NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / प्रियंका चोपड़ा की राह चलीं परिणीति चोपड़ा, अभिनय के बाद संगीत में बनाएंगी अपना करियर 
    अगली खबर
    प्रियंका चोपड़ा की राह चलीं परिणीति चोपड़ा, अभिनय के बाद संगीत में बनाएंगी अपना करियर 
    गायक बन धूम मचाएंगी परिणीति

    प्रियंका चोपड़ा की राह चलीं परिणीति चोपड़ा, अभिनय के बाद संगीत में बनाएंगी अपना करियर 

    लेखन पलक
    Jan 25, 2024
    02:11 pm

    क्या है खबर?

    परिणीति चोपड़ा ज्यादातर बॉलीवुड सितारों की तरह अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। बीते काफी समय से अभिनेत्री आम आदमी पार्टी (APP) के सांसद राघव चड्ढा संग अपनी पारिवारिक जिंदगी के कारण चर्चा में हैं।

    हालांकि,अब परिणीति के मीडिया खबरों में आने की वजह उनका काम है।

    दरअसल, अभिनय का जादू चलाने के बाद परिणीति ने अब संगीत की दुनिया में कदम रख लिया है।

    अभिनेत्री अब बाकी गायकों की तरह मंच पर प्रदर्शन करती नजर आएंगी।

    संगीत

    संगीत जगत में परिणीति ने बढ़ाया कदम  

    पिंकविला की एक रिपोर्ट के अनुसार, परिणीति म्यूजिक इंडस्ट्री में अपना करियर शुरू कर रही हैं। अभिनेत्री ने एंटरटेनमेंट कंसल्टेंट LLP के साथ एक डील की है, जिसके जरिए वह गायन के अपने जुनून को अपना पेशा बनाने जा रही हैं।

    एंटरटेनमेंट कंसल्टेंट LLP, टीएम वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड और टीएम टैलेंट मैनेजमेंट का हिस्सा है, जो अरिजीत सिंह, सुनिधि चौहान, बादशाह, अमित त्रिवेदी जैसे गायकों के स्टेज शो कराते हैं।

    इसका ऐलान खुद परिणीति ने भी कर दिया है।

    ऐलान

    परिणीति ने फैंस के साथ साझा की खबर

    अभिनेत्री ने अपने फैंस के साथ अपने जीवन के इस बड़े फैसले को साझा करने के लिए इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया है।

    उन्होंने लिखा, 'संगीत मेरे लिए हमेशा से मेरी खुशी का ठिकाना रहा है... खराब समय में यह मेरी शांति रहा है। मैंने दुनियाभर के अनगिनत संगीतकारों को मंच पर प्रदर्शन करते देखा है और अब आखिरकार उस दुनियाभर का हिस्सा बनने का मेरा समय आ गया है।'

    खुशनसीबी

    भाग्यशाली महसूस कर रही हैं परिणीति

    परिणीति ने आगे कहा कि वह अपने जीवन के इस सफर को शुरू करके बहुत सौभाग्यशाली महसूस कर रही हैं।

    उन्होंने लिखा, 'अपने जीवन में एक नया अध्याय शुरू करके अपने आपको बहुत भाग्यशाली, धन्य महसूस कर रही हूं। मैं सच में बता नहीं सकती कि मैं अपने संगीत के इस सफर को शुरू करने के लिए कितनी उत्साहित हूं। एक ऐसा सफर, जो मुझे एक साथ 2 करियर बनाने का अवसर देता है! कितना मजेदार है।'

    उत्साह

    प्रशंसकों के लिए यह साल खास बनाएंगी परिणीति 

    अभिनेत्री ने आगे लिखा कि इस अनजाने सफर और उनके सभी डर का सामना करने और अपने गायन करियर की शुरुआत करने का समय आ गया है।

    उन्होंने बताया कि वह एंटरटेनमेंट कंसल्टेंट के साथ हाथ मिला रही हैं और इस साल उनके पास अपने प्रशंसकों के लिए बहुत सी शानदार चीजें हैं।

    अपने पोस्ट को खत्म करते हुए उन्होंने आशा कि उनकी तरह ही उनके प्रशंसक भी इसके लिए उत्साहित होंगे।

    इंस्टाग्राम पोस्ट

    यहां देखें पोस्ट:

    Instagram post

    A post shared by parineetichopra on January 25, 2024 at 1:12 pm IST

    गाने

    फिल्मों में भी परिणीति ने गाए गाने

    परिणीति अपनी बहन प्रियंका चोपड़ा की राह चल पड़ी हैं। बता दें, प्रियंका ने भी हॉलीवुड में एंट्री करने से पहले गायन में अपना करियर शुरू किया था।

