NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / परिणीति चोपड़ा को राघव चड्ढा से है शिकायत, अभिनेत्री ने दिल खोलकर बताई रिश्ते की सच्चाई
    अगली खबर
    परिणीति चोपड़ा को राघव चड्ढा से है शिकायत, अभिनेत्री ने दिल खोलकर बताई रिश्ते की सच्चाई
    राघव संग कैसा है परिणीति का रिश्ता?

    परिणीति चोपड़ा को राघव चड्ढा से है शिकायत, अभिनेत्री ने दिल खोलकर बताई रिश्ते की सच्चाई

    लेखन पलक
    Apr 17, 2024
    11:16 am

    क्या है खबर?

    परिणीति चोपड़ा इन दिनों 'अमर सिंह चमकीला' के लिए सुर्खियों में हैं। उनके अभिनय की खूब तारीफ हो रही है।

    फिल्म के अलावा परिणीति अपनी निजी जिंदगी के कारण भी अक्सर खबरों में बनी रहती हैं। दरअसल, आम आदमी पार्टी (APP) के सांसद राघव चड्ढा संग उनकी के बाद दोनों की केमिस्ट्री चर्चा का विषय रहती है।

    इस बीच परिणीति ने राघव संग अपने रिश्ते और शादी के बारे में खुलकर बातचीत की।

    रिश्ता

    परिणीति को है राघव से शिकायत?

    बॉलीवुड हंगामा के साथ बातचीत में परिणीति ने बताया कि उन्होंने कभी राजनीति में दिलचस्पी नहीं ली।

    परिणीति बोलीं, "अब मुझे राजनीति के बारे में जानकारी रखनी होगी, लेकिन मेरी शिकायत है कि राघव मनोरंजन फॉलो नहीं करते। भगवान जानता होगा कि उन्होंने आखिरी बार क्या देखा था। उन्हें फिल्मों के बारे में कुछ नहीं पता। वह संगीत के बारे में थोड़ा-बहुत जानते हैं, लेकिन उन्हें यह नहीं पता होगा कि यह मेरी फिल्म का गाना है या नहीं।"

    संपन्न

    परिणीति के लिए मीठा है उनका रिश्ता

    राघव के साथ अपने रिश्ते पर निष्कर्ष निकालते हुए अभिनेत्री ने कहा कि चाहे वह दोनों ही एक-दूसरे के काम के बारे में ना जानते हों, लेकिन फिर भी उनका रिश्ता गुड जैसा मीठा है।

    वह बोलीं, "हमारा रिश्ता मीठा है, लेकिन सबसे अच्छी बात यह है कि मैं राजनीति के बारे में कुछ नहीं जानती और वह मनोरंजन के बारे में कुछ नहीं जानती, इसलिए हमारी बातचीत जीवन के बारे में होती है। यह मेरे लिए एकदम सही है।"

    पहचान

    शादी से पहले नहीं पता था क्या करते हैं राघव- परिणीति

    परिणीति ने यह भी खुलासा किया कि शुरुआत में उन्हें नहीं पता था कि राघव राजनीति की बड़ी हस्ती हैं।

    उन्होंने कहा, "पहली बार जब मैं उनसे मिली तो मुझे पता नहीं था कि वह कौन थे। जो लोग राजनीति पर नजर रखते हैं, उन्होंने कहा, 'तुमने राघव से शादी कर ली!' मैंने कहा, 'हां, क्या दिक्कत है?' लेकिन अब मैं उन्हें और उनके काम को जानती हूं। मैं यह जानती हूं कि वह कौन हैं और क्या करते हैं।"

    तारीफ

    परिणीति ने की राघव की तारीफ

    परिणीति ने अपनी बात आगे बढ़ाते हुए कहा, "वह सबसे प्रभावशाली लोगों में से एक हैं, जो सबसे कम उम्र के सांसद बने। इसलिए किसी ऐसे व्यक्ति से शादी करना अच्छा है जो हमारी इंडस्ट्री से नहीं है। मैं सूफी इंसान हूं और मेरा जीवन फिल्मी दुनिया से बाहर है। तो अगर मेरे पति भी इसी इंडस्ट्री से होते तो मैं पागल हो जाती। मैं हमेशा सादगी चाहती थी इसलिए मैंने सबसे शानदार व्यक्ति से शादी की है।"

