प्रभास की 'फौजी' की रिलीज में क्यों हो रही देरी? जितिन गुलाटी ने बताया असली कारण
क्या है खबर?
प्रभास की फिल्म 'फौजी' की रिलीज की तारीख आगे बढ़ा दी गई है। फिल्म पहले 3 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली थी। हालांकि, मैथरी मूवी मेकर्स के निर्माता रवि शंकर ने देरी की वजह नहीं बताई है। वहीं, अभिनेता जितिन गुलाटी ने हाल ही में फिल्म को लेकर बात की है। उन्होंने बताया कि टीम दर्शकों के लिए कुछ ऐसा बनाने पर काम कर रही है, जो पहले कभी नहीं देखा गया।
वजह
'फौजी' में क्यों हो रही देरी?
जितिन ने हिंदुस्तान टाइम्स से कहा, "मुझे नहीं पता कि वे किस नई तारीख के बारे में सोच रहे हैं, लेकिन यह कोई हैरानी की बात नहीं थी। मेरा मतलब है, जाहिर है, हम अभी भी इसकी शूटिंग कर रहे हैं। इसलिए यह बात समझ में आती थी और मकसद कोई अधूरी फिल्म पेश करना नहीं है। मेरा मतलब है, फिल्म जिंदगी भर रहती है। एक बार जब यह रिलीज हो जाती है, तो आप इसे बदल नहीं सकते हैं।"
जानकारी
जितिन ने कही ये बात
जितिन ने आगे कहा, "हम जो कर रहे हैं, हम उससे पूरी तरह संतुष्ट रहना चाहते हैं और मुझे पता है कि इसमें शामिल निर्देशक, निर्माता और कास्ट इसके नतीजे से बहुत खुश है और मुझे नहीं लगता कि वे किसी भी तरह का समझौता करना चाहते हैं। इसलिए अगर इसे ठीक से पूरा करने में कुछ और महीने भी लग जाएं, तो मुझे लगता है कि यह फायदेमंद ही होगा।"
लुक
'फौजी' में दिखेगा प्रभास का नया लुक
जितिन कहते हैं कि 'फौजी' की रिलीज में थोड़ी देरी हो रही है, लेकिन यह एक बहुत अच्छी की फिल्म है।
उन्होंने कहा, "'बाहुबली' के बाद से आपने प्रभास को इतना शानदार लुक में नहीं देखा होगा। यह उसी पैमाने की फिल्म है। हालांकि, हम इसके लिए माफी चाहते हैं कि इसे थोड़ा आगे बढ़ा रहे हैं। आप इसे जीवन भर याद रखेंगे। यह एक बहुत ही विशाल और बेहतरीन फिल्म होगी।"