छठ-सिंदूर पर अश्लील मजाक कर बुरे फंसे कॉमेडियन यश माहेश्वरी, माफी के बाद भी FIR दर्ज
क्या है खबर?
छठ पूजा के दौरान बिहार की महिलाओं द्वारा लगाए जाने वाले सिंदूर और एक अन्य वीडियो में की गई टिप्पणी को लेकर कॉमेडियन यश माहेश्वरी के खिलाफ पटना में FIR दर्ज की गई है। विवाद बढ़ने के बाद उन्होंने सार्वजनिक रूप से माफी भी मांगी, लेकिन इसके बावजूद मामला शांत नहीं हुआ है। फिलहाल पटना साइबर थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। आइए पूरा मामला विस्तार से जानते हैं।
विवादित टिप्पणी
बिहारी महिलाओं पर आपत्तिजनक मजाक करना पड़ा भारी
कॉमेडियन यश के खिलाफ पटना में बिहार की महिलाओं को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणियों के मामले में FIR दर्ज की गई है।
आरोप है कि उन्होंने छठ पूजा के दौरान बिहार की महिलाओं द्वारा लंबा सिंदूर लगाने की परंपरा का मजाक उड़ाते हुए उसकी तुलना पुरुष अंग से की थी।
इसके अलावा एक अन्य वीडियो में उन्होंने घरेलू हिंसा से जुड़ी धारणाओं के आधार पर बिहारी महिलाओं की शादी हरियाणवी पुरुषों से होने को लेकर भी मजाक किया था।
केस
यश माहेश्वरी पर कई धाराओं में FIR दर्ज
पटना पुलिस के आधिकारिक एक्स अकाउंट ने जानकारी दी कि यश के खिलाफ धारा 75(1), 79, 351, 352 और IT एक्ट की धारा 66(C) व 66(D) के तहत FIR दर्ज की गई है।
पुलिस के मुताबिक, उनकी आपत्तिजनक टिप्पणियों से सामाजिक सौहार्द बिगड़ने और अलग-अलग समुदायों के बीच तनाव पैदा होने की आशंका थी। इसी वजह से मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की गई। फिलहाल पटना साइबर थाना पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।
ट्विटर पोस्ट
पुलिस ने दी ये जानकारी
दिनांक 24.11.2026 को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म YouTube पर चैनल @Almostyash (Yash Maheshwari) के माध्यम से बिहार की महिलाओं के प्रति अभद्र एवं आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने के मामले में #पटना_साइबर_थाना में कांड संख्या 1550/26, दिनांक 24.11.2026, धारा 75(1), 79, 351, 352 एवं 66(C),… pic.twitter.com/Ca3jcTiTqD
— Patna Police (@PatnaPolice24x7) November 25, 2026
मांग
FIR के बाद सोशल मीडिया पर गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग तेज
पटना पुलिस के पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कई सोशल मीडिया यूजर्स यश माहेश्वरी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
एक यूजर ने लिखा कि क्या पुलिस सिर्फ केस दर्ज करेगी या गिरफ्तारी भी होगी, वहीं एक अन्य यूजर ने जल्द से जल्द गिरफ्तारी और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।
कुछ लोगों ने FIR दर्ज होने का स्वागत करते हुए तुरंत गिरफ्तारी, पटना में सार्वजनिक माफी और कानून के तहत कड़ी सजा देने की मांग की है।
माफीनामा
विवाद बढ़ने पर कॉमेडियन ने मांगी माफी
यश ने 24 नवंबर को अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो साझा कर बिहार के लोगों से सार्वजनिक रूप से माफी मांगी।
इसमें उन्होंने कहा कि हाल ही में उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें बिहार की संस्कृति को लेकर उन्होंने ऐसी बात कह दी थी, जो उन्हें नहीं कहनी चाहिए थी। यश ने कहा, "मैं माफी मांगता हूं कि मेरे को इस तरह से ये बात नहीं करनी चाहिए थी।" उन्होंने माना कि उनकी यह टिप्पणी गलत थी।
मूक
छठ के सिंदूर पर किया भद्दा मजाक
यश ने अपने शो के दौरान छठ पूजा से जुड़ी बिहार की एक परंपरा का मजाक उड़ाया था।
उन्होंने छठ के दौरान शादीशुदा महिलाओं के नाक से माथे तक लंबा सिंदूर लगाने की परंपरा की तुलना पुरुषों के निजी अंग से कर दी थी।
इसके अलावा, एक दूसरे वीडियो में उन्होंने मजाक करते हुए कहा था कि बिहारी महिलाओं की शादी हरियाणवी पुरुषों से होनी चाहिए, क्योंकि बिहारी महिलाओं को पिटना पसंद है और हरियाणवी पुरुषों को महिलाओं को पीटना।
ट्विटर पोस्ट
क्या बोले थे यश माहेश्वरी?
The kind of language stand up comedian Yash Maheshwari used while referring to Bihari women and Chhath is deeply disturbing.
— Anviksha (@Anviksha_) November 24, 2026
Comedy can be performed without being vulgar or abusive. Yet, some comedians seem to rely entirely on double entendres, abusive language and vulgarity to… pic.twitter.com/qydQvDWff9