Loading...
'प्रहार' का ट्रेलर: कसाब को फांसी दिलाने वाले वकील बने राजकुमार राव, दिखी 26/11 की कहानी 

'प्रहार' का ट्रेलर: कसाब को फांसी दिलाने वाले वकील बने राजकुमार राव, दिखी 26/11 की कहानी 

Sep 30, 2026
09:47 am

क्या है खबर?

राजकुमार राव की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'प्रहार: द उज्जवल निकम स्टोरी' का ट्रेलर जारी हो गया है। मैडॉक फिल्म्स द्वारा निर्मित यह एक बायोग्राफिकल कोर्टरूम-ड्रामा है, जिसका निर्देशन अविनाश अरुण ने किया है। राजकुमार ने इसमें भारत के जाने-माने वकील उज्जवल निकम का किरदार निभाया है। उन्होंने ही 26/11 मुंबई आतंकी हमलों के आरोपी और आतंकवादी अजमल कसाब को फांसी की सजा दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। फिल्म में 2008 में हुए आतंकी हमले की खौफनाक दास्तां दिखाई गई है।

ट्रेलर

जानिए कैसा है 'प्रहार' का ट्रेलर

'प्रहार' का ट्रेलर 26/11 आतंकी हमले की यादें ताजा करता है। यह दिखाता है कि फिल्म एक्शन या मारधाड़ वाली नहीं, बल्कि सच्चाई, सबूतों और कोर्टरूम के भीतर लड़ी गई एक बहुत बड़ी दिमागी जंग की कहानी है।

यह भारत के सबसे बड़े कानूनी मुकदमों में से एक, मुंबई आतंकी हमले के बाद कसाब के ट्रायल पर आधारित है।

फिल्म में जयदीप अहलावत, वामिका गब्बी और सिकंदर खेर भी हैं। यह 16 अक्टूबर, 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए ट्रेलर

ADVERTISEMENT