Loading...
परिणीति चोपड़ा का OTT पर एक और धमाका, इस बार आएगी फिल्म 'रिपोर्टिंग लाइव'
फिल्म 'रिपोर्टिंग लाइव' की रिलीज तारीख आई

परिणीति चोपड़ा का OTT पर एक और धमाका, इस बार आएगी फिल्म 'रिपोर्टिंग लाइव'

Sep 28, 2026
12:42 pm

क्या है खबर?

परिणीति चोपड़ा ने क्राइम थ्रिलर सीरीज 'शक' से डिजिटल दुनिया में कदम रखा था। नेटफ्लिक्स पर आई ये सीरीज दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रही और लोगों ने उनके अभिनय को भी सराहा। अभिनेत्री एक बार फिर अपने डिजिटल कंटेंट के जरिए दर्शकों को तोहफा देने के लिए तैयार हैं। उनकी अगली फिल्म 'रिपोर्टिंग लाइव' है, जिसकी OTT रिलीज तारीख का ऐलान कर दिया गया है। फिल्म में परिणीति को एक महिला पत्रकार का किरदार निभाते हुए देखा जाएगा।

प्रीमियर

जानिए कब OTT पर आएगी 'रिपोर्टिंग लाइव'

ध्रुव त्रिपाठी द्वारा निर्देशित 'रिपोर्टिंग लाइव' एक महत्वाकांक्षी युवा पत्रकार पर आधारित है, जो दर्शकों को अवैध रेत खनन की अंधेरी दुनिया में ले जाने का वादा करती है।

इसके जरिए निर्दयी रेत माफिया और उससे जुड़े अपराधों को उजागर किया जाएगा।

फिल्म के पोस्टर में परिणीति के साथ, देवेन भोजानी, अमोल पालेकर, आदिल हुसैन और शेखर सुमन भी मौजूद हैं।

पार्थ किरण ठाकुर और जोशुआ शिरसाथ द्वारा निर्मित, 'रिपोर्टिंग लाइव' 9 अक्टूबर, 2026 को नेटफ्लिक्स पर आएगी।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्टर 

ADVERTISEMENT