सिनेमाघरों के बाद अब OTT की बारी, पवन कल्याण की 'उस्ताद भगत सिंह' नेटफ्लिक्स पर आई
पवन कल्याण, श्रीलीला और राशी खन्ना की तेलुगु कॉमेडी-ड्रामा 'उस्ताद भगत सिंह' अब नेटफ्लिक्स पर देखी जा सकती है। यह फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। हरीश शंकर के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक निडर पुलिस वाले की कहानी है, जो भ्रष्ट राजनीतिक सिस्टम को चुनौती देता है और छिपी हुई साजिशों का पर्दाफाश करता है। सिनेमाघरों में औसत प्रदर्शन के बाद, यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज कर दी गई है।
हंगामा के बीच कैसे बना उस्ताद?
फिल्म की कहानी 24 साल पहले के दिनों में ले जाती है। इसमें दिखाया गया है कि कैसे एक नौजवान अन्याय के खिलाफ खड़ा होकर अपनी पहचान बनाता है। यही कदम उसे एक ऐसी खतरनाक स्थिति में डाल देता है, जब संसद पर हिंसक हमले होते हैं और हर तरफ अराजकता फैल जाती है। पवन कल्याण ने अपनी शानदार एक्टिंग से फिल्म को आगे बढ़ाया है। उन्हें श्रीलीला और राशी खन्ना का भी भरपूर साथ मिला है। दोनों अभिनेत्रियों ने फिल्म में जान डाल दी है, जिससे यह सस्पेंस भरा राजनीतिक ड्रामा और भी रोमांचक हो जाता है।