LOADING...
बॉक्स ऑफिस: 'पेड्‌डी' का दबदबा छठे दिन बरकरार, 'है जवानी तो इश्क...' का कैसा हाल?
'पेड्‌डी' और 'है जवानी तो इश्क होना है' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

बॉक्स ऑफिस: 'पेड्‌डी' का दबदबा छठे दिन बरकरार, 'है जवानी तो इश्क...' का कैसा हाल?

Jun 10, 2026
09:57 am

क्या है खबर?

राम चरण की स्पोर्ट्स एक्शन-ड्रामा फिल्म 'पेड्‌डी' ने बॉक्स ऑफिस पर 6 दिन पूरे कर लिए हैं। पहले दिन से फिल्म का दबदबा देखने को मिल रहा है, जो अभी भी बरकरार है। कमाई देखकर साफ है कि यह जल्द 200 करोड़ रुपये के क्लब में अपनी जगह बनाएगी। दूसरी ओर, वरुण धवन की रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' ने वीकेंड पर धाकड़ कमाई की, लेकिन कारोबारी दिनों में कलेक्शन में गिरावट देखने को मिली है।

सफलता

'पेड्‌डी' कारोबारी दिनों में भी कर रही तूफानी कमाई

राम चरण और जाह्नवी कपूर की यह फिल्म हर दिन सफलता के साथ आगे बढ़ रही है। सैकनिल्क के मुताबिक, इसने 6वें दिन 9.65 करोड़ रुपये का कारोबार किया है, जिसके बाद कुल नेट कलेक्शन 179.35 करोड़ रुपये हो गया है। वर्ल्डवाइड इसने 6 दिनों में 261.23 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। बता दें, 'पेड्‌डी' में अभिनेता पहली बार पहलवान के किरदार में नजर आए हैं। दिव्येंदु, बोमन ईरानी और शिव राजकुमार भी फिल्म का हिस्सा हैं।

गिरावट

'है जवानी तो इश्क...' ने 5वें दिन भी आंकड़ों को रखा बरकरार

उधर 'है जवानी तो इश्क होना है' ने रिलीज के 5वें दिन 3.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया है, जो चौथे दिन की कमाई (3.50 करोड़) के बराबर है। फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 31 करोड़ रुपये हो पाया है। वरुण, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े अभिनीत इस फिल्म की आगे की राह मुश्किल हो सकती है। दरअसल, 12 जून को 'मैं वापस आऊंगा', 'गर्वनर' और 'भारत भाग्य विधाता' जैसी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अपना कब्जा जमाने आ रही हैं।

Advertisement