'पेड्डी' की 11वें दिन ताबड़तोड़ कमाई, 300 करोड़ रुपये के पार पहुंचा कलेक्शन
क्या है खबर?
राम चरण की फिल्म 'पेड्डी' सफलता के साथ बॉक्स ऑफिस पर अपनी जगह को बरकरार रखे हुए है। फिल्म ने न सिर्फ भारत में, बल्कि विश्व स्तर पर भी ताबड़तोड़ कमाई की और वीकेंड में 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। इसके साथ रिलीज हुई वरुण धवन की फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' ने वीकेंड पर थोड़ी बढ़त हासिल की है। आइए जानते हैं इन दोनों फिल्मों की कमाई का ताजा हाल।
कामयाबी
'पेड्डी' ने 11वें दिन मचाया जबरदस्त तहलका
सैकनिल्क के मुताबिक, 'पेड्डी' ने अपनी रिलीज के 11वें दिन, यानी रविवार को 9.20 करोड़ रुपये कमाए हैं। इससे पहले, फिल्म ने 10वें दिन 8.10 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। अपने दूसरे हफ्ते में आकर 'पेड्डी' ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 216 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है, जबकि विश्व स्तर पर ग्रॉस कमाई 307.98 करोड़ रुपये हो गई है। बुची बाबू सना द्वारा निर्देशित फिल्म में जाह्नवी कपूर, दिव्येंदु, बोमन ईरानी और शिव राजकुमार भी हैं।
फिल्म
'है जवानी तो इश्क होना है' की कमाई में मामूली उछाल
उधर वरुण की फिल्म ने रिलीज के 10वें दिन, यानी रविवार को 2.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। 9वें दिन यह कमाई 2.25 करोड़ और 8वें दिन 1.85 करोड़ रुपये थी। देखा जाए तो आंकड़ों में मामूली बढ़त आई है। डेविड धवन द्वारा निर्देशित यह फिल्म इन 10 दिनों में 43.70 करोड़ रुपये कमा पाई है। वहीं दुनियाभर में ग्रॉस कलेक्शन 65.51 करोड़ रुपये हुआ है। फिल्म में मृणाल ठाकुर, पूजा हेगड़े, मनीष पॉल और मौनी रॉय भी हैं।