पवन कल्याण की अब कैसी है तबीयत? प्रधानमंत्री मोदी ने हालचाल लेकर की ये कामना
क्या है खबर?
अभिनेता और आंध्र प्रदेश के उप मुख्यमंत्री पवन कल्याण की अचानक तबियत बिगड़ गई थी। 18 अप्रैल को उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी सर्जरी हुई। इस बात की पुष्टि उनके राजनीतिक सचिव पी हरिप्रसाद ने की। अभिनेता की स्वास्थ्य समस्या का सटीक खुलासा तो नहीं हुआ, लेकिन एक बयान जारी करते हुए उनके स्वास्थ्य पर जानकारी जरूरी दी गई है। उधर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अभिनेता से बातचीत की और उनके स्वास्थ्य के बारे में अपडेट लिया है।
बयान
पवन कल्याण की जांच के बाद कराई गई सर्जरी
बयान में कहा गया, "अभिनेता का शनिवार शाम को ऑपरेशन हुआ। शुक्रवार सुबह अपने अधिकारियों के साथ प्रशासनिक मामलों पर चर्चा करते समय उनकी अचानक तबीयत बिगड़ी। वह पिछले कुछ महीनों से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं। उन्हें हैदराबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी जांच हुई। रिपोर्ट देखने के बाद, डॉक्टर को सर्जरी की जरूरत लगी और सर्जरी हुई।" पवन की हालत अभी स्थिर है। उन्हें एक हफ्ते आराम करने की सलाह दी गई है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
Our beloved leader @PawanKalyan has successfully undergone a medical procedure and is now safe, healthy, and recovering well. He only needs a few days of rest, and soon he will return with renewed strength and energy. Let us all join together in wishing him a speedy recovery,…
— Naga Babu Konidela (@NagaBabuOffl) April 18, 2026
हालचाल
प्रधानमंत्री मोदी ने लिया हालचाल
मोदी ने अभिनेता से फोन पर बातचीत की और उनका हालचाल लिया। उन्होंने एक्स पर लिखा, 'मैंने आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री पवन कल्याण गारू से बात की और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। वे अदम्य साहस और वीरता से परिपूर्ण व्यक्ति हैं। मुझे विश्वास है कि श्री पवन कल्याण गारू जल्द स्वस्थ हो जाएंगे और मैं उनके पूर्ण स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करता हूं।' पवन के फैंस भी उनके जल्द स्वस्थ्य होने की कामना कर रहे हैं।