NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / परिणीति चाेपड़ा के हाथ लगी महिला केंद्रित फिल्म, दिनेश विजान से मिलाए हाथ
    अगली खबर
    परिणीति चाेपड़ा के हाथ लगी महिला केंद्रित फिल्म, दिनेश विजान से मिलाए हाथ
    परिणीति चोपड़ा करेंगी निर्माता दिनेश विजान की फिल्म में काम

    परिणीति चाेपड़ा के हाथ लगी महिला केंद्रित फिल्म, दिनेश विजान से मिलाए हाथ

    लेखन नेहा शर्मा
    Aug 02, 2023
    05:35 pm

    क्या है खबर?

    परिणीति चोपड़ा ने अपने करियर की शुरुआत काफी अच्छी की थी। उन्होंने शुरू में कुछेक सफल फिल्में दीं, लेकिन फिर उसके बाद उनकी कई ऐसी फिल्में आईं, जो उन्हें सफलता के शिखर तक नहीं पहुंचा सकीं।

    हालांकि, उनकी पिछली फिल्म 'ऊंचाई' ने दर्शकों के साथ-साथ समीक्षकों का भी दिल जीत लिया।

    बहरहाल, अब परिणीति एक महिला प्रधान फिल्म में काम करने जा रही हैं। इसके लिए उन्होंने निर्माता दिनेश विजान से हाथ मिलाए हैं।

    आइए पूरी खबर जानते हैं।

    शुरुआत

    अक्टूबर में फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगी परिणीति

    पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, निर्माता दिनेश विजान अपने प्रोडक्शन हाउस मैडॉक्स फिल्म्स के बैनर तले एक म्यूजिकल फिल्म बनाने वाले हैं।

    इस फिल्म की कहानी एक महिला पात्र के इर्द-गिर्द बुनी गई है। निर्माता ने इस फिल्म के लिए परिणीति से संपर्क किया है।

    फिल्म की कहानी ब्रिटेन की पृष्ठभूमि पर होगी।

    इसी साल अक्टूबर से परिणीति इस फिल्म की शूटिंग शुरू करने वाली हैं। फिल्म के प्री-प्रोडक्शन का काम अगले महीने शुरू हाे रहा है।

    कलाकार

    अनुपम खेर भी होंगे फिल्म का हिस्सा

    एंटरटेनमेंट पोर्टल को सूत्र ने बताया कि इस फिल्म के लिए दिनेश ने अनुपम खेर से भी संपर्क किया है। वह भी इसमें एक बेहद अहम भूमिका निभाने वाले हैं।

    दिलचस्प बात यह है कि परिणीति की पिछली फिल्म 'ऊंचाई' में भी अनुपम उनके साथ नजर आए थे।

    बताया जा रहा है कि इस यह एक आनंदमय और मनोरंजक कहानी है, जो एक स्वतंत्र महिला के इर्द-गिर्द घूमती है। इसमें परिणीति का किरदार बेहद चुलबुला होगा।

    आगामी फिल्में              

    परिणीति की ये फिल्में हैं कतार में

    परिणीति नवंबर 2023 में मंगेतर राघव चड्ढा से अपनी शादी से पहले इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर देंगी।

    इससे पहले वह अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'द ग्रेट इंडियन रेस्क्यू' में भी दिखाई देने वाली हैं, जो सिनेमाघरों में 5 अक्टूबर को रिलीज के लिए तैयार है। इसमें वह अक्षय की पत्नी का किरदार निभा रही हैं।

    इसके बाद परिणीति, दिलजीत दोसांझ के साथ फिल्म 'चमकीला' में दिखेंगी, जो अगले साल की शुरुआत में नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

    राीारास

    मैडॉक्स फिल्म्स की आने वाली दूसरी फिल्में

    मैडॉक्स फिल्म्स के बैनर तले 2023 और 2024 में कई फिल्में दर्शकों के बीच आ रही हैं। शाहिद कपूर और कृति सैनन की एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म इसी प्रोडक्शन हाउस की है।

