LOADING...
'कॉकटेल 2' के साथ सिनेमाघरों में मिल सकते हैं ये बड़े तोहफे, चल रही बड़ी तैयारी
'कॉकटेल 2' के साथ सिनेमाघरों में मिलेगा बड़ा सरप्राइज

'कॉकटेल 2' के साथ सिनेमाघरों में मिल सकते हैं ये बड़े तोहफे, चल रही बड़ी तैयारी

Jun 16, 2026
11:40 am

क्या है खबर?

शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सैनन की फिल्म 'कॉकटेल 2' 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस रोमांटिक कॉमेडी का ट्रेलर और गाने पहले ही लोगों के बीच उत्साह का माहौल बनाए हुए हैं। अब फिल्म दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करने के उद्देश्य से आने के लिए तैयार है। यह उत्साह और भी बढ़ने की उम्मीद है क्योंकि ऐसी चर्चा है कि 'कॉकटेल 2' के साथ 2 बहुप्रतीक्षित फिल्मों का टीजर आ सकता है।

तैयारी

मैडॉक फिल्म्स इन फिल्मों के टीजर का दे सकता है तोहफा

बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, 'कॉकटेल 2' के साथ सिनेमाघरों में राजकुमार राव की आगामी फिल्म 'प्रहार- द उज्ज्वल निकम स्टोरी' का टीजर दिखाया जा सकता है। 8 जून को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) ने फिल्म के 1 मिनट 57 सेकंड लंबे टीजर को U/A 16+ प्रमाणपत्र देकर पास किया है। इसमें वामिका गब्बी, जयदीप अहलावत और सिकंदर खेर जैसे कलाकार भी नजर आएंगे। यह 7 सितंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

टीजर

'ईथा' की दिख सकती है पहली झलक

रिपोर्ट के अनुसार, दूसरा टीजर श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्म 'ईथा' का हो सकता है, जो मराठी तमाशा कलाकार विथाबाई नारायणगांवकर की बायोपिक है। 'कॉकटेल 2' की तरह ही, 'प्रहार- द उज्ज्वल निकम स्टोरी' और 'ईथा' का निर्माण मैडॉक फिल्म्स के निर्माता दिनेश विजान ने ही किया है। सूत्र ने बताया कि पूरी संभावना है कि 'कॉकटेल 2' के साथ में यह दोनों टीजर दिखाए जा सकते हैं। हालांकि, आखिरी फैसला लिया जाना अभी बाकी है।

Advertisement