LOADING...
'पेड्डी' की रिलीज पर विवाद, निर्माता-निर्देशक बोले- बड़ी चूक हो गई; दिल से माफी मांगते हैं
'पेड्डी' रिलीज विवाद: निर्माता-निर्देशक ने मांगी सार्वजनिक माफी

'पेड्डी' की रिलीज पर विवाद, निर्माता-निर्देशक बोले- बड़ी चूक हो गई; दिल से माफी मांगते हैं

Mar 31, 2026
12:20 pm

क्या है खबर?

सुुपरस्टार राम चरण की फिल्म 'पेड्डी' की रिलीज तारीख को लेकर सोशल मीडिया पर मचे घमासान के बाद निर्माता SKN ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है। दरअसल, फिल्म की नई रिलीज तारीख को लेकर हुई 'गलतफहमी' के कारण प्रशंसकों और टीम के बीच काफी भ्रम पैदा हो गया था। इस चूक पर कड़ा रुख अपनाते हुए निर्देशक साई राजेश ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है, जिसके बाद अब निर्माता स्थिति को संभालने की कोशिश कर रहे हैं।

गलती

भीड़ के शोर में बड़ी चूक

निर्माता SKN ने सफाई देते हुए कहा कि एक इवेंट के दौरान भारी शोर और भीड़ के कारण उनसे बड़ी चूक हुई। दरअसल, लेखक साई राजेश ने उन्हें फिल्म 'पेड्डी' की रिलीज डेट को लेकर चल रहे सोशल मीडिया कयासों की जानकारी दी थी। लेकिन शोर-शराबे के बीच SKN को लगा कि निर्माताओं ने 26 जून की तारीख आधिकारिक तौर पर तय कर दी है और उन्होंने वही जानकारी मंच से साझा कर दी, जो महज एक गलतफहमी थी।

ट्विटर पोस्ट

'चेन्नई लव स्टोरी' के  निर्माता ने मांगी माफी

Advertisement

बयान

SKN का बयान- रिलीज तारीख सिर्फ प्रोडक्शन हाउस करेगा तय

निर्माता ने कहा कि इस भ्रम के लिए वो दिल से माफी मांगते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि 'पेड्डी' जैसी बड़ी फिल्म की रिलीज तारीख से जुड़ा कोई भी अपडेट उसके प्रोडक्शन हाउस द्वारा ही आना चाहिए। उन्होंने ये भी साफ किया कि यदि फिल्म की रिलीज में कोई बदलाव या देरी होती है तो इसकी घोषणा खुद 'पेड्डी' की टीम ही करेगी। इस पर' चेन्नई लव स्टाेरी' के लेखक साई राजेश ने भी अपनी स्थिति स्पष्ट की है।

Advertisement

माफी

ट्वीट बना 'पक्की खबर', साई राजेश ने मांगी माफी

साई राजेश ने सफाई में कहा कि उन्होंने सिर्फ एक ट्वीट का जिक्र किया था, जिसे SKN ने गलती से पक्की खबर समझकर मंच से ऐलान कर दिया। बताया कि 26 जून की घोषणा के सवाल पर उन्होंने सिर्फ इतना कहा था कि एक्स पर देवीप्रिया का ट्वीट देखा है कि 'पेड्डी' शायद उस दिन आ सकती है। मंच से इसे रिलीज डेट बता दिया गया, जो एक बड़ी गलती थी। उन्होंने 'पेड्डी' टीम से माफी मांगी।

रिलीज

क्या 30 अप्रैल को नहीं आएगी फिल्म?

फिल्म 'पेड्डी' वैसे तो 30 अप्रैल को रिलीज होने के लिए तैयार है, लेकिन कई रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि फिल्म की रिलीज टाली जा सकती है। हालांकि, फिल्म के निर्माताओं ने अब तक फिल्म के पोस्टपोन होने या नई रिलीज डेट को लेकर कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की है। ये पैन इंडिया फिल्म एक साथ कई भाषाओं में आएगी। इसमें पहली बार राम चरण को जाह्नवी कपूर के साथ इश्क लड़ाते देख

Advertisement