NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / परिणीति चोपड़ा ने की राघव चड्ढा से सगाई, साझा कीं खूबसूरत तस्वीरें
    परिणीति चोपड़ा ने की राघव चड्ढा से सगाई, साझा कीं खूबसूरत तस्वीरें
    मनोरंजन

    परिणीति चोपड़ा ने की राघव चड्ढा से सगाई, साझा कीं खूबसूरत तस्वीरें

    लेखन नेहा शर्मा
    May 13, 2023 | 09:14 pm 1 मिनट में पढ़ें
    परिणीति चोपड़ा ने की राघव चड्ढा से सगाई, साझा कीं खूबसूरत तस्वीरें
    परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की हो गई सगाई

    पिछले काफी समय से अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा की सगाई से जुड़ीं खबरें आ रही थीं। दोनों को कई बार एक-दूसरे के साथ घूमते-फिरते देखा जा चुका है। हालांकि, उन्होंने अपने रिश्ते की खुद पुष्टि नहीं की थी। अब परिणीति और राघव ने अपने रिश्ते में एक कदम आगे बढ़ा लिया है। दिल्ली के कपूरथला हाउस में उनकी सगाई हो गई है। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर सगाई की खूबसूरत तस्वीरें साझा की हैं।

    सगाई के लिए अपनाई गई बाॅलीवुड थीम

    परिणीति-राघव की सगाई बॉलीवुड थीम पर आधारित थी और इसमें बजने वाले गाने भी धमाकेदार थे। कार्यक्रम की शुरुआत सुखमनी साहिब पाठ से हुई। दोनों काफी आध्यात्मिक हैं इसलिए इन्होंने तय किया कि पहले भगवान का शुक्रिया अदा करेंगे। दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित कपूरथला हाउस में दोनों की सगाई हुई। परिणीति ने मनीष मल्होत्रा की डिजाइन की हुई ड्रेस पहनी, वहीं राघव ने पवन मल्होत्रा का डिजाइन किए हुआ आउटफिट पहना। दोनों ने सफेद रंग में ट्विनिंग की थी।

    यहां देखें तस्वीरें 

    Instagram post

    A post shared by parineetichopra on May 13, 2023 at 9:09 pm IST

    150 लोगों को मिला था सगाई का निमंत्रण

    बहन परिणीति के इस खास जश्न में शामिल होने के लिए प्रियंका चोपड़ा भी निक जोनस और बेटी मालती मैरी के बिना भारत पहुंची थीं। इसके अलावा बी-टाउन की कई मशहूर हस्तियाें ने इस समारोह में चार चांद लगाए। राघव के खास मेहमानों में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शामिल थे। कुल मिलाकार 150 लोगों को सगाई का न्यौता दिया गया था। इसके अलावा पूरी इवेंट टीम के फोन जमा किए गए थे।

    परिणीति-राघव की पहली मुलाकात

    परिणीति और राघव की पहली मुलाकात पंजाब में हुई थी। दरअसल, अभिनेत्री अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए पंजाब गई थी। हालांकि, दोनों ने एक दूसरे को कब से डेट करना शुरू किया, इसको लेकर कोई जानकारी नहीं है, लेकिन गपशप गली की मानें तो पिछले 6 महीनों में दोनों एक-दूसरे के करीब आए हैं। बात करें परिणीति के करियर की तो उन्होंने 'इश्कजादे' से लेकर 'शुद्ध देसी रोमांस' जैसी कई हिट फिल्में दी हैं।

    न्यूजबाइट्स प्लस

    परिणिति ने अपनी स्कूलिंग अंबाला से पूरी की। फिर वह इंग्लैंड चली गई थीं। उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स और इंग्लैंड के मैनचेस्टर बिजनेस स्कूल से पढ़ाई की है। मैनचेस्टर बिजनेस स्कूल से उन्होंने फाइनेंस, इकोनॉमिक्स और बिजनेस में ट्रिपल ऑनर्स की डिग्री ली है।

    जानिए कौन हैं राघव चड्ढा

    राघव पंजाब से राज्यसभा सदस्य हैं। वह आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के काफी खास हैं। वह पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं। उन्हें पिछले साल पंजाब सरकार का सलाहकार बनाया गया था। उन्होंने स्कूलिंग और कॉलेज की पढ़ाई दिल्ली से और दिल्ली विश्वविद्यालय से Bcom किया। फिर इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) से CA की पढ़ाई की। राघव ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से ENBA का सर्टिफिकेशन कोर्स भी किया है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    परिणीति चोपड़ा
    राघव चड्ढा
    बॉलीवुड समाचार

    परिणीति चोपड़ा

    परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा की सगाई में आएंगी प्रियंका चोपड़ा, जानें कार्यक्रम की खास बातें प्रियंका चोपड़ा
    परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की 13 मई को होगी सगाई, पिछले महीने हुआ था रोका राघव चड्ढा
    परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा का हो चुका है रोका, इसी साल हो सकती है शादी राघव चड्ढा
    राघव चड्ढा संग डेटिंग की खबरों पर परिणीति चोपड़ा ने तोड़ी चुप्पी, कही ये बात राघव चड्ढा

    राघव चड्ढा

    दिल्ली: मनीष सिसोदिया पत्नी की बीमारी का हवाला देते हुए हाई कोर्ट पहुंचे, जमानत मांगी मनीष सिसोदिया
    दिल्ली शराब नीति घोटाला: ED ने चार्जशीट में जोड़ा राघव चड्ढा का नाम? सांसद ने किया इनकार दिल्ली
    राघव ने परिणीति संग शादी की अफवाहों पर दी प्रतिक्रिया, बोले- जश्न मनाने का मौका मिलेगा  बॉलीवुड समाचार
    क्या परिणीति चोपड़ा 10 अप्रैल को करेंगी राघव चड्ढा से सगाई? परिणीति चोपड़ा

    बॉलीवुड समाचार

    कान्स फिल्म फेस्टिवल में इस साल दिखाई जाएंगी ये भारतीय फिल्में कान्स फिल्म फेस्टिवल
    अध्ययन सुमन ने कास्टिंग निर्देशकों पर साधा निशाना, कहा- मेरे साथ हुआ जानवर जैसा बर्ताव मनोरंजन
    'पोन्नियिन सेल्वन 2' ने की इतनी कमाई, बनी 2023 में सबसे ज्यादा कमाने वाली तमिल फिल्म  पोन्नियन सेल्वन
    अजय देवगन के साथ विकास बहल की सुपरनैचुरल थ्रिलर में नजर आएंगे आर माधवन  अजय देवगन
    अगली खबर

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023