Loading...
'फौजी' के पोस्टर में दमदार लगे प्रभास, पहली झलक के साथ आई फिल्म की रिलीज तारीख
'फौजी' की रिलीज तारीख का ऐलान

'फौजी' के पोस्टर में दमदार लगे प्रभास, पहली झलक के साथ आई फिल्म की रिलीज तारीख

Jul 16, 2026
11:56 am

क्या है खबर?

प्रभास की फिल्म 'फौजी' इस साल सिनेमाघरों में बवंडर मचाने आ रही है। ये ऐतिहासिक एक्शन ड्रामा से भरपूर एक पैन-इंडिया फिल्म है, जिसका निर्देशन हनु राघवपुडी ने किया है। ज्यादा इंतजार न करवाते हुए निर्माताओं ने फिल्म के पोस्टर के साथ प्रभास की पहली झलक जारी कर दी है। साथ में रिलीज तारीख से भी पर्दा उठाया है। मैत्री मूवी मेकर्स के बैनर तले बनी 'फौजी' से सोशल मीडिया सेंसेशन इमानवी इस्माइल बतौर अभिनेत्री अपना डेब्यू कर रही हैं।

रिलीज

इस साल के आखिर में दस्तक देगी 'फौजी'

'फौजी' के पोस्टर में, सफेद रंग की धाेती पहने प्रभास खून से लथपथ और हाथ में बंदूक लिए लाशों के ढेरों के बीच बैठे हैं। उनका अवतार बेहद खौफनाक और तीव्र प्रतीत होता है।

बताया जा रहा है कि फिल्म में वह कथित तौर पर ब्रिटिश सेना में एक भारतीय सैनिक की भूमिका निभा रहे हैं।

मिथुन चक्रवर्ती, जया प्रदा और अनुपम खेर भी इस फिल्म का अहम हिस्सा हैं।

ये 3 दिसंबर, 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्टर

ADVERTISEMENT