'धुरंधर 2' में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देख गदगद हुए दर्शक, देखें वीडियो
क्या है खबर?
रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' को लेकर लोगों का क्रेज देखने लायक है। इसका पहला शो देखने के बाद जो प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं, उससे संकेत मिलता है कि फिल्म, दिसंबर, 2025 में आई पहली किस्त से ज्यादा तहलका मचाएगी। इस बीच, फिल्म से जुड़ा एक वीडियो लोगों का खूब ध्यान खींच रहा है जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नजर आए हैं। 'धुरंधर 2' में प्रधानमंत्री को देखने के बाद लोग सिनेमाघरों में सीटी और तालियां बजा रहे हैं।
वीडियो
शपथ समारोह और नोटबंदी के दौरान का फुटेज शामिल
फिल्म में प्रधानमंत्री मोदी के इतिहास के ऐतिहासिक पल 2 बार देखने को मिला। एक क्लिप में, उनके 2014 के शपथ ग्रहण समारोह को शामिल किया गया। वहीं दूसरे क्लिप में, 2016 में नोटबंदी की घोषणा करते हुए उनके भाषण को दिखाया गया है। फिल्म में उनके दृश्यों को देखने के बाद दर्शक गदगद हो गए हैं और वीडियो में जोर-जोर से नारे लगाते और सीटी बजाते सुनाई देते हैं। बता दें, 'धुरंधर 2' 19 मार्च को रिलीज हुई है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए वायरल वीडियो
🚨 Viral Scene from Dhurandhar 2🚨
— Cricket News Network (@arshdeep3444) March 19, 2026
A powerful cameo of Narendra Modi shows demonetization in action 💥
The Dhurandhar 2 film hints how notebandi helped cut off terror funding by stopping illegal cash flow.
Cinema meets real impact #Dhurandhar2 pic.twitter.com/UtaRuwF3B3