'रामायण' का ट्रेलर आते ही ट्रेंड होने लगी 'आदिपुरुष', लोगों की कड़वी यादें हुईं ताजा
क्या है खबर?
रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश की फिल्म 'रामायण' लंबे समय से लोगों का ध्यान खींचती आई है। इस लंबे इंतजार को खत्म करते हुए आखिरकार निर्माताओं ने फिल्म का ट्रेलर यूट्यूब पर जारी कर दिया है। इसने आते ही फिल्म के प्रति लोगों को उत्साहित कर दिया, जबकि आलोचकों ने इसकी तुलना प्रभास की फिल्म 'आदिपुरुष' से करनी शुरू कर दी है। यहीं नहीं, 2023 में आई उस फिल्म के दृश्य सोशल मीडिया पर ट्रेंड होने लगे हैं।
आलोचना
लोग बोले- 'रामायण' ने इस शैली को 'पुनरुद्धार' कर दिया
'रामायण' का ट्रेलर जारी होने के तुरंत बाद, एक्स पर #Adipurush X पर ट्रेंड होने लगा।
कई सोशल मीडिया यूजर्स ने फिल्म से जुड़ी कड़वी यादों को ताजा करते हुए कहा कि नए ट्रेलर में वह भव्यता, दृश्य महत्वाकांक्षा और चरित्र डिजाइन देखने को मिला जिसकी उन्हें 'आदिपुरुष' से उम्मीद थी।
कुछ ने कहा कि प्रभास, कृति सैनन और सैफ अली खान अभिनीत 'आदिपुरुष' के विवाद के बाद, रणबीर की 'रामायण' ने इस शैली को 'पुनरुद्धार' कर दिया है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
After watching the #Ramayana trailer, the first thing I noticed was how much better it feels than Adipurush. The traditional costumes, the calmness in the characters, and the overall presentation instantly reminded me of Ramanand Sagar's Ramayana. This looks really promising.…
— Saffron Chargers (@SaffronChargers) July 30, 2026
तुलना
'रामायण' का ट्रेलर लोगों को आ रहा पसंद
एक यूजर ने 'रामायण' के ट्रेलर को देखकर इसकी तुलना 'आदिपुरुष' से की और लिखा, 'हमने आदिपुरुष को इस तरह की हरकत करने की इजाजत कैसे दी? मुझे विश्वास नहीं हो रहा कि ये दृश्य सिनेमाघरों में दिखाया गया।'
दूसरे ने लिखा, 'पारंपरिक वेशभूषा, पात्रों की शांति और प्रस्तुति नेरामानंद सागर की रामायण की याद दिला दी। यह वाकई बहुत आशाजनक लग रहा है।'
बता दें, नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित फिल्म 'रामायण' दिवाली, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।