अनुष्का शेट्टी को डेट करने के सवाल पर बोले प्रभास, कहा- हम इसे छुपाते क्यों?
अभिनेता प्रभास अपनी फिल्मों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में बने रहते हैं। खबरें यह भी हैं कि प्रभास जल्द ही शादी भी करने वाले हैं। वहीं, लंबे समय से प्रभास और अनुष्का शेट्टी के लिंक-अप्स की खबरें भी हैं। अब एक इंटरव्यू में प्रभास ने अनुष्का को डेट करने की खबरों पर प्रतिक्रिया दी है। प्रभास का कहना है कि अगर हम डेट कर रहे होते तो अपने रिश्ते को छुपाते क्यों?
हम अपने रिलेशन को क्यों छुपाएंगे- प्रभास
हाल ही में राजीव मसंद के साथ एक इंटरव्यू में प्रभास ने बातचीत की। जब इस इंटरव्यू दौरान उनसे अनुष्का को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने इसके जवाब में उल्टा सवाल पूछ लिया कि वह अपना रिलेशनशिप क्यों छुपाएंगे? उन्होंने कहा, "आपको तो पता ही होता अगर कुछ होता तो? हम दो साल तक भाग नहीं पाते अगर मैं और अनुष्का डेट कर रहे होते। हम इसे क्यों छुपाएंगे?"
मैं और अनुष्का बहुत अच्छे दोस्त- प्रभास
इसके पहले मुंबई मिरर के साथ बातचीत में प्रभास ने अनुष्का को डेट करने के र्यूमर्स पर कहा था, "मैं और अनुष्का बहुत अच्छे दोस्त हैं अगर इससे ज्यादा कुछ होता तो क्या किसी ने पिछले दो सालों में हमें साथ में स्पॉट किया होता?"
'बाहूबली' के दौरान से अनष्का-प्रभास की डेटिंग की खबरें
मालूम हो कि प्रभास और अनुष्का, 'बाहूबली' में एक साथ नजर आए थे। खबरों के मुताबिक, इसी दौरान से दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। प्रभास को अनुष्का की फिल्म 'भागमथी' के सेट पर फेस कवर किए हुए भी स्पॉट किया गया था। एस एस राजामौली के बेटे की शादी में भी अनुष्का और प्रभास को एक साथ स्पॉट किया गया था। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
अनुष्का और प्रभास का वायरल वीडियो
मैं सिंगल- प्रभास
इसी साल की शुरुआत में प्रभास, राजामौली और राणा दग्गुबाती के साथ 'कॉफी विद करण' में भी पहुंचे थे। करण के एक सवाल के जवाब में प्रभास ने कहा था कि वह सिंगल हैं। आगे कहा था कि अगर कोई दो साल तक साथ काम करता है तो स्वाभाविक तौर पर उन दोनों को लिंक-अप किया जाता है। हालांकि प्रभास ने यह भी कहा था कि उन्होंने इस काउच पर बैठकर झूठ भी बोला है।
30 अगस्त को रिलीज़ होगी 'साहो'
वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रभास, बॉलीवुड में 'साहो' से डेब्यू करने जा रहे हैं। श्रद्दा कपूर इसी से साउथ इंडियन सिनेमा मेें डेब्यू करने जा रही हैं। बता दें कि 'साहो', हिंदी, तेलुगू और तमिल तीन भाषाओं में रिलीज़ होगी। सुजीत ने इस फिल्म को डायरेक्टर किया है। 'साहो' में प्रभास-श्रद्धा के अलावा नील नितिन मुकेश, जैकी श्रॉफ, मंदिरा बेदी, चंकी पांडेय और महेश मांजरेकर भी नजर आएंगे। फिल्म 30 अगस्त को रिलीज़ होने वाली है।