Loading...
लता मंगेशकर की जयंती पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी श्रद्धांजलि, साझा किया ये पोस्ट
प्रधानमंत्री मोदी ने लता मंगेशकर को याद किया

लता मंगेशकर की जयंती पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी श्रद्धांजलि, साझा किया ये पोस्ट

Sep 28, 2026
11:10 am

क्या है खबर?

सुरों की मलिका कही जाने वालीं पार्श्व गायिका लता मंगेशकर की जयंती पर पूरा देश उन्हें याद कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर गायिका को श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने भारतीय संगीत जगत में गायिका के अमूल्य योगदान को याद किया और विश्व भर में उनकी आवाज के शानदार और यादगार प्रभाव को भी दर्शाया। बता दें, 28 सितंबर, 1929 को जन्मीं लता का फरवरी, 2022 में निधन हो गया था।

श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री मोदी ने लता दीदी के लिए कही ये बात

प्रधानमंत्री माेदी ने अपने एक्स अकाउंट (पूर्व में ट्विटर) पर गायिका को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, 'अपनी दिव्य गायन प्रतिभा से विश्व में देश का नाम रोशन करने वालीं आदरणीया लता दीदी को उनकी जयंती पर सादर नमन। उन्होंने भारतवर्ष को न केवल अपने सुमधुर सुरों से सजाया-संवारा, बल्कि देश की समृद्धि से जुड़ी हर पहल को भी हमेशा प्रोत्साहित किया। भारतीय संगीत जगत में उनका अप्रतिम योगदान युग-युगांतर तक स्मरणीय रहेगा।'

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

ADVERTISEMENT

याद

पूनम ढिल्लों ने भी गायिका को किया याद

दिग्गज अभिनेत्री पूनम ढिल्लों ने गायिका को याद करते हुए कहा, "लता जी हम सभी को बहुत प्रिय हैं। उनके बिना हिंदी फिल्मों का संगीत अधूरा होता। यह बहुत बड़ी बात है कि उन्हें यहां सम्मानित किया जा रहा है और याद किया जा रहा है। और वह भी मेरे प्यारे टैगोर थिएटर में। यह मेरे लिए बहुत खुशी की बात है।"

उन्होंने बताया कि उनकी 1-2 फिल्मों को छोड़कर अन्य सभी फिल्मों के गाने लता ने ही गाए थे।

ADVERTISEMENT