NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / अभिनेता प्रकाश राज हुए घायल, सर्जरी के लिए हैदराबाद रवाना
    अगली खबर
    अभिनेता प्रकाश राज हुए घायल, सर्जरी के लिए हैदराबाद रवाना
    अभिनेता प्रकाश राज हुए घायल, सर्जरी के लिए हैदरबाद रवाना

    अभिनेता प्रकाश राज हुए घायल, सर्जरी के लिए हैदराबाद रवाना

    लेखन नेहा शर्मा
    Aug 11, 2021
    01:30 pm

    क्या है खबर?

    साउथ फिल्म इंडस्ट्री और बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता प्रकाश राज 10 अगस्त को एक हादसे का शिकार हो गए। उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी, जिसके बाद उनके प्रशंसक परेशान हो गए हैं।

    चोट लगने के बाद प्रकाश हैदराबाद के लिए रवाना हो गए हैं, जहां उनकी सर्जरी होगी। हालांकि, अभिनेता ने अपने प्रशंसकों से कहा है कि वह एक छोटी सी दुर्घटना के शिकार हुए हैं।

    प्रकाश राज ने अपने ट्वीट में क्या लिखा, आइए जानते हैं।

    बयान

    चिंता की कोई बात नहीं- प्रकाश राज

    प्रकाश राज ने ट्विटर पर लिखा, 'गिरने की वजह से एक छोटा सा फ्रैक्चर हो गया है। सर्जरी के लिए हैदराबाद जा रहा हूं। वहां मेरे दोस्त डॉक्टर गुरुवरेड्डी मेरी सर्जरी करेंगे, जिसके बाद मैं पूरी तरह से ठीक हो जाऊंगा। चिंता की कोई बात नहीं है। दुआओं में याद रखिए।'

    इस पर फिल्म 'गब्बर सिंह' फेम तेलुगु अभिनेता और निर्माता बंदला गणेश ने लिखा, 'ध्यान रखना अन्ना कुछ भी जरूरी हो तो प्लीज फोन करना। हम आपके साथ हैं।'

    प्यार

    अभिनेता के चोटिल होने की खबर ने किया फैंस को चिंतित

    सोशल मीडिया पर प्रकाश की अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है। तभी तो उनके ट्वीट के बाद प्रशंसक चिंतित हो गए हैं। एक यूजर ने लिखा, 'आप जल्दी ठीक हो जाओ।'

    एक ने लिखा, 'अच्छे से आपकी सर्जरी हो जाए और आप जल्दी ही ठीक हो जाएं।'

    एक ने लिखा, 'जल्दी ठीक हो जाओ सर। हम आपको हॉस्पिटल के बेड पर नहीं, बल्कि जल्द से जल्द स्क्रीन पर देखना चाहते हैं।'

    एक ने लिखा, 'डॉक्टर गुरुवरेड्डी प्लीज इनका इलाज सही से कीजिए।'

    उपलब्धि

    पांच बार राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुके हैं प्रकाश राज

    प्रकाश राज आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने ना सिर्फ तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है, बल्कि बॉलीवुड में भी अपने अभिनय से अलग छाप छोड़ी है।

    प्रकाश ने सिर्फ फिल्मों में काम ही नहीं किया, बल्कि उन्होंने कई फिल्में भी बनाई हैं। अपने फिल्मी करियर में प्रकाश को पांच बार राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा जा चुका है।

    उन्होंने ज्यादातर हिंदी फिल्मों में विलेन का रोल किया है। फिर वो चाहे 'वॉन्टेड' हो या 'सिंघम।'

    फिल्में

    प्रकाश राज के खाते में हैं कई फिल्में

    प्रकाश राज को आखिरी बार निर्देशक बिजॉय नांबियार की फिल्म 'एधीरी' में मुख्य भूमिका निभाते हुए देखा गया था, जो कि 'नवरस' की नौ लघु फिल्मों में से एक है।

