NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / श्वेता तिवारी 3 दशक से टीवी पर कर रहीं राज, इन शो से हुईं मशहूर
    अगली खबर
    श्वेता तिवारी 3 दशक से टीवी पर कर रहीं राज, इन शो से हुईं मशहूर
    श्वेता तिवारी के लोकप्रिय शो (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@shweta.tiwari)

    श्वेता तिवारी 3 दशक से टीवी पर कर रहीं राज, इन शो से हुईं मशहूर

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Oct 04, 2023
    07:25 am

    क्या है खबर?

    अभिनेत्री श्वेता तिवारी करीब 3 दशकों से टीवी की दुनिया में सक्रिय हैं। इस दौरान अपने अलग-अलग किरदार और रिएलिटी शो से उन्होंने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है।

    अपने काम के साथ ही श्वेता अपनी निजी जिंदगी के लिए भी सुर्खियों में रहीं।

    4 अक्टूबर को श्वेता अपना 43वां जन्मदिन मना रही हैं।

    आइए, नजर डालते हैं श्वेता के चर्चित शो पर, जिनसे उन्होंने दर्शकों के दिलों में जगह बनाई।

    #1

    कसौटी जिंदगी की

    श्वेता का नाम लेने पर अब भी कई लोगों के जहन में काले सूट और लहराते लाल दुपट्टे में उनकी छवि आ जाती है। एकता कपूर के शो 'कसौटी जिंदगी की' में प्रेरणा का किरदार निभाकर वह घर-घर में मशहूर हो गई थीं। इस शो में सीजेन खान के साथ उनकी जोड़ी को दर्शक आज भी पसंद करते हैं।

    2001 में शुरु हुआ यह शो 2008 तक चला। 'प्रेरणा' का किरदार श्वेता के करियर में सबसे ज्यादा पसंद किया गया।

    #2

    डांस रिएलिटी शो

    टीवी शो के अलावा श्वेता ने रिएलिटी शो से भी खूब लोकप्रियता हासिल की। 2006 में वह लोकप्रिय डांस रिएलिटी शो 'नच बलिए 2' में नजर आई थीं। इस शो में उन्होंने टीवी अभिनेता मानव गोहिल के साथ हिस्सा लिया था।

    2009 में उन्होंने डांस शो 'झलक दिखला जा' 3 को होस्ट किया था। 2013 में इसी शो के 6वें सीजन में उन्होंने प्रतिभागी के तौर पर भी हिस्सा लिया था।

    #3

    कॉमेडी सर्कस का नया दौर

    रोमांस और डांस का से प्रभावित करने के बाद श्वेता ने अपनी कॉमेडी का भी जलवा दिखाया। 2011 में वह 'कॉमेडी सर्कस का नया दौर' में नजर आईं।

    इस शो को अर्चना पूरन सिंह और सोहेल खान जज कर रहे थे।

    शो में वह कपिल शर्मा के साथ नजर आई थीं। इसमें श्वेता ने न सिर्फ दर्शकों के हंसाया, बल्कि इसकी विजेता भी बनीं।

    श्वेता 'इस जंगल से मुझे बचाओ', 'खतरों के खिलाड़ी' में भी हिस्सा ले चुकी हैं।

    #4

    बिग बॉस 4

    श्वेता इस दौर के सबसे लोकप्रिय रिएलिटी शो 'बिग बॉस' की विजेता रह चुकी हैं।

    उन्होंने 2010 में 'बिग बॉस 4' में हिस्सा लिया था। इस सीजन में अश्मित पटेल, मनोज तिवारी, राहुल भट्ट, समीर सोनी, सारा खान जैसी हस्तियों ने हिस्सा लिया था।

    'बिग बॉस 4' में अजमल कसाब के वकील रह चुके अब्बास काजमी ने भी एंट्री ली थी। इनके अलावा पाकिस्तानी टीवी एंकर अली सलीम भी इस शो का हिस्सा थे।

    #5

    मेरे डैड की दुल्हन

    2019 में आया श्वेता का शो 'मेरे डैड की दुल्हन' काफी पसंद किया गया। यह शो एक पुरुष की दूसरी शादी पर आधारित था। शो के मुख्य किरदार अंबर की पत्नी की मौत हो चुकी है। उनकी बेटी अपने घर की किराएदार गुनीत से उनका रिश्ता जोड़ने में मदद करती है।

    अंबर और गुनीत के रोमांस ने दर्शकों को काफी आकर्षित किया था।

    श्वेता के शो 'बेगुसराय', 'परवरिश' और जाने क्या बात हुई भी काफी पसंद किए गए।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    श्वेता अपनी निजी जिंदगी के कारण भी चर्चा में रहीं। घरेलू हिंसा के कारण उन्हें 2 बार अपनी शादी तोड़नी पड़ी। हाल ही में उनकी बेटी पलक तिवारी ने 'किसी का भाई किसी की जान' से बॉलीवुड में कदम रखा है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    जन्मदिन विशेष
    श्वेता तिवारी

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप ने हार्वर्ड विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले अंतरराष्ट्रीय छात्रों के वीजा पर लगाया प्रतिबंध डोनाल्ड ट्रंप
    डोनाल्ड ट्रंप और पुतिन की फोन पर बातचीत, भारत-पाकिस्तान विवाद पर भी हुई चर्चा डोनाल्ड ट्रंप
    अमेरिका की यात्रा नहीं कर सकेंगे इन 12 देशों के यात्री, ट्रंप ने क्यों लगाया प्रतिबंध?  डोनाल्ड ट्रंप
    जीमेल पर कैसे शेड्यूल करें कोई ईमेल? यहां जानिए तरीका जीमेल

    जन्मदिन विशेष

    जन्मदिन विशेष: अपने गानों से रोमांस सिखाने वाले केके की ऐसी थी प्रेम कहानी गायक केके
    जन्मदिन विशेष: डेजी शाह ने ऐसा तय किया बैकग्राउंड डांसर से बड़े पर्दे तक का सफर डेजी शाह
    जन्मदिन विशेष: मधुर भंडारकर को इन फिल्मों के लिए मिला राष्ट्रीय पुरस्कार, OTT पर हैं मौजूद  मधुर भंडारकर
    जन्मदिन विशेष: साउथ के सुपरस्टार नागार्जुन ने बॉलीवुड में इन फिल्मों से कमाया नाम नागार्जुन अक्किनेनी

    श्वेता तिवारी

    धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में श्वेता तिवारी पर FIR दर्ज बॉलीवुड समाचार
    क्या कॉमेडी फिल्म में वरुण के साथ बनने वाली है पलक तिवारी की जोड़ी? बॉलीवुड समाचार
    'खतरों के खिलाड़ी' के बाद अब रोहित शेट्टी की फिल्म में नजर आएंगी श्वेता तिवारी टीवी जगत की खबरें
    रुबीना से श्वेता तिवारी तक, सफल होने के बावजूद बेरोजगार रहीं ये टीवी अभिनेत्रियां सेलिब्रिटी गॉसिप
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025