LOADING...
'फौजी' बनकर फैंस को तोहफा देने की तैयारी में प्रभास, फिल्म पर आया ये अपडेट
प्रभास की फिल्म 'फौजी' पर आया अपडेट

'फौजी' बनकर फैंस को तोहफा देने की तैयारी में प्रभास, फिल्म पर आया ये अपडेट

Apr 30, 2026
02:21 pm

क्या है खबर?

प्रभास ने 2026 की शुरुआत हॉरर कॉमेडी फिल्म 'द राजा साब' से की थी। हालांकि फिल्म दर्शकों का दिल जीतने में नाकाम रही और औसत प्रदर्शन के साथ बॉक्स ऑफिस पर सिमट गई। लोगों की नजरें उनकी आगामी बहुचर्चित फिल्म 'स्पिरिट' पर हैं, जिसका निर्माण संदीप रेड्‌डी वांगा कर रहे हैं। फिल्म 2027 में आने के लिए तय है, लेकिन उससे पहले प्रभास अपनी एक अन्य फिल्म 'फौजी' से इसी साल दर्शकों को दोहरा तोहफा देने आ सकते हैं।

शूटिंग

शूटिंग लगभग तय, अक्टूबर में रिलीज को तैयार फिल्म

123 तेलुगु ने मैत्री मूवी मेकर्स के CEO चेरी के हवाले से बताया कि 'फौजी' की शूटिंग तेजी से आगे बढ़ रही है। हनु राघवपुडी के निर्देशन में बन रही पीरियड एक्शन-ड्रामा ने 80 प्रतिशत शूटिंग पूरी कर ली है। प्रभास के 3 एक्शन दृश्यों को छोड़कर अन्य निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। चेरी के अनुसार, फिल्म अक्टूबर में रिलीज को तैयार है। अगर ऐसा हुआ तो फैंस अभिनेता को एक ही साल में दोबारा पर्दे पर देख सकेंगे।

फिल्म

प्रभास के साथ फिल्म में नजर आएंगे ये दिग्गज 

प्रभास और इमानवी अभिनीत फिल्म 'फौजी' साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। इसमें अभिनेता के साथ बॉलीवुड के 2 दिग्गज, मिथुन चक्रवर्ती और जया प्रदा भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। फिल्म की आधिकारिक रिलीज तारीख अभी तय नहीं हुई है, लेकिन इसे इसी साल रिलीज करने की योजना है। प्रभास की आगामी परियोजनाओं में 'कल्कि 2898 AD' का सीक्वल, 'सलार पार्ट 2' और 'स्पिरिट' शामिल हैं। तृप्ति डिमरी के साथ 'स्पिरिट' 5 मार्च 2027 में आएगी।

Advertisement