बॉक्स ऑफिस: 'पेड्डी' के आगे नहीं चल रहा 'है जवानी तो इश्क...' का जादू, देखें कलेक्शन
क्या है खबर?
सुपरस्टार राम चरण की पैन इंडिया फिल्म 'पेड्डी' ने बॉक्स ऑफिस पर एक सप्ताह पूरा कर लिया है। बुची बाबू सना द्वारा निर्देशित यह फिल्म दुनियाभर में धूम मचा रही है और 300 करोड़ रुपये के क्लब में दाखिल होने के लिए तैयार खड़ी है। वरुण धवन की फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' कारोबारी दिनों में गिरावट का मुंह देख रही है। 'पेड्डी' के फिल्म हर दिन फीकी पड़ती जा रही है। आइए देखें दोनों फिल्मों की कमाई।
कलेक्शन
'पेड्डी' का बॉक्स ऑफिस पर तांडव जारी
सैकनिल्क के मुताबिक, 'पेड्डी' ने 7वें दिन, यानी बुधवार को 7.55 करोड़ रुपये कमाए हैं। 6वें दिन कमाई 9.70 करोड़ रुपये थी और इस लिहाज से आंकड़ों में गिरावट दर्ज हुई है। इसके बावजूद फिल्म 200 करोड़ के क्लब में जगह बनाने से कुछ कदम दूर है। फिल्म का घरेलू बॉक्स ऑफिस पर नेट कलेक्शन 187.25 करोड़ रुपये हुआ है, जबकि वर्ल्डवाइड यह 271.33 करोड़ रुपये कमा चुकी हैं। फिल्म में राम चरण के साथ जाह्नवी कपूर नजर आई हैं।
गिरावट
'है जवानी तो इश्क...' की कमाई में हर दिन गिरावट दर्ज
सैकनिल्क के मुताबिक, वरुण की फिल्म की कमाई 6वें दिन 2.80 करोड़ रुपये पर आकर टिकी है। फिल्म ने रिलीज के 6 दिनों में अब तक कुल 34.15 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। जो बेहद निराशाजनक है। इसका अनुमानित बजट लगभग 70 से 80 करोड़ के बीच बताया जा रहा है, जिसे पार करने के लिए फिल्म को दोगुनी मेहनत करनी होगी। वर्ल्डवाइड इसने 51.85 करोड़ रुपये कमाए हैं। फिल्म में पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर भी शामिल हैं।