OTT पर आई राम चरण-जाह्नवी कपूर की फिल्म 'पेड्डी', हिंदी दर्शक उठा सकेंगे लुत्फ
क्या है खबर?
राम चरण और जाह्नवी कपूर की फिल्म 'पेड्डी' डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आ चुकी है। स्पोर्ट्स एक्शन-ड्रामा पर आधारित ये फिल्म 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जहां इसे तारीफ से ज्यादा आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। आरोप लगे कि निर्देशक बुची बाबू सना ने फिल्म में जाह्नवी को एक "वस्तु" के रूप में दर्शाया है। खैर दुनियाभर में लगभग 346 करोड़ रुपये से ज्यादा कमा चुकी 'पेड्डी' अब हिंदी दर्शकों के लिए OTT पर स्ट्रीम हो गई है।
रिलीज
इस OTT पर उपलब्ध कराई गई 'पेड्डी'
'पेड्डी' 9 जुलाई को तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषा के साथ नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होनी शुरू हुई थी।
अब हिंदी दर्शक भी इसका लुत्फ उठा सकेंगे, क्योंकि फिल्म का हिंदी संस्करण नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया है।
निर्माताओं ने ऐलान करते हुए लिखा, 'इंतजार खत्म, 'पेड्डी' अब हिंदी में भी फुल फॉर्म में है।'
'मिर्जापुर' से लोकप्रियता हासिल करने वाले दिव्येंदु ने फिल्म में खलनायक का किरदार निभाया है। वहीं एआर रहमान ने इसमें अपना संगीत दिया है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
Intezaar khatam, Peddi ab Hindi mein bhi full form mein hai 🔥🫶
— Netflix India (@NetflixIndia) July 30, 2026
Watch Peddi, on Netflix, out now in Hindi, also available in Telugu, Tamil, Kannada and Malayalam.#PeddiOnNetflix pic.twitter.com/hSYM6jkZMi