिष्ठित पुस्तकों पर आधारित होगी। इसमें आधुनिक भारत के इतिहास को परिभाषित करने वाले एक महान व्यक्ति की यात्रा को दर्शाया जाएगा।'

ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए प्रतीक का ट्विटर पोस्ट

Applause Ent. is all set to bring alive a sweeping tale of the Indian Independence seen through the life times of Mahatma Gandhi. Based on the iconic books by Ramachandra Guha, an authentic narrative on the journey of a legendary icon who defined the history of modern India. pic.twitter.com/Aw1oPnEW61

— Pratik Gandhi (@pratikg80) May 19, 2022
रूपांतरण
रामचंद्र गुहा की इन दो पुस्तकों पर आधारित होगी सीरीज

कई सीजन में इस सीरीज को दर्शकों के बीच लाने की योजना बनाई गई है। गुहा की प्रतिष्ठित पुस्तकों 'गांधी बिफोर इंडिया' और 'गांधी- द इयर्स दैट चेंज्ड द वर्ल्ड' से इसकी कहानी का रूपांतरण किया जाएगा। अप्लॉज एंटरटेनमेंट ने हाल में गुहा से इसके राइट्स खरीदे हैं। इसके जरिए गांधी की अनकही कहानियों को दर्शकों के बीच लाया जाएगा। भारत सहित दुनियाभर के कई हिस्सों में इस प्रोजेक्ट की शूटिंग की जाएगी।

बयान
इस सीरीज को लेकर क्या बोले प्रतीक?

गांधी की बायोपिक सीरीज को लेकर प्रतीक काफी उत्साहित हैं। अभिनेता प्रतीक ने अपने बयान में कहा, "मैं गांधीवादी दर्शन और उसके मूल्यों में गहराई से विश्वास करता हूं। व्यक्तिगत रूप से मैं खुद उनके जीवन मूल्यों और शिक्षा को अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में उतारने की कोशिश करता हूं। मैं समीर नायर और उनकी टीम के साथ इस यात्रा को शुरू करने के लिए और इंतजार नहीं कर सकता।"

जानकारी
न्यूजबाइट्स प्लस

महात्मा गांधी के जीवन से प्रेरित कई फिल्में बन चुकी हैं। इनमें 'गांधी', 'हे राम', 'सरदार', 'द मेकिंग ऑफ महात्मा गांधी' और 'गांधी, माई फादर' का नाम शामिल है। संजय दत्त की 'लगे रहो मुन्नाभाई' भी गांधीगिरी से प्रेरित फिल्म है।