    प्रकाश राज 'केजीएफ चैप्टर 2', 'पुष्पा', 'एनिमी', 'सरकारू वारी पाटा' और 'पोन्नियिन सेलवन' जैसी कई बड़ी फिल्मों में अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगे।

    वर्तमान में प्रकाश राज आर्टिस्ट्स एसोसिएशन के लिए प्रेसिडेंट के पद के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। MMA के चुनाव हैदराबाद में होंगे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    हैदराबाद
    मनोरंजन
    दक्षिण भारतीय सिनेमा

    ताज़ा खबरें

    #NewsBytesExplainer: भारत और तुर्की के कैसे रहे हैं संबंध, दोनों देशों में कितना व्यापार होता है? पाकिस्तान समाचार
    कल्कि कोचलिन ने बताया बॉलीवुड के अंदर का हाल, बोलीं- करोड़ों रुपये फंसे हैं बॉलीवुड समाचार
    अंतरिक्ष का मलबा भविष्य के मिशनों के लिए कैसे बनता जा रहा है बड़ी समस्या? अंतरिक्ष
    'भूल चूक माफ': सुलटा मैडॉक फिल्म्स और PVR का विवाद, निर्माताओं ने किया ये नया ऐलान राजकुमार राव

    बॉलीवुड समाचार

    'बिग बॉस 15' के OTT संस्करण में दिखेंगी शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता शेट्टी- रिपोर्ट करण जौहर
    जॉन अब्राहम ने मलयालम फिल्म 'नयट्टू' की हिन्दी रीमेक के अधिकार किए हासिल मनोरंजन
    अक्षय की 'बेल बॉटम' का ट्रेलर रिलीज, 1984 में हुए प्लेन हाईजैक पर आधारित है कहानी अक्षय कुमार
    संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज 'हीरा मंडी' में नजर आएंगी ऋचा चड्ढा मनोरंजन

    हैदराबाद

    भारी बारिश से हैदराबाद जलमग्न, दीवार गिरने से दो महीने के मासूम समेत नौ की मौत आंध्र प्रदेश
    आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भारी बारिश से कई लोगों की मौत, जानिए बड़ी बातें कर्नाटक
    कोरोना मरीजों पर प्रभावी साबित हुई कैंसर की संभावित दवा, तीसरे चरण के ट्रायल की मंजूरी रूस समाचार
    कोरोना वायरस: इंसानी ट्रायल में कहां तक पहुंची सबसे आगे चल रहीं कुछ संभावित वैक्सीन्स? भारत की खबरें

    मनोरंजन

    कृति सेनन की 'मिमी' बनी 2021 की सबसे अधिक रेटिंग्स पाने वाली फिल्म बॉलीवुड समाचार
    क्या करण से रिश्ता टूटने के बाद 'बिग बॉस' के घर में दाखिल होंगी निशा रावल? करण जौहर
    टाइगर के साथ अक्टूबर से 'गणपत' की शूटिंग शुरू करेंगी कृति सैनन टाइगर श्रॉफ
    मलयालम फिल्म 'एंड्रॉइड कुंजप्पन वर्जन 5.25' की हिन्दी रीमेक में दिखेंगे अनिल कपूर मुंबई

    दक्षिण भारतीय सिनेमा

    रश्मिका मंदाना को मिला अगला बॉलीवुड प्रोजेक्ट, अमिताभ बच्चन के साथ निभाएंगी लीड रोल बॉलीवुड समाचार
    अभिनेता राम चरण मिले कोरोना पॉजिटिव, पिछले सप्ताह की थी क्रिसमस पार्टी बॉलीवुड समाचार
    'KGF चैप्टर 2' के टीजर ने रचा इतिहास, पहली बार भारतीय प्रोमो को मिले इतने व्यूज यूट्यूब
    'मास्टर' की क्लिप्स हुई थी लीक, मेकर्स ने डिजिटल कंपनी से मांगा 25 करोड़ रुपये मुआवजा बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025