LOADING...
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा को मिला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आशीर्वाद
प्रधानमंत्री मोदी ने रश्मिका और विजय को शादी के लिए बधाई दी

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा को मिला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आशीर्वाद

Feb 25, 2026
01:35 pm

क्या है खबर?

सेलिब्रिटी कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा 26 फरवरी को शादी के बंधन में बंध रहे हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस खास अवसर पर दोनों को बधाई संदेश देते हुए अपना आशवार्द भेजा है। ग्रेटआंध्र ने प्रधानमंत्री द्वारा जोड़े को भेजे गए बधाई संदेश की एक झलक सोशल मीडिया पर साझा की है जिसमें निमंत्रण पत्र के प्रति आभार व्यक्त किया गया है। बता दें, रश्मिका और विजय राजस्थान के उदयपुर में शादी कर रहे हैं।

पोस्ट

प्रधानमंत्री ने जिंदगी के नए सफर के लिए शुभकामनाएं भेजीं

सोशल मीडिया पर मौजूद पत्र में लिखा है, 'श्रीमती माधवी और श्री गोवर्धन राव देवरकोंडा जी, 26 फरवरी 2026 को होने वाली विजय और रश्मिका की शादी का निमंत्रण पाकर हमें बहुत खुशी हुई है। देवरकोंडा और मंदाना परिवार को इस शुभ अवसर की बधाई। यह विजय और रश्मिका की जिंदगी में एक नए, सुंदर अध्याय की शुरुआत है। 7 कदम एक साथ उठाने की भावना के साथ, यह जोड़ा जिंदगी भर के लिए मित्र बन जाता है।'

आशीर्वाद

सच्चे साथी बनकर जिंदगी की यात्रा शुरू करने का दिया आशीर्वाद

प्रधानमंत्री ने विजय और रश्मिका को आने वाले दिन, महीने और साल उनके साझा सपनों, उनकी पूर्ति से भरे होने का आशीर्वाद दिया है। उन्होंने लिखा, 'प्रेम और समझदारी के साथ, वे जिम्मेदारियों को साझा करें, एक-दूसरे की कमियों को स्वीकारें, एक-दूसरे की खूबियों से सीखें और सच्चे साथी बनकर जिंदगी की यात्रा करें। सादर, नरेंद्र मोदी।' रश्मिका और विजय की शादी का जश्न शुरू हो चुका है। 26 फरवरी को सात-फेरे लेने के बाद दोनों हैदराबाद में रिसेप्शन देंगे।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

Advertisement