वर्कफ्रंट
इन फिल्मों में भी दिखाई देंगे प्रतीक

प्रतीक के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह समाज सुधारक, लेखक और क्रांतिकारी ज्योतिराव फुले की बायोपिक में भी नजर आएंगे। प्रतीक इस फिल्म में महात्मा फुले का किरदार निभाएंगे। प्रतीक फिल्म 'वो लड़की है कहां' को लेकर भी सुर्खियों में हैं। इसमें उनके साथ तापसी पन्नू नजर आएंगी। वह 'डेढ़ बीघा जमीन' में भी नजर आने वाले हैं। वेब सीरीज 'स्कैम 1992' ने अभिनेता प्रतीक को रातों-रात स्टार बना दिया था।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
चंद्रशेखर  कुमार
चंद्रशेखर कुमार
Twitter
मीडिया के क्षेत्र में मुझे करीब दो साल से अधिक का अनुभव है। मैंने आईआईएमसी से हिन्दी जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है। कविता और लेख लिखने का शौक बचपन से रहा है। देश की कई चर्चित पत्र-पत्रिकाओं में मेरी कविताएं और लेख प्रकाशित हुए हैं। लाइफस्टाइल, हेल्थ और एंटरटेनमेंट पर लिखना पसंद है।
ताज़ा खबरें
लेटेस्ट वेब सीरीज
महात्मा गांधी
बायोपिक
प्रतीक गांधी
ताज़ा खबरें
हुंडई स्टारगेजर से लेकर महिंद्रा की EVs तक, अगस्त में इन नई कारों से उठेगा पर्दा
हुंडई स्टारगेजर से लेकर महिंद्रा की EVs तक, अगस्त में इन नई कारों से उठेगा पर्दा ऑटो
कितनी सुरक्षित हैं हुंडई और किआ की लोकप्रिय गाड़ियां और इन्हें कितनी रेटिंग मिली?
कितनी सुरक्षित हैं हुंडई और किआ की लोकप्रिय गाड़ियां और इन्हें कितनी रेटिंग मिली? ऑटो
वडोदरा में देवेंद्र फडणवीस से मिले शिवसेना के बागी एकनाथ शिंदे, सरकार गठन पर चर्चा- सूत्र
वडोदरा में देवेंद्र फडणवीस से मिले शिवसेना के बागी एकनाथ शिंदे, सरकार गठन पर चर्चा- सूत्र राजनीति
बिहार: स्थगित हुई BEd संयुक्त प्रवेश परीक्षा का आयोजन अब 6 जुलाई को होगा
बिहार: स्थगित हुई BEd संयुक्त प्रवेश परीक्षा का आयोजन अब 6 जुलाई को होगा करियर
अगले एक साल ज्यादा काम नहीं करूंगा- पंकज त्रिपाठी
अगले एक साल ज्यादा काम नहीं करूंगा- पंकज त्रिपाठी मनोरंजन
लेटेस्ट वेब सीरीज
हॉरर फिल्मों से चर्चा में आए रामसे ब्रदर्स पर वेब सीरीज बनाएंगे अजय देवगन
हॉरर फिल्मों से चर्चा में आए रामसे ब्रदर्स पर वेब सीरीज बनाएंगे अजय देवगन मनोरंजन
बॉबी देओल की 'आश्रम 4' का ऐलान, मेकर्स ने शेयर किया टीजर
बॉबी देओल की 'आश्रम 4' का ऐलान, मेकर्स ने शेयर किया टीजर मनोरंजन
वेब सीरीज 'पंचायत' के तीसरे सीजन की भी तैयारी, निर्देशक ने की पुष्टि
वेब सीरीज 'पंचायत' के तीसरे सीजन की भी तैयारी, निर्देशक ने की पुष्टि मनोरंजन
जून में OTT पर आएंगी ये फिल्में और वेब सीरीज
जून में OTT पर आएंगी ये फिल्में और वेब सीरीज मनोरंजन
20 मई को रिलीज होगी अजेमन प्राइम की सीरीज 'पंचायत 2'
20 मई को रिलीज होगी अजेमन प्राइम की सीरीज 'पंचायत 2' मनोरंजन
और खबरें
महात्मा गांधी
क्या नोटों पर गांधी के अलावा अन्य महापुरुषों की भी तस्वीरें छपेंगी? जानें RBI की प्रतिक्रिया
क्या नोटों पर गांधी के अलावा अन्य महापुरुषों की भी तस्वीरें छपेंगी? जानें RBI की प्रतिक्रिया देश
नए नोटों पर महात्मा गांधी के साथ नजर आ सकते हैं कलाम और टैगौर
नए नोटों पर महात्मा गांधी के साथ नजर आ सकते हैं कलाम और टैगौर देश
महात्मा गांधी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने वाले कालीचरण महाराज गिरफ्तार
महात्मा गांधी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने वाले कालीचरण महाराज गिरफ्तार देश
महात्मा गांधी पर टिप्पणी के बाद असम कांग्रेस ने कंगना के खिलाफ दर्ज कराई FIR
महात्मा गांधी पर टिप्पणी के बाद असम कांग्रेस ने कंगना के खिलाफ दर्ज कराई FIR मनोरंजन
ऑस्ट्रेलिया: मेलबर्न में तोड़ी गई महात्मा गांधी की प्रतिमा, प्रधानमंत्री मॉरिसन ने बताया शर्मनाक
ऑस्ट्रेलिया: मेलबर्न में तोड़ी गई महात्मा गांधी की प्रतिमा, प्रधानमंत्री मॉरिसन ने बताया शर्मनाक दुनिया
और खबरें
बायोपिक
महिला क्रिकेट खिलाड़ियों पर आने वाली हैं कई फिल्में, दिखेंगी ये अभिनेत्रियां
महिला क्रिकेट खिलाड़ियों पर आने वाली हैं कई फिल्में, दिखेंगी ये अभिनेत्रियां मनोरंजन
'कैफे कॉफी डे' के संस्थापक सिद्धार्थ पर बनेगी बायोपिक, टी-सीरीज और ऑलमाइटी ने मिलाया हाथ
'कैफे कॉफी डे' के संस्थापक सिद्धार्थ पर बनेगी बायोपिक, टी-सीरीज और ऑलमाइटी ने मिलाया हाथ मनोरंजन
भारत के 'रीसायकल मैन' बिनीश देसाई पर बनेगी बायोपिक, मेकर्स ने की घोषणा
भारत के 'रीसायकल मैन' बिनीश देसाई पर बनेगी बायोपिक, मेकर्स ने की घोषणा मनोरंजन
वीर सावरकर की भूमिका में रणदीप हुडा, शेयर किया 'स्वतंत्र वीर सावरकर' का पहला लुक
वीर सावरकर की भूमिका में रणदीप हुडा, शेयर किया 'स्वतंत्र वीर सावरकर' का पहला लुक मनोरंजन
टी-सीरीज और ऑलमाइटी मोशन पिक्चर बनाएगी रतन टाटा परिवार पर बायोपिक
टी-सीरीज और ऑलमाइटी मोशन पिक्चर बनाएगी रतन टाटा परिवार पर बायोपिक मनोरंजन
और खबरें
प्रतीक गांधी
महात्मा ज्योतिराव फुले की बायोपिक में मुख्य भूमिका निभाएंगे प्रतीक गांधी
महात्मा ज्योतिराव फुले की बायोपिक में मुख्य भूमिका निभाएंगे प्रतीक गांधी मनोरंजन
तापसी पन्नू ने पूरी की फिल्म 'वो लड़की है कहां' की शूटिंग
तापसी पन्नू ने पूरी की फिल्म 'वो लड़की है कहां' की शूटिंग मनोरंजन
फिल्म 'शक्तिमान': ये पांच कलाकार सुपरहीरो किरदार के लिए हैं परफेक्ट
फिल्म 'शक्तिमान': ये पांच कलाकार सुपरहीरो किरदार के लिए हैं परफेक्ट मनोरंजन
'स्कैम 1992' फेम प्रतीक गांधी ने साइन की नेटफ्लिक्स की नई वेब सीरीज
'स्कैम 1992' फेम प्रतीक गांधी ने साइन की नेटफ्लिक्स की नई वेब सीरीज मनोरंजन
'मॉडर्न लव' के हिंदी संस्करण में फातिमा, प्रतीक और वामिका गब्बी की एंट्री
'मॉडर्न लव' के हिंदी संस्करण में फातिमा, प्रतीक और वामिका गब्बी की एंट्री मनोरंजन
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Entertainment Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स भाजपा समाचार
कोरोना वायरस #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स हिजाब विवाद यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स सिद्धू मूसेवाला राज्यसभा चुनाव
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022