फोबे ब्रिजर्स ने इस बीमारी के चलते UK के शो टाले, जानिए क्या है पूरा ममला?
फोबे ब्रिजर्स ने अपेंडिक्स में सूजन की शिकायत के बाद ब्रिटेन में अपने शो स्थगित कर दिए हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर बताया कि उनका जन्मदिन अस्पताल में बीता।
हालांकि, उन्होंने अपने प्रशंसकों को भरोसा दिलाया कि स्थगित हुए शो की नई तारीखें जल्द ही बताई जाएंगी। ये शो उनके नए एल्बम 'लॉस्ट वीकेंड' के प्रमोशन की शुरुआत करने वाले थे।
फोबे ब्रिजर्स ने किए फोन-मुक्त यूनियन चैपल शो
इससे ठीक पहले, फोबे ब्रिजर्स ने लंदन के यूनियन चैपल में 2 अंतरंग फोन-मुक्त कॉन्सर्ट किए थे। 2022 के बाद ब्रिटेन में यह उनका पहला सोलो हेडलाइन शो था। 'लॉस्ट वीकेंड' उनका 2020 में आए 'पनीशर' के बाद पहला सोलो एल्बम है, जिसमें दुख, प्यार और खोने जैसे विषयों को शामिल किया गया है।
इस साल के आखिर में वह 'लॉस्ट टूर' शुरू करने की योजना बना रही हैं, जिसके तहत नवंबर और दिसंबर में ब्रिटेन और यूरोप के बड़े एरीना में उनके शो तय किए गए हैं।