LOADING...
टाइगर श्रॉफ के साथ रोमांस करेंगी पश्मीना रोशन, फिल्म का नाम भी आया सामने
टाइगर श्रॉफ के साथ नजर आएंगी पश्मीना रोशन

टाइगर श्रॉफ के साथ रोमांस करेंगी पश्मीना रोशन, फिल्म का नाम भी आया सामने

Sep 16, 2023
11:51 am

क्या है खबर?

जगन शक्ति और टाइगर श्रॉफ की अगली फिल्म चर्चा में है। एक दिन पहले ही खबर आई थी कि इस फिल्म में टाइगर एक्शन करते दिखाई देंगे। अब फिल्म के नाम और अभिनेत्री समेत अन्य जानकारियां भी सामने आई हैं। फिल्म में सारा अली खान के होने की खबर पहले ही आ चुकी है। अब सामने आया है कि फिल्म में टाइगर के साथ पश्मीना रोशन की जोड़ी नजर आएगी। आइए, जानते हैं अब तक क्या जानकारी आई है।

नाम 

'हीरो नं. 1' है फिल्म का नाम

हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के अनुसार, जगन शक्ति और टाइगर की इस फिल्म का नाम 'हीरो नं 1' है। हालांकि, यह 1997 में आई गोविंदा की 'हीरो नं. 1' की ना तो रीमेक है और ना ही सीक्वल। उससे अलग यह एक स्वतंत्र फिल्म है। जानकारों का अनुमान है कि इसके नाम पर विवाद हो सकता है और निर्माताओं को इसे बदलना पड़ सकता है। 'हीनो नं. 1' में टाइगर एक्शन हीरो के रूप में नजर आएंगे।

अभिनेत्री

टाइगर संग रोमांस करेंगी पश्मीना

कुछ समय पहले खबर आई थी कि पश्मीना रोशन को अपनी दूसरी फिल्म मिल गई है। उन्हें टाइगर के साथ एक बड़ा प्रोजेक्ट हाथ लगा है। अब रिपोर्ट्स का दावा है कि पश्मीना टाइगर के साथ 'हीरो नं. 1' में नजर आएंगी। वह टाइगर के किरदार की प्रेमिका का किरदार निभाएंगी। यह 2 अभिनेत्रियों वाली फिल्म है और सारा भी इसमें मुख्य भूमिका निभाएंगी। दोनों अभिनेत्रियां अगले साल इसकी शूटिंग शुरू करेंगी।

Advertisement

अन्य जानकारी

विवेक ओबेरॉय बनेंगे खलनायक

रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म की शूटिंग अगले साल शुरू होगी। हालांकि, टाइगर फिल्म के कुछ एक्शन दृश्य फिल्मा चुके हैं। इसमें उनकी भिड़ंत विवेक ओबेरॉय से होगी, जो खलनायक की भूमिका निभाएंगे। चर्चा थी कि इस फिल्म में टाइगर रॉ एजेंट या किसी सरकारी अधिकारी की भूमिका में नजर आएंगे, लेकिन इसकी कोई पुष्टि नहीं की गई है। जैकी भगनानी द्वारा निर्मित यह फिल्म 2024 के अंत में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Advertisement

पश्मीना रोशन 

कौन हैं पश्मीना रोशन?

पश्मीना रोशन ऋतिक रोशन की चचेरी बहन हैं। वह निर्माता राजेश रोशन की बेटी हैं। वह काफी दिनों से बॉलीवुड में डेब्यू को लेकर चर्चा में हैं। पश्मीना फिल्म 'इश्क विश्क 2' से बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी। यह 2003 की फिल्म 'ईश्क विश्क' का सीक्वल है, जिसमें शाहिद कपूर और अमृता राव नजर आए थे। पश्मीना ने जेफ गोल्डबर्ग स्टूडियो में अभिनय की बारीकियां सीखी हैं। उन्होंने मुंबई के बैरी जॉन एक्टिंग स्कूल में भी पढ़ाई की है।

जानकारी

न्यूजबाइट्स प्लस

टाइगर श्रॉफ ने जैकी भगनानी के साथ 3 फिल्मों का करार किया था। वह उनकी 'गणपत' और 'बड़े मियां छोटे मियां' में नजर आएंगे। इसमें वह अक्षय कुमार के साथ मुख्य भूमिका निभाएंगे। 'हीरो नं 1.' इसी करार की तीसरी फिल्म है।

Advertisement