LOADING...
पवन सिंह की बढ़ी मुश्किलें, हरियाणा राज्य महिला आयोग ने इस मामले में भेजा नोटिस
पुराने मामले में पवन सिंह की बढ़ी मुश्किलें

पवन सिंह की बढ़ी मुश्किलें, हरियाणा राज्य महिला आयोग ने इस मामले में भेजा नोटिस

Mar 25, 2026
06:02 pm

क्या है खबर?

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह इन दिनों निजी जिंदगी को लेकर खूब चर्चा बटोर रहे हैं। एक ओर वह पत्नी ज्योति सिंह के साथ तलाक को लेकर कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं, तो वहीं दूसरी ओर उन्हें हरियाणा राज्य महिला आयोग (HSCW) ने नोटिस जारी किया है। यह कार्रवाई गायक की सह-कलाकार रहीं अंजली राघव द्वारा लगाए गए दुर्व्यवहार के आरोपों के तहत की गई। बताया जाता है कि अंजलि ने आयोग को एक पत्र लिखकर गायक पर आरोप लगाया है।

आरोप

पवन सिंह पर गलत तरीके से छूने का लगा आरोप

अंजिल ने आरोप लगाया कि पिछले साल लखनऊ में आयोजित एक प्रचार कार्यक्रम के दौरान, पवन ने उन्हें गलत तरीके से छुआ था। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि घटना का वीडियो गायक के सहयोगियों द्वारा जबरन प्रसारित किया गया, जिससे उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा है। इसलिए कड़ी कार्रवाई की जाए। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए, आयोग ने पवन और अंजलि को 2 अप्रैल को फरीदाबाद में होने वाली सार्वजनिक सुनवाई में हाजिर होने का निर्देश दिया है।

मामला

जानिए क्या है पूरा मामला

यह पूरा मामला भोजपुरी गाने 'सैय्या सेवा करे' के लॉन्च कार्यक्रम से जुड़ा है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया था जिसमें अंजलि कार्यक्रम के दौरान थोड़ी असहज नजर आ रही थीं, क्योंकि पावर स्टार ने उनकी कमर पर हाथ रखा था। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने पवन को खूब खरी-खोटी सुनाया था। वहीं गायक ने स्पष्ट किया था कि उनका इरादा गलत नहीं था। उन्होंने अपने व्यवहार के लिए माफी भी मांगी थी।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

Advertisement