Loading...
पवन सिंह ने परिवार से तोड़े सारे रिश्ते, माफी मांग बोले- अब बर्दाश्त नहीं होता
पवन सिंह के इस पोस्ट से मची हलचल

पवन सिंह ने परिवार से तोड़े सारे रिश्ते, माफी मांग बोले- अब बर्दाश्त नहीं होता

Nov 29, 2026
04:27 pm

क्या है खबर?

भोजपुरी गायक और अभिनेता पवन सिंह ने भावुक पोस्ट साझा कर अपने फैंस को चिंता में डाल दिया है। उन्होंने इस पोस्ट में परिवार और रिश्तेदारों से सभी रिश्ते खत्म करने का ऐलान किया है। साथ ही, इस फैसले पर अपना दुख जाहिर करते हुए भोजपुरी समाज से माफी भी मांगी है। उनके इस पोस्ट से साफ जाहिर होता है कि वह लंबे समय से किसी बात को लेकर परेशान थे और अब उनका सब्र जवाब दे चुका है।

पोस्ट

पवन ने दुखी होकर किया ये पोस्ट

पवन ने अपने नोट की शुरुआत में लिखा, 'जब इंसान घर-परिवार के चक्कर में पड़ जाता है, तो वह सारे वेद और शास्त्र भूल जाता है। बर्दाश्त की सीमा पार होने के बाद बहुत दुखी होकर ये पोस्ट कर रहा हूं। मैं आप सभी भोजपुरी समाज के लोगों से हाथ जोड़कर माफी मांगता हूं। मैं ये बताना चाहता हूं कि आज और अभी से मेरा अपने पूरे परिवार और खानदान से कोई रिश्ता नहीं है।'

बात

पवन ने मां और बड़े भाई को लेकर कही ये बात

पवन ने आगे लिखा, "हां, जिस मां ने मुझे जन्म दिया और मेरे सबसे बड़े भाई रानू सिंह के लिए, जब तक जिंदा हूं उनके लिए मेरी जान हाजिर है।"

पारिवारिक विवाद के बारे में कोई और जानकारी सामने नहीं आई है और न ही उनके बयान के पीछे की परिस्थितियों को लेकर कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण दिया गया है।

ये पोस्ट ऐसे समय में आया, जब पवन का दूसरी पत्नी ज्योति सिंह के साथ तलाक का मामला चल रहा है।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

पोस्ट यहां देखें

ADVERTISEMENT

शादी

पवन ने की 2 शादियां

भोजपुरी सिनेमा के 'पावर स्टार' कहे जाने वाले पवन ने अब तक 2 शादियां की हैं। उनकी पहली पत्नी नीलम देवी ने शादी के कुछ समय बाद आत्महत्या कर ली थी।

इसके बाद साल 2018 में उन्होंने ज्योति से दूसरी शादी की। हालांकि, दोनों के रिश्ते में अक्सर विवाद और एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप की खबरें सामने आती रही हैं। अब उनका रिश्ता तलाक की कानूनी प्रक्रिया से गुजर रहा है।

ADVERTISEMENT