    जानकारी

    पिछले साल हुई थी दोनों की शादी

    परिणीति और राघव ने पिछले साल यानी 2023 में दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में शादी रचाई थी। दोनों की शादी उदयपुर में आयोजित की गई थी। बता दें, वे कथित तौर पर लंदन में कॉलेज के दिनों से एक-दूसरे को जानते थे।

    फिल्म

    नेटफ्लिक्स पर छाई 'अमर सिंह चमकीला'

    परिणीति 'अमर सिंह चमकीला' में अपने अभिनय से सभी को प्रभावित कर रही हैं। इम्तियाज अली निर्देशित फिल्म में दिलजीत दोसांझ हैं।

    नेटफ्लिक्स की यह फिल्म पंजाब के रॉकस्टार अमर सिंह चमकीला की अनकही कहानी पेश करती है, जो गरीबी की छाया से उभरकर और संगीत के दम पर 80 के दशक में लोकप्रियता की ऊंचाइयों तक पहुंचा था।

    हालांकि, अपने समय के सबसे ज्यादा रिकॉर्ड बेचने वाले कलाकार की 27 साल की उम्र में हत्या कर दी गई थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    परिणीति चोपड़ा
    राघव चड्ढा
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    अहान पांडे से सिमर भाटिया तक, अब फिल्मी घरानों के इन 5 स्टार किड्स का इंतजार अक्षय कुमार
    करियर बदलने के दौरान पैसे बचाने के लिए किन बातों का रखें ध्यान? पर्सनल फाइनेंस
    डोनाल्ड ट्रंप ने फिर लिया भारत-पाकिस्तान युद्धविराम का श्रेय, जानिए क्या दिया बयान अमेरिका
    IPL 2025, एलिमिनेटर: GT बनाम MI मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025

    परिणीति चोपड़ा

    फिल्म 'मिशन रानीगंज' का नया गाना 'कीमती' जारी, अक्षय कुमार ने परिणीति चोपड़ा संग किया रोमांस  अक्षय कुमार
    अक्षय कुमार की 'मिशन रानीगंज' की एडवांस बुकिंग शुरू, जानिए कब रिलीज होगी फिल्म  अक्षय कुमार
    अक्षय कुमार की 'मिशन रानीगंज' को सेंसर बोर्ड ने बताया प्रेरणादायक, फिल्म को दिया 'U/A' सर्टिफिकेट  अक्षय कुमार
    अक्षय कुमार की फिल्म 'मिशन रानीगंज' पहले दिन कमा सकती है इतने करोड़ रुपये  अक्षय कुमार

    राघव चड्ढा

    राघव चड्ढा को पहली मुलाकात में दिल दे बैठी थीं परिणीति चोपड़ा, साझा की अनदेखी तस्वीर  परिणीति चोपड़ा
    परिणीति चोपड़ा के भाई ने अभिनेत्री की सगाई की अनदेखी तस्वीर की साझा परिणीति चोपड़ा
    दिल्ली: सरकारी बंगले का आवंटन रद्द होने पर कोर्ट पहुंचे AAP सांसद राघव चड्ढा, रोक लगी दिल्ली
    परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा उदयपुर के इस आलीशान होटल में कर सकते हैं शादी    परिणीति चोपड़ा

    बॉलीवुड समाचार

    जाह्नवी कपूर ने पहना बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के नाम का नेकलेस, देखिए वीडियो जाह्नवी कपूर
    तापसी पन्नू ने मैथियस के साथ शादी पर लगाई मुहर, बताया क्यों रखा निजी तापसी पन्नू
    एकता कपूर की फिल्म 'लव सेक्स और धोखा' में हुई परितोष तिवारी की एंट्री, देखिए वीडियो एकता कपूर
    रवीना टंडन ने बेटी राशा थडानी के साथ किए त्र्यंबकेश्वर शिव मंदिर के दर्शन, देखिए तस्वीर  रवीना टंडन
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025