NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    एशिया कप क्रिकेट
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / सायना नेहवाल की बायोपिक की शूटिंग शुरू होने से पहले परिणीति हुईं चोटिल, शेयर की तस्वीर
    सायना नेहवाल की बायोपिक की शूटिंग शुरू होने से पहले परिणीति हुईं चोटिल, शेयर की तस्वीर
    मनोरंजन

    सायना नेहवाल की बायोपिक की शूटिंग शुरू होने से पहले परिणीति हुईं चोटिल, शेयर की तस्वीर

    लेखन स्वाति पाण्डेय
    November 16, 2019 | 02:53 pm 1 मिनट में पढ़ें
    सायना नेहवाल की बायोपिक की शूटिंग शुरू होने से पहले परिणीति हुईं चोटिल, शेयर की तस्वीर

    बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा इस समय सायना नेहवाल की बायोपिक में जुटी हुई हैं। फिल्म की शूटिंग अगले महीने से शुरू होगी। लेकिन इसके पहले ही परिणीति एक हादसे का शिकार हो गईं हैं। दरअसल, परिणीति को नेक इंजरी हो गई है। इस बात की जानकारी अभिनेत्री ने खुद दी है। अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए परिणीति ने इसकी जानकारी दी है। परिणीति ने अपनी एक तस्वीर भी शेयर की है।

    परिणीति ने शेयर की तस्वीर

    'केसरी' अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर लिखा कि सायना नेहवाल की ट्रेनिंग के दौरान उन्हें नेक इंजरी हो गई। सायना ने जो तस्वीर शेयर की है उसमें वह नेक कास्ट पहने दिख रही हैं। परिणीति ने अपने पोस्ट में लिखा, 'मैं और सायना की पूरी टीम बहुत ख्याल रख रही है कि मुझे चोट ना लगे। लेकिन चोट लग गई, अब दोबारा बैडमिंटन खेलने से पहले मैं जितना रेस्ट कर सकती हूं करूंगी।'

    देखें परिणीति का इंस्टाग्राम पोस्ट

    Dude. Me and the entire team of Saina have been taking so much care that I shouldn't get an injury, but shit happens. Will rest it as much as I can before I can start playing badminton again. 🙏 #SainaNehwalBiopic

    A post shared by parineetichopra on Nov 15, 2019 at 4:33am PST

    परिणीति ने सायने का साथ शेयर की थी तस्वीर

    वहीं, इसके पहले परिणीति ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की थी। इसमें वह सायना नेहवाल के साथ नज़र आईं थीं। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा था कि वह 30 दिन में शूटिंग शुरू करेंगी।

    सायना के साथ परिणीति

    30 more days to be her ... and live her!! 🌺 #SainaNehwalBiopic @nehwalsaina 🏸

    A post shared by parineetichopra on Nov 14, 2019 at 6:06am PST

    सायना की बायोपिक के लिए परिणीति कर रहीं कड़ी मेहनत

    परिणीति की बात करें तो वह सायना की बायोपिक के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं। वह बैडमिंटन कोर्ट में अपनी तैयारियों को लेकर समय-समय पर अपडेट देती रहती हैं। वह कई तस्वीरें शेयर कर चुकी हैं।

    बैडमिंटन कोर्ट में परिणीति

    Me. All day everyday nowadays🏸

    A post shared by parineetichopra on Oct 3, 2019 at 6:12am PDT

    'सायना' में पहले श्रद्दा आने वाली थीं फिल्म में नज़र

    वहीं, सायना की बायोपिक की बात करें तो इसमें पहले श्रद्धा कपूर नज़र आने वाली थीं। श्रद्धा ने शूटिॆग शुरू भी कर दी थी। लेकिन अन्य प्रोजेक्ट्स की वजह से श्रद्धा ने फिल्म छोड़ दी। इसके बाद श्रद्धा को परिणीति ने रिप्लेस किया। फिल्म का नाम सायना है। फिल्म को अमोल गुप्ते डायरेक्ट कर रहे हैं। इसे भूषण कुमार प्रोड्यूस कर रहे हैं। कहा जा रहा है फिल्म अगले साल रिलीज़ होगी।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    मनोरंजन
    परिणीति चोपड़ा
    श्रद्धा कपूर

    बॉलीवुड समाचार

    पाई-पाई को तरस रही सलमान के साथ दिख चुकी यह हीरोइन, नहीं मिल रहा काम गोवा
    वरुण धवन ने इस WWE स्टार को सिखाया बॉलीवुड डांस, वीडियो वायरल मनोरंजन
    'बिग बॉस 4' की विनर श्वेता तिवारी नहीं देख रहीं शो का 13वां सीज़न, जानिए कारण मनोरंजन
    कंफर्म! अजय देगगन की 'दीवानगी' का बनेगा रीमेक, जानें कौन होगा अभिनेता सैफ अली खान

    मनोरंजन

    सिर्फ अपने स्टैंडर्ड के लोगों द्वारा की गई आलोचना को मानता हूं- नवाजुद्दीन सिद्दिकी बॉलीवुड समाचार
    तीन उबले अंडों के लिए म्यूज़िक डायरेक्टर शेखर ने चुकाए इतने रुपये, बिल जानकर चौंक उठेंगे ट्विटर
    अनु मालिक ने #MeToo के आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, ओपन लेटर में लिखी ये बातें ट्विटर
    बिग बॉस 13: अरहान खान है मज़हर शेख, छुपा रहा है अपनी असली पहचान- एक्स गर्लफ्रेंड बॉलीवुड समाचार

    परिणीति चोपड़ा

    क्या परिणिति करने वाली हैं शादी? बहन प्रियंका के पोस्ट पर उनका कमेंट कर रहा इशारा बॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड की आने वाली वो फिल्में जो हॉलीवुड की होंगी रीमेक हॉलीवुड समाचार
    'सूर्यवंशी' के बाद 'गोलमाल 5' पर काम शुरू करेंगे रोहित शेट्टी? अक्षय कुमार
    प्रियंका चोपड़ा की कजिन मीरा ने 5 स्टार होटल में खाना किया ऑर्डर, निकले कीड़े बॉलीवुड समाचार

    श्रद्धा कपूर

    क्या जल्द ही गर्लफ्रेंड से शादी करने वाले हैं वरुण? नताशा ने दिया जवाब बॉलीवुड समाचार
    शहीद अरुण खेत्रपाल की बायोपिक में दिखेंगे वरुण धवन, जानें कौन थे 21 साल के शूरवीर बॉलीवुड समाचार
    अभिनेत्री श्रद्दा कपूर को पार्टियों में जाना बिल्कुल नहीं है पसंद, जानिए कारण बॉलीवुड समाचार
    चांद पर जमीन खरीद चुके सुशांत कर रहे हैं चंद्रमा मिशन की तैयारी बॉलीवुड समाचार
    अगली खबर

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023