Loading...
पवन कल्याण ने किया पत्नी से अलग होने का ऐलान, 13 साल बाद खत्म होगा रिश्ता
पवन कल्याण और अन्ना लेझनेवा ने अलग होने का किया ऐलान

पवन कल्याण ने किया पत्नी से अलग होने का ऐलान, 13 साल बाद खत्म होगा रिश्ता

Nov 10, 2026
01:18 am

क्या है खबर?

दक्षिण भारतीय सिनेमा के मशहूर अभिनेता और आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण अपनी पत्नी अन्ना लेझनेवा से अलग होने जा रहे हैं। शादी के 13 साल बाद दोनों ने आपसी सहमति से ये फैसला लिया है। सोमवार को जारी साझा बयान में उन्होंने कहा कि अलग होने के बावजूद उनके बीच एक-दूसरे के लिए सम्मान बना रहेगा। वे अच्छे दोस्त बने रहेंगे और अपने बच्चों की परवरिश मिलकर करेंगे। आइए जानें पवन कल्याण ने अपने बयान में क्या कहा।

ऐलान

अलग होने के बाद भी दोस्त रहेंगे पवन-अन्ना

पवन और अन्ना ने अपने साझा बयान में लिखा, 'हमने अपनी जिंदगी का एक अहम हिस्सा साथ बिताया है। अब आपसी सहमति और सम्मान के साथ अलग होने का फैसला लिया है। भले ही हमारा वैवाहिक रिश्ता खत्म हो गया है, लेकिन हम अच्छे दोस्त बने रहेंगे और अपने बच्चों की परवरिश मिलकर करेंगे। उनकी खुशी और भलाई हमेशा हमारी पहली प्राथमिकता रहेगी। इस मुश्किल समय में हम सभी से हमारी निजी जिंदगी का सम्मान करने की अपील करते हैं।'

कानूनी प्रक्रिया

पवन कल्याण और अन्ना ने फैमिली कोर्ट का किया रुख

बयान में पवन-अन्ना ने अब तक उन्हें प्यार और समर्थन देने वाले लोगों का शुक्रिया अदा किया। हालांकि, अलग होने की वजह नहीं बताई बच्चों की कस्टडी और तलाक की कानूनी प्रक्रिया पर भी कोई जानकारी नहीं दी।

उधर जन सेना पार्टी के सूत्रों ने डेक्कन हेराल्ड को बताया कि दोनों पिछले कुछ महीनों से अलग होने पर बात कर रहे थे। सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने फैमिली कोर्ट में आपसी सहमति से अलग होने की याचिका भी दाखिल की है।

ADVERTISEMENT

अनबन

...जब उड़ी थी पवन-अन्ना के अलग होने की अफवाह

बता दें कि पवन-अन्ना के अलग होने की अफवाहें पहली बार साल 2023 में सामने आई थीं। हालांकि, बाद में अन्ना कई पारिवारिक कार्यक्रमों और पवन की चुनावी जीत से जुड़े समारोहों में उनके साथ नजर आई थीं।

इससे अलग होने की खबरों पर विराम लग गया था। अन्ना ने सोशल मीडिया पर अपनी घरेलू जिंदगी की झलकियां भी साझा की थीं। उन्होंने अपनी सास अंजना देवी से मसाला चिकन करी जैसी पारंपरिक तेलुगू व्यंजन बनाना भी सीखा था।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

पत्नी अन्ना से अलग होंगे पवन कल्याण

रिश्ता

पवन कल्याण और अन्ना लेझनेवा की पहली मुलाकात और शादी

अन्ना रूस की मॉडल और अभिनेत्री हैं। पवन से उनकी मुलाकात 2011 में फिल्म 'तीन मार' के सेट पर हुई थी। दोनों ने 30 सितंबर, 2013 में हैदराबाद में शादी रचाई थी। इनके 2 बच्चे मार्क शंकर और पोलेना अंजना हैं।

इससे पहले पवन की पहली शादी 1997 में नंदिनी से हुई, जो 2008 में तलाक से समाप्त हुई। साल 2009 में उन्होंने रेणु देसाई से शादी की, जिनसे उनके 2 बच्चे हैं और 2012 में उनका तलाक हो गया।

ADVERTISEMENT