LOADING...
'बिग बॉस' प्रतियोगी और यूट्यूबर शनमुख जसवंथ पुलिस की हिरासत में, जानिए पूरा मामला
कानूनी पचड़े में फंसे 'बिग बॉस' प्रतियोगी शनमुख जसवंत (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@shannu_7)

'बिग बॉस' प्रतियोगी और यूट्यूबर शनमुख जसवंथ पुलिस की हिरासत में, जानिए पूरा मामला

Feb 22, 2024
06:59 pm

क्या है खबर?

'बिग बॉस तेलेगु' में नजर आए यूट्यूबर शनमुख जसवंथ एक बार फिर विवादों में हैं। उनसे जुड़ी एक नई खबर सामने आ रही है। दरअसल, उन्हें पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस ने उनके पास से गांजा बरामद किया है, जिसके बाद उन्हें हैदराबाद से हिरासत में लिया गया। इसके बाद उनकी मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। शनमुख के भाई पर भी कई आरोप लगे हैं। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला।

मामला

लड़की ने शनमुख के भाई पर किया था केस

दरअसल, शनमुख के भाई सम्पत विनय के खिलाफ एक लड़की ने मामला दर्ज करवाया था। लड़की का आरोप है कि शनमुख के भाई ने उसके साथ सगाई की थी, लेकिन शादी से 1 हफ्ते पहले ही उसने दूसरी महिला से शादी कर ली। ऐसे में उसके साथ धोखा हुआ है। महिला का आरोप है कि शनमुख और उनके परिवार ने उन्हें कहा था कि वह अपनी जिंदगी में आगे बढ़ जाएं, क्योंकि सम्पत की अब शादी हो चुकी है।

शिकंजा

गांजे के साथ पकड़े गए शनमुख को पुलिस ने दबोचा

महिला ने थाने में शनमुख के भाई के खिलाफ शिकायत करवाई। जब पुलिस इस मामले में आरोपी को पकड़ने घर गई तो सम्पत घर पर नहीं थे और पुलिस ने उस वक्त शनमुख को गांजे के साथ रंगे हाथ पकड़ा, जिसके बाद शनमुख को भी हिरासत में ले लिया गया। जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने शनमुख और उसके भाई को 2 अलग-अलग मामलों में गिरफ्तार किया है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी हुई है।

Advertisement

चर्चा

2021 में भी नशे के कारण सुर्खियों में आए थे शनमुख

2021 में शनमुख का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वह नशे की हालत में गाड़ी चला रहे थे। हादसे के वक्त शनमुख ने काफी ज्यादा शराब पी रखी थी। शनमुख नशे की हालत में गाड़ी चला रहे थे, तभी अचानक कार से उनका नियंत्रण छूट गया और उनकी गाड़ी सड़क पर मौजूद कई वाहनों से टकरा गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शनमुख को ड्रिंक और ड्राइव मामले में गिरफ्तार कर लिया गया।

Advertisement

परिचय

'बिग बॉस तेलुगु' के रनरअप थे शनमुख

शनमुख को सबसे पहले 2020 में छोटे पर्दे पर ETV के गेम शो 'कैश 2.0' में देखा गया था। 2021 में उन्हें 'बिग बॉस तेलुगु' के 5वें सीजन में देखा गया था, जहां वह रनरअप रहे थे। उन्होंने वेब सीरीज 'एजेंट आनंद संतोष' में भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई थी। वह कई म्यूजिक वीडियो में भी दिख चुके हैं। शनमुख के इंस्टाग्राम पर लगभग 30 लाख फॉलोअर्स हैं। उधर यूट्यूब पर शनमुख के 50 लाख सब्सक्राइबर्स हैं।

Advertisement