    परिणीति फिल्मों में भी कई गाने गा चुकी हैं। 2017 में उन्होंने 'मेरी प्यारी बिंदू' के लिए 'माना के हम यार नहीं' को अपनी सुरीली आवाज दी थी। 2019 में फिल्म 'केसरी' में 'तेरी मिट्टी' का एक संस्करण फैंस के सामने पेश किया था।

    परिणीति जल्द ही फिल्म 'चमकीला' में दिखाई देंगी।

    जानकारी

    बतौर सहायक अभिनेत्री शुरू किया था करियर

    परिणीति ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत साल 2011 में आई फिल्म 'लेडीज वर्सेज रिकी बहल' से बतौर सहायक अभिनेत्री की थी। उन्हें पहचान अर्जुन कपूर के साथ फिल्म 'इश्कजादे' से मिली। इसके बाद वह 'हंसी तो फंसी' और 'केसरी' जैसी फिल्मों में नजर आईं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    परिणीति चोपड़ा
    प्रियंका चोपड़ा
    राघव चड्ढा
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    ग्रिंडर ऐप पर लड़की बनकर धोखाधड़ी कर रहे लड़के, बरतें ये सावधानियां  डेटिंग ऐप्स
    यूक्रेन का रूस के एयरबेस पर बड़ा ड्रोन हमला, मार गिराए 40 बमवर्षक विमान रूस समाचार
    आमिर खान ने रीना दत्ता के साथ अपनी शादी को बताया 'जवानी का जोश'  आमिर खान
    इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज: कीसी कार्टी ने अपने वनडे करियर का चौथा शतक लगाया, जानिए उनके आंकड़े इंग्लैंड क्रिकेट टीम

    परिणीति चोपड़ा

    परिणीति और राघव के रिसेप्शन का निमंत्रण पत्र आया सामने, इस दिन लेंगे 7 फेरे राघव चड्ढा
    अक्षय कुमार की 'मिशन रानीगंज' का टीजर जारी, जानिए कब दर्शकों के बीच आएगी फिल्म  अक्षय कुमार
    'मेरी प्यारी बिंदू' की असफलता पर परिणीति चोपड़ा बोलीं- 'बाहुबली' की सुनामी में बह गई फिल्म  बॉलीवुड समाचार
    परिणीति चोपड़ा ने रचाई राघव चड्ढा के नाम की मेहंदी, पहली तस्वीर आई सामने  राघव चड्ढा

    प्रियंका चोपड़ा

    अमेजन प्राइम वीडियो पर देखिए प्रियंका चोपड़ा की 'लव अगेन', खर्च करने होंगे बस इतने रुपये  अमेजन प्राइम वीडियो
    'जी ले जरा' की दोबारा होगी कास्टिंग, दर्शकों ने की दीपिका पादुकोण, अनुष्का शर्मा की सिफारिश जी ले जरा फिल्म
    प्रियंका चोपड़ा ने 'सिटाडेल 2' के लिए छोड़ दी फरहान अख्तर की 'जी ले जरा' फरहान अख़्तर
    प्रियंका चोपड़ा ने 'जी ले जरा' से किया किनारा, लेकिन कैटरीना कैफ नहीं हुईं बाहर  जी ले जरा फिल्म

    राघव चड्ढा

    परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा की सगाई में आएंगी प्रियंका चोपड़ा, जानें कार्यक्रम की खास बातें परिणीति चोपड़ा
    परिणीति चोपड़ा ने की राघव चड्ढा से सगाई, साझा कीं खूबसूरत तस्वीरें परिणीति चोपड़ा
    राघव चड्ढा संग सगाई के बाद परिणीति चोपड़ा ने साझा किया नोट, प्रियजनों को कहा शुक्रिया  परिणीति चोपड़ा
    मनीष मल्होत्रा ने साझा की परिणीति-राघव की अनदेखी तस्वीर, हाथों में हाथ डाले नजर आई जोड़ी  परिणीति चोपड़ा

    बॉलीवुड समाचार

    राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा: सिनेमाघरों में दिखी रामलला की धूम, कई शहरों में शो हाउसफुल राम मंदिर
    अयोध्या में दिखा सितारों का पारंपरिक अवतार, रामायण को दर्शाती आलिया की साड़ी ने खींचा ध्यान आलिया भट्ट
    संजय कपूर को बेटी शनाया के फिल्मी दुनिया में आने पर गर्व, बोले- नहीं देता सलाह  शनाया कपूर
    'चक दे इंडिया' में एक हफ्ते पहले जोड़ा गया था 'मौला मेरे', सलीम मर्चेंट का खुलासा  शाहरुख खान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025