    विक्रांत मैसी की 'सेक्टर 36', निमरत कौर की 'हैप्पी टीचर्स डे', मृणाल ठाकुर की 'पूजा मेरी जान' और वाणी कपूर की 'सर्वगुण संपन्न' को मैडॉक्स फिल्म्स ने ही बनाया है

    इस लिस्ट में 'छावा', 'मर्डर मुबारक', 'शिद्दत 2', 'स्त्री 2' और 'भेड़िया 2' भी शामिल है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    परिणीति चोपड़ा
    दिनेश विजान
    बॉलीवुड समाचार
    आगामी फिल्में

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: कुलदीप यादव का इस संस्करण कैसा रहा प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  IPL 2025
    'हाउसफुल' समेत इन बॉलीवुड फिल्मों के बने सबसे ज्यादा सीक्वल, एक के तो 8 भाग आए हाउसफुल फिल्म
    अपने स्मार्टफोन की बैटरी लाइफ कैसे बढ़ाएं? यहां जानिए तरीका स्मार्टफोन
    IPL 2025, क्वालीफायर-1: RCB ने PBKS को हराकर फाइनल में बनाई जगह, देखिए शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    परिणीति चोपड़ा

    इस साल बॉलीवुड में इन सितारों के पूरे हुए दस साल, जानिए कैसा रहा करियर बॉलीवुड समाचार
    यशराज फिल्म्स से डेब्यू करने वाले ये 5 सितारे आज सफलता के मुकाम पर बॉलीवुड समाचार
    'केसरी' के बाद फिर साथ नजर आएंगे परिणीति चोपड़ा-अक्षय कुमार अक्षय कुमार
    एक खास प्रोजेक्ट के लिए परिणीति चोपड़ा और हार्डी संधू ने मिलाया हाथ बॉलीवुड समाचार

    दिनेश विजान

    'अंग्रेजी मीडियम' के बाद 'चाइनीज मीडियम' बनाएंगे प्रोड्यूसर दिनेश विजान! चीन समाचार
    अभिषेक बच्चन के हाथ लगा दिनेश विजान का दमदार प्रोजेक्ट, निभाएंगे भ्रष्ट मुख्यमंत्री का किरदार बॉलीवुड समाचार
    राजकुमार राव और कृति सेनन फैमिली कॉमेडी फिल्म में आ सकते हैं नजर मुंबई
    दिनेश विजान की वेब सीरीज 'चुजपा' से डिजिटल डेब्यू करेंगे अभिनेता वरुण शर्मा मुंबई

    बॉलीवुड समाचार

    कंगना रनौत की 'चंद्रमुखी 2' का पहला पोस्टर जारी, जानिए कब रिलीज होगी फिल्म  कंगना रनौत
    सुष्मिता सेन ने दिल का दौरा पड़ने पर दी प्रतिक्रिया, बोलीं- इससे मुझे नया जीवन मिला सुष्मिता सेन
    निर्माता दिनेश विजान ने खरीदे 3 आलीशान अपार्टमेंट, कीमत 100 करोड़ रुपये से अधिक दिनेश विजान
    'वेलकम 3' का हिस्सा बने दलेर मेहंदी और मीका सिंह, अक्षय और अरशद संग आएंगे नजर दलेर मेहंदी

    आगामी फिल्में

    ऋचा चड्ढा ने शुरू की अंतराष्ट्रीय फिल्म 'आइना' की शूटिंग, विलियम मोसेले के साथ आएंगी नजर ऋचा चड्ढा
    यामी गौतम ने फिर मिलाया पति आदित्य धर संग हाथ, सितंबर में शुरू होगी शूटिंग  यामी गौतम
    बॉलीवुड डेब्यू के लिए तैयार बांग्लादेशी सुपरस्टार शाकिब खान, शहनाज गिल संग बनेगी जोड़ी  शहनाज गिल
    मनोज बाजपेयी की 'साइलेंस' के सीक्वल का ऐलान, फिल्म की शूटिंग शुरू मनोज बाजपेयी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025