LOADING...
फिल्म 'पेट्रियट' का पोस्टर जारी, जानिए पर्दे पर कब दिखेगी मोहनलाल-ममूटी की जोड़ी
फिल्म 'पेट्रियट' का पोस्टर जारी

फिल्म 'पेट्रियट' का पोस्टर जारी, जानिए पर्दे पर कब दिखेगी मोहनलाल-ममूटी की जोड़ी

Feb 26, 2026
08:16 pm

क्या है खबर?

साउथ के 2 सुपरस्टार मोहनलाल और ममूटी फिल्मी पर्दे पर धमाका करने के लिए तैयार हैं। उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'पेट्रियट' इसी साल सिनेमाघरों में दबदबा बनाने के लिए आ रही है जिसका ऐलान पिछले साल कर दिया गया था। महेश नारायणन द्वारा निर्देशित इस फिल्म का नया पोस्टर सोशल मीडिया पर जारी किया गया है। पोस्टर में दोनों धुरंधरों को एक साथ एक्शन अवतार में देखकर फैंस भी उत्साहित हो गए हैं।

रिलीज

जानिए कब रिलीज हो रही 'पेट्रियट'

'पेट्रियट' के पोस्टर में मोहनलाल और ममूटी कार में बैठकर फुल एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। इसी के साथ फिल्म की रिलीज तारीख से पर्दा उठाया गया है जो 23 अप्रैल, 2026 है। कहानी देशभक्ति, जासूसी और एक्शन से लबरेज होगी जिसका हिस्सा नयनतारा और फहाद फासिल भी हैं। पिछले साल टीजर जारी हुआ था जिसमें मोहनलाल को आर्मी अधिकारी के किरदार में नजर आए थे। ममूटी के साथ उन्हें आखिरी बार फिल्म 'ट्वेंटी:20' में देखा गया था।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्टर

Advertisement