स्वतंत्रता दिवस पर OTT पर देखें देशभक्ति से भरपूर ये 5 फिल्में
क्या है खबर?
15 अगस्त, 2026 को भारत अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है। इस खास मौके पर देशभर में आजादी का जश्न देखने को मिलेगा। बॉलीवुड ने भी देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम से जुड़ी कई शानदार फिल्में बनाई हैं, जिन्होंने दर्शकों के दिलों में देश के लिए गर्व और जज्बा जगाया। अगर आप भी इस स्वतंत्रता दिवस पर घर बैठे देशभक्ति से भरपूर फिल्में देखना चाहते हैं, तो आइए जानते हैं OTT पर उपलब्ध ऐसी फिल्मों के बारे में।
#1 & #2
'सैम बहादुर' और 'शेरशाह'
फिल्म 'सैम बहादुर' साल 2023 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म भारत के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ के शानदार करियर की कहानी बताती है। इसका लुफ्त आप ZEE5 पर उठा सकते हैं।
फिल्म 'शेरशाह' साल 2021 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में 1999 के कारगिल युद्ध के दौरान कैप्टन विक्रम बत्रा के सर्वोच्च बलिदान को दिखाया गया है। सिद्धार्थ मल्होत्रा की इस फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
#3 & #4
'सरदार उधम' और 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक'
साल 2021 में रिलीज हुई फिल्म 'सरदार उधम' क्रांतिकारी उधम सिंह की जलियांवाला बाग हत्याकांड का बदला लेने की अटूट कोशिश को दिखाती है। आप इस फिल्म को प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
साल 2019 में रिलीज हुई एक्शन ड्रामा फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' में 2016 में की गई जवाबी कार्रवाई (सर्जिकल स्ट्राइक) की बारीकी से बनाई गई योजना और उसे अंजाम देने की कहानी दिखाती है। इसे आप ZEE5 पर देख सकते हैं।
जानकारी
#5 'राजी'
थ्रिलर फिल्म 'राजी' साल 2018 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म 1971 की जासूसी पर आधारित है। इस फिल्म में आलिया भट्ट ने एक अंडरकवर एजेंट की भूमिका निभाई है। आप इस फिल्म को प्राइम वीडियो